Akhilesh Yadav : अवैध खनन मामले में बनाया गया है गवाह
उत्तर प्रदेश में Akhilesh Yadav और समाजवादी पार्टी के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। कल जहां राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान सपा के नेताओं ने क्रॉस वोटिंग करते हुए सपा सुप्रीमो Akhilesh Yadav को झटका दिया। वहीं आज Akhilesh Yadav को सीबीआई के तरफ से बुरी खबर सुनने को मिली। जानकारी के लिए बता दें कि समाजवादी पार्टी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav को रेत के अवैध खनन मामले में दिल्ली में सीबीआई ने बुलावा भेजा है। सपा सुप्रीमो Akhilesh Yadav को सीबीआई ने 29 फरवरी यानी कल बतौर गवाह दिल्ली में पेश होने के लिए तलब किया है।
Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव बने अवैध खनन में गवाह
सीबीआई ने उन्हें बतौर गवाह बुलाया है, इस बात की जानकारी खुद अखिलेश यादव ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू के दौरान कही है। अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले चुनाव से पहले भी एक नोटिस आया था। इस बार भी चुनाव है और इस बार भी नोटिस आया है। बता दें कि सीबीआई द्वारा भेजा गया यह नोटिस लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। अखिलेश यादव ने अपने इंडिया गठबंधन के साथी कांग्रेस पार्टी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पहले ही सीबीआई क्लब में डाल दिया था। और, अब बीजेपी भी यही काम कर रही है।

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर मोदी का विजय रथ रोकने के लिए यूपी में इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और सपा में गठबंधन हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 17 सीटें दी हैं और खुद 63 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतराने का दावा किया है।
वहीं यूपी में कांग्रेस के साथ मिलकर सपा भी अपनी पूरी कोशिश में है कि इस बार किसी भी तरह मोदी का विजय रथ रोका जाए। लेकिन, इन सब में कांग्रेस की कमजोरी अब साफ झलकने लगी है। जहां उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और दिल्ली में आम आदमी पार्टी से समझौते के बाद कांग्रेस अन्य राज्यों में सहयोगी दलों के साथ सीटों के तालमेल की उम्मीद कर रही थी,
तब केरल में वाम दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर उसे झटका ही दिया। केरल में सत्तारूढ़ वाम दलों मैं से पहले भाकपा ने वायनाड समेत चार सीटों पर अपने उम्मीदवार. घोषित किए, फिर माकपा ने 15 सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर दिए। इसका सीधा अर्थ है कि वाम दल केरल में कांग्रेस से मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं। चूंकि राहुल गांधी अभी वायनाड से सांसद हैं।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।