>
Elvish Yadavयू-ट्यूबर एल्विश यादव को कोर्ट ने भेजा जेल

Elvish Yadav : एल्विश यादव पर सांपों के जहर सप्लाई करने का लगा आरोप

बुलंदी का सितारा कभी भी गर्दिश में आ सकता है। भारत के जाने-माने प्रसिद्ध यू-ट्यूबर Elvish Yadav के साथ कुछ ऐसा ही वाकया हुआ है। अभी कुछ दिन पहले ही बिगबॉस के विजेता बने यू-ट्यूबर Elvish Yadav का वक़्त करवट ले चुका है। जानकारी के लिए बता दें की Elvish Yadav यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। आजकल की युवा पीढ़ी में Elvish Yadav का अच्छा-खासा नाम है। यूट्यूब,इंस्टाग्राम,फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर Elvish Yadav के लाखों में चाहने वाले हैं। लेकिन, मस्ती-मस्ती में की गई एक गलती एल्विश को भारी पड़ी और उनको जेल की हवा खानी पड़ रही है।

दरअसल, ऐशो- आराम की जिंदगी बिताने वाले यू-ट्यूबर Elvish Yadav की रातें गौतमबुद्ध नगर के लुक्सर जेल में करवटें बदल-बदल कर बीत रही है। मोटे और मखमली बिस्तर पर सोने वाला एल्विश लुक्सर जेल की क्वॉरेंटाइन बैरक में जमीन पर सोने को मजबूर है। बात दें की एल्विश को जेल प्रशासन ने जेल के नियम के अनुसार तीन कंबल दिए हैं। दरअसल, जब कोई कैदी पहली बार जेल में आता है तो उसे जेल प्रशासन के अनुसार शुरुआती दिनों में बंदी को क्वारेंटाइन में रखा जाता है।

Elvish Yadav
यू-ट्यूबर एल्विश यादव को कोर्ट ने भेजा जेल

बीते कल एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, जनपद गौतम बुद्ध नगर के लुक्सर स्थित जेल अधिकारी के अनुसार, एल्विश यादव को रात के समय खाना दिया गया था। हालांकि, उन्होंने जेल में दिया हुआ पूरा खाना नहीं खाया। पुलिस अधिकारी द्वारा साझा जानकारी में पता चला कि आज सुबह उन्हें नियमानुसार चाय नाश्ता उपलब्ध करवाया गया लेकिन, उन्होंने चाय पी।

मिली जानकरी के अनुसार, एल्विश यादव को जेल में काफी मायूस देखा गया। जेल में एल्विश की रातें सोते-जागते बीती। इस बीच जेल प्रशासन एल्विश यादव से उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। एल्विश यादव ने बताया कि वो ठीक है। इसी बीच आज सुबह से ही एल्विश के परिजन और उसके समर्थक उसका हाल-चाल लेने के लिए लुक्सर जेल पहुंचे। उसके परिवार के लोग उससे मिलने के लिए पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े पाए गए। एल्विश वकीलों ने उसकी जमानत के लिए जरूरी कागजात तैयार करने शुरू कर दिए हैं। उम्मीद है कि आज या कल उसकी जमानत की अर्जी कोर्ट में डाली जाएगी।

Elvish Yadav :  क्या है मामला

दरअसल, नोएडा के सेक्टर 49 कोतवाली में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्थान के पदाधिकारी गौरव गुप्ता ने बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में चिन्हित चार सपेरे और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, अब इसी मामले में एल्विश यादव को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच नोएडा थाना सेक्टर 20 की पुलिस कर रही है।

Elvish Yadav
यू-ट्यूबर एल्विश यादव को कोर्ट ने भेजा जेल

इस मामले पर जानकारी साझा करते हुए नोएडा जोन के अपर पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि एल्विश यादव को गिरफ्तार करके कोर्ट के सामने पेश किया गया है। जहां कोर्ट ने एल्विश यादव को 16 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।

दरअसल, इस पूरे मामले को समझने के लिए बीते साल में चलना होगा। 2 नवंबर 2023 को स्नेक वेनम के मामले में थाना सेक्टर 49 पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें एल्विश यादव के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने राहुल, टीटू नाथ, जयकारा नाथ, रघुनाथ आदि को गिरफ्तार किया था। इनके पास से बरामद सांप के जहर को लैब में भेजा गया। जहर की पुष्टि होने के बाद एल्विश यादव के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू की। इस मामले की जांच थाना सेक्टर 49 पुलिस से हटाकर थाना सेक्टर 20 पुलिस को सौंप गई। कल थाना सेक्टर 20 पुलिस ने उसे को गिरफ्तार कर लिया।

Elvish Yadav : यू-ट्यूबर एल्विश यादव किन धाराओं में आरोपित है

एल्विश के ऊपर एनडीपीएस एक्ट की गई धाराएं बढ़ाई गई है। कानून के जानकारों के अनुसार सांपों के जहर सप्लाई करने व विष का कारोबार करने के आरोप में यू-ट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कई धाराएं बढ़ाई है। इनमें एनडीपीएस 8/20/27/ 27ए/29/30/32 शामिल है। इन धाराओं के तहत अगर एल्विश यादव दोषी पाया जाता है तो उसे 20 साल तक की सजा हो सकती है। इसके साथ इस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

एनडीपीएस की धारा 27 -ए एल्विश यादव को सबसे अधिक परेशान कर सकती है। एनडीपीएस एक्ट लगने के बाद उसे जेल भेजना पुलिस के लिए आसान हो गया। एनडीपीएस एक्ट का मतलब होता है नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट 1985,जिसे आम तौर पर एनडीपीएस एक्ट के रुप में जाना जाता है। भारतीय संसद का एक अधिनियम है जो किसी भी व्यक्ति को उत्पादन, विनिर्माण, खेती, कब्जा, ब्रिकी, खरीद या किसी भी नशीली दवाई का सेवन करता है,उसपर ये एक्ट लगाया जाता है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link