Ducati Streetfighter V4 : जानिए रंग,माइलेज,कीमत और अन्य जानकारी
Ducati ने अपनी मोस्ट अवेटेड बाइक Streetfighter V4 Hyper-Naked भारत में लांच कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि Ducati एक लग्जरी मोटरसाइकिल ब्रांड के निर्माता है। कंपनी ने अपनी Ducati Streetfighter V4 का अपडेटेड वर्जन भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। Ducati Streetfighter V4 में 1,103CC का पावर फुल इंजन मिलता है, जो की मारुति की Swift और Dezire जैसी कारों के इंजन को टक्कर देता है। आपको बता दें कि जहां 6 से 8 लाख रुपए Maruti Swift, Hyundai जैसी कारों की शुरुआती कीमत है, वहीं डुकाटी की बात करे तो Ducati Streetfighter V4 की कीमत 24.62 लाख रुपए से शुरू होती है।
Ducati Streetfighter V4 Lineup को दो वैरिएंट- V4 और V4 S को Ducati India ने अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर 2024 में लॉन्च कर दिया है। रेड पेंट कलर में दोनों बाइक शाइनी डुकाटी उपलब्ध है, जबकि V4 S एडिशन में ग्रे नीरो कलर का विकल्प भी उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी ऑफिशियली एक्सेसरीज की एक सीरीज भी उपभोक्ता के एक्सपीरियंस को और उम्दा करने के लिए दोनों मॉडलों के लिए उपलब्ध कर रहा है। Streetfighter V4 की प्रतिस्पर्धा Kawasaki ZH2, Aprilia Tuono V4, KTM 1290, Super DUKE R, और BMW S 1000 R जैसी बाइक के साथ है।
Ducati Streetfighter V4 : Streetfighter V4 Lineup में जोड़ा गया वेट राइडिंग मोड
अपडेटेड Streetfighter V4 Lineup में एक नया वेट राइडिंग मोड का विकल्प दिया गया है, जो पावर को केवल 165hp तक सीमित कर देता है। जिसमे अन्य दूसरे मोड की तुलना में बहुत कम पावर डिलीवरी करती है। इसके अलावा इसमे स्मूथ थ्रॉटल मैप्स (Smooth Throttle Maps) और साथ में इसके फ्यूल टैंक को भी रीडिजाइन किया गया गया है, जिससे इसकी छमता 1 लीटर बढ़ाकर 17 लीटर कर दिया गया है।

Streetfighter V4 Lineup : लिक्विड-कूल्ड डेस्मोसेडिसी (Liquid-cooled desmosedici) V4 इंजन दोनों बाइक में परफॉर्मेंस के लिए ‘डेस्मोसेडिसी (desmosedici ) V4’ इंजन उपलब्ध है। ये लिक्विड-कूल्ड इंजन 205hp की पावर 13,000rpm पर और इसके साथ 9,500rpm पर 123Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट या पैदा करता है। Streetfighter V4 Lineup के इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ लैस किया गया है।

इसके गियरबॉक्स को डुकाटी क्विक शिफ्ट क्लच (Ducati Quick Shift Clutch) से जोड़ा गया है। ये एक बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर (Bi-directional quickshifter) है, जो बाइक की परफॉर्मेंस को बढ़ाने में मदद करता है। दोनों मोटरसाइकिल में सुरछा के लिए डुकाटी इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन, ऑटो-कट टर्न इंडीकेटर और डुकाटी पावर लॉन्च, जैसे बेहतरीन फीचर्स को जोड़ा गया है।
Ducati Streetfighter V4 : फीचर्स विशेषताएँ और डिजाइन
Ducati के Naked Shotgun बाइक के डिजाइन बारे में आपको बताएं तो इसमें आँखों के आईब्रो की तरह LED DRL’s लाइट के साथ फ्रंट लुक के लिए LED हेडलाइट मिलती है जो बाइक के फ्रंट को और भी जादा शानदार बनाती है। इसके अलावा रियर में एक चिकना LED टेललैंप, एक राइडर-ओनली सैडल के साथ कार्बन फाइबर विंगलेट्स और एक अंडरबेली एग्जॉस्ट है।
एयरोडायनामिक विंगलेट (Aerodynamic Winglet) डिजाइन होने से बाइक पर तेज चल रही हवा से कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता जिससे बाइक की रफ्तार बनी रहती है और इससे चलाने वाले को एक बहतरिन अनुभव की अनुभूति मिलती है। बाइक में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (instrument cluster) स्पीड, फ्यूल की स्थिति को बताने के लिए दिया गया है।
इसके अलावा एक एर्गोनॉमिक्स (ergonomics) भी है, जिसमें बाइक की सीट को लंबे राइडिंग और राइडर के कमफर्ट के लिए इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बाइक चलाते समय बॉडी सीट में आराम के साथ उपयुक्त रहे। बाइक में ब्रेकिंग सिस्टम के लिए रियर में सिंगल 245mm रोटर ब्रेक्स और फ्रंट में ट्विन 330mm डिस्क ब्रेक दोनों ट्रिम्स में एक जैसे फ्रंट में का इस्तेमाल किया गया है। जिससे 120KMPH की रफ्तार से चल रही बाइक को कुछ सेकेंड में रोक सकते हैं, बाइक को नियंत्रित करने मे बहुत आसानी होती है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Deepak Maurya
दीपक कुमार मौर्य
आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।