>
Budget 2024वित्तमंत्री ने पेश किया अंतिम अंतरिम बजट

Budget 2024: वित्तमंत्री ने पेश किया अंतिम अंतरिम बजट

आज केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अंतरिम बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने इस दौरान बताया कि वित्त मंत्रालय ने अंतरिम बजट की परंपरा को बनाए रखा है। हालांकि, सरकार इस बार के अंतरिम Budget 2024 में किसी भी तरह के लोक लुभावन वादों से बचती दिखाई दी है। ऐसी किसी भी प्रकार की कोई घोषणा नहीं हुई है, जिससे सरकार किसी भी आर्थिक मोर्चे पे घिरी हुई नजर आए। यही कारण है कि मोदी सरकार 2.0 के कार्यकाल में वित्तमंत्री ने ऐसी घोषणाओं से किनारा ही किया है। ऐसे में पीएम मोदी ने इस अंतरिम बजट पर अपनी राय दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा पेश अंतरिम बजट देश के निर्माण में योगदान देने वाला है। ये अंतरिम आम Budget 2024 समावेशी और नवोन्मेषी है। पीएम मोदी ने कहा कि यह अंतरिम Budget 2024 विकसित भारत के चार स्तंभों युवा, गरीब, महिला और किसान को मजबूत करेगा। बताते चलें कि बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश जारी किया।

Budget 2024: पीएम ने कहा- 2047 विकसित भारत की नींव रखेगा बजट

पीएम मोदी ने कहा कि आज का बजट 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने वाला है। आज का बजट इस बात की गारंटी है कि 2047 में भारत एक मजबूत राष्ट्र के तौर पर उभरेगा। यह बजट देश के विकास की निरंतरता का प्रतीक है। यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। पीएम मोदी ने वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई भी दी।

Budget 2024
वित्तमंत्री ने पेश किया अंतिम अंतरिम बजट

पीएम मोदी ने कहा कि आज पेश हुए बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं की परछाई दिखती है। इस बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। आज के बजट में स्टार्टअप को टैक्स में छूट के दायरे को बढ़ाने पर भी विचार किया गया है। सरकार शोध और नवाचार पर 1 लाख करोड़ का फंड बनाने की घोषणा की गई है। इसमें राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए पूंजीगत व्यय को 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है।’

Budget 2024
वित्तमंत्री ने पेश किया अंतिम अंतरिम बजट

पीएम मोदी ने बजट पर राय रखते हुए कहा कि आज का बजट किसानों के लिए भी हितकारी है। बजट में किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण और बड़े निर्णय लिए गए हैं। NANO DAP का उपयोग, पशुओं के लिए नई योजनाएं, PM मत्स्य संपदा योजना के विस्तार और आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान से किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होगा।

Budget 2024
वित्तमंत्री ने पेश किया अंतिम अंतरिम बजट

आज के पेश हुए बजट पर पीएम मोदी ने बोलते हुए कहा कि सरकार ने गरीबों के लिए गांव और शहरों में कुल मिलाकर 4 करोड़ से अधिक घर बनाए हैं। सरकार ने दो करोड़ और नए घर बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने पहले दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था। अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 3 करोड़ का लक्ष्य कर दिया गया है।

Budget 2024
वित्तमंत्री ने पेश किया अंतिम अंतरिम बजट

वहीं इस बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,” इस बजट में मातृ शक्ति का दर्शन है, इस बजट में रामराज्य का विजन भी है। विकसित भारत का संकल्प भी इस बजट में दिखाई देता है। तो वहीं, आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य भी है। उन्होंने आगे कहा कि ये बजट गरीबों का कल्याण, किसानों का उत्थान, मातृ शक्ति का सम्मान और नौजवानों की मुस्कान समाहित है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link