>
Former Protestशांतिपूवर्क तरीके से किसानों का दिल्ली कूच आज

Former Protest : एमएसपी की मांग को लेकर आज किसानों का दिल्ली कूच

एमएसपी की मांग को लेकर दिल्ली-शंभू बॉर्डर पर अड़े किसानों का आज मार्च दिल्ली की तरफ होगा। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पंजाब के पटियाला में के पुड्डा ग्राउंड में संयुक्त किसान मोर्चा की मुख्य जत्थेबंदियों बीकेयू उगराहां, क्रांतिकारी किसान यूनियन और बीकेयू डकौंदा (धनेर) ने एक विशाल रैली की। इस मौके पर जमा किसानों ने केंद्र सर्कार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। और, एमएसपी एवं अन्य मांगों को पूरा करने के लिए आंदोलन तेज करने की चेतवानी भी दी।

Former Protest : शांतिमार्च के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद

वहीं Former Protest में शामिल किसान नेता तेजवीर सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा आज यानी छह मार्च को पूरे भारत के किसान दिल्ली में जंतर-मंतर की तरफ शांतिपूर्वक मार्च करेंगे। Former Protest को तेज करने के लिए किसान नेताओं ने अन्य राज्यों के किसानों को भी Former Protest में जुड़ने की अपील भी की।

Former Protest
शांतिपूवर्क तरीके से किसानों का दिल्ली कूच आज

जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के किसानों ने दिल्ली जाने की पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि, अभी तक Former Protest में केवल हरियाणा और पंजाब के ही किसान शामिल थे, लेकिन अब अन्य राज्यों से भी Former Protest में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। लेकिन, किसान नेताओं के एलान के बाद पंजाब और हरियाणा के किसान इस शांतिमार्च में दिल्ली कूच नहीं करेंगे।

Former Protest को तेज करने के लिए आज होने वाले शांतिमार्च के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। एडिशनल डीसीपी, शाहदरा, राजीव कुमार ने बताया कि किसान आज दिल्ली की ओर मार्च कर सकते हैं। किसानों के मार्च को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली से सटे सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। और, अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है। इसी के साथ हम यह भी ध्यान रखेंगे की किसानों के दिल्ली कूच से आम जनजीवन को कोई समस्या न हो और यातायात भी प्रभावित न हो।

वहीं Former Protest में आज ‘दिल्ली चलो मार्च को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, ‘आज केएमएम और एसकेएम (गैर-राजनीतिक) द्वारा शुरू किए गए विरोध प्रदर्शन का 23वां दिन है। पहले एक घोषणा की गई थी कि अन्य राज्यों के किसान शामिल होंगे, आज से दिल्ली की ओर मार्च शुरू करें लेकिन दूर-दराज से आने वाले किसान आज दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे। मध्य प्रदेश, बिहार या दक्षिण भारत से सड़क या ट्रेन से आने वाले किसान आज नहीं पहुंचेंगे, दूर से आने वाले किसानों को दिल्ली पहुंचने में कम से कम 2 से 3 दिन लगेंगे। इसलिए 10 मार्च तक स्थिति साफ हो जाएगी।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link