>
Hindi JokesMajedar Chutkule

Hindi Funny Jokes : इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हमेशा हंसी खुशी से रहना चाहिए।

यदि हंसी का साथ पकड़े रहे तो जीवन भी लम्बा जिया जा सकता है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति हमेशा अपने आस-पास के लोगों को भी खुश रख सकता है। हंसी से मानसिक तनाव भी दूर होता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ नए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला…

सरकारी नौकरी करने वाले बीमार पति से पत्नी बोली-

इस बार किसी जानवर के डॉक्टर को दिखाओ, तभी आप ठीक होगे।
पति ने पूछा- वो क्यों?
पत्नी- रोज सुबह घोड़े की तरह देर तक सोते रहते हो।
मगरमच्छ की तरह बिस्तर पड़े- पड़े खाते रहते हो।
कभी कोई काम नहीं करते हो।
लोमड़ी की तरह इधर उधर से भटकते रहते हो।
बंदर की तरह सीनियर अधिकारियों के इशारों पर नाचते हो।
घर आ कर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो।
और फिर भैंस की तरह खा कर सो जाते हो।
इंसानों का डॉक्टर तुम्हें क्या खाक ठीक कर पायेगा?

Hindi Funny Jokes
Hindi Funny Jokes

पिंकी ने पति को मैसेज किया- आपको मेरी बहन कैसी लगती है…?
पिंकी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया- एकदम बंदरिया जैसी…!
पिंकी – ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज बहन को दिखा दूंगी…!

लड़का – सुनो, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो…!
लड़की – क्यों…?
लड़का – क्योंकि, आप नशे में ज्यादा काम करते हो…!
लड़का – मैं कुछ समझा नहीं…?
लड़की – अरे कल तुम शराब पीकर आए तो नशे में सारे गंदे पड़े बर्तन धो डाले और तो और आपने मेरे पांव भी दबाए…!

सोनू को रात में 12 बजे एक पिंकी का फोन आता है!

सोनू – हेल्लो कौन?
पिंकी – हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा!
सोनू (खुश होकर)- कौन हैं आप?
पिंकी – तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जायेंगे जुदा!
खुशी के मारे सोनू की आंखों में पानी आ गया,
वो बोले – तुम सच में मुझसे शादी करोगी…?
पिंकी – इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं…!

Hindi Funny Jokes
Hindi Funny Jokes

मोनू जब भी कपड़े धोता, तभी बारिश हो जाती…!
एक दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ और
दुकान पर सर्फ लेने चला गया…!
वो जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे…!
मोनू आसमान की तरफ मुंह करके बोला –
क्या? किधर? मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं…!

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link