Holika Dahan 2024 : होलिका दहन की राख से दूर होगा गृहक्लेश
भारत देश के अलग -अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह के पर्व मनाएं जाते हैं। भारत में मनाया जाने वाला हर पर्व प्रेम,एकता,सद्भावना का संदेश देता है। होली भी इन्हीं पर्वो में प्रमुख है। होली को पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। रंगों का ये पर्व बदलते मौसम का भी प्रतीक है। क्योंकि,होली एक ऐसा प्रमुख पर्व है जो ठंड ख़त्म होने के तुरंत बाद मनाया जाता है। ऐसे में पिछले कई महीने से शरीर को गुनगुनी धूप में खुलने का भी मौका मिलता है। इसीलिए, होली का इंतजार हर किसी को होता है।
जानकारी के लिए बता दें कि होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाई जाती है। होली दो दिन का पर्व मनाया जाता है, एक दिन Holika Dahan होता है, वहीं दूसरे दिन रंग खेला जाता है। जिस तरह से होली के दिन रंग खेलने की परंपरा है,वैसे ही होली के एक दिन पहले Holika Dahan की परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है।

ऐसे में धार्मिक मान्यता है कि Holika Dahan में हर व्यक्ति के दुःख,दर्द, रोग, हर तरह की परेशानी समाप्त हो जाती है। Holika Dahan में हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले इस दिन पूजा- पाठ करते हैं। यही कारण है कि सुख-सौभाग्य की कामना लिए फाल्गुन पूर्णिमा की रात को पूरे विधि-विधान से होलिका दहन और उससे जुड़े उपाय करते हैं।
Holika Dahan 2024 : होलिका दहन से जानिए क्या-क्या होते हैं लाभ
Holika Dahan को लेकर लोग काफी तैयारियां करते हैं। इस दिन के लिए बसंत पंचमी से शुरुआत हो जाती है। नगर,गांव,मोहल्लों,कस्बों के मुख्य चौक-चौराहों पर लकड़ियों का ढेर लगना शुरू हो जाता है। इसके बाद आस-पास के लोग अपने घर के गैर जरुरी चीजों को भी वहीं लाकर रख देते हैं। इसके बाद Holika Dahan के दिन शाम को शुभ मुहूर्त में होलिका को जलाया जाता है।
जानकारी के लिए बता दें कि काफी कम लोग जानते हैं कि होलिका दहन की न सिर्फ अग्नि बल्कि उसकी भस्म भी तमाम तरह की मुश्किलों को दूर करके मनोकामनाओं को पूरा करती है। आइए होली के दिन होलिका की भस्म से जुड़े कुछ ऐसे ही सरल एवं प्रभावी उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं.
होलिका दहन के बाद होलिका की भस्म काफी काम करती है। यदि इस भस्म को ठंडा करके किसी बीमार व्यक्ति के शरीर पर लगाया जाए तो ऐसे मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के सभी रोग,कष्ट दूर हो जाते हैं। वहीं इसके प्रभाव से व्यक्ति साल भर किसी भी प्रकार के रोग से बचा रहता है।
यदि कोई व्यक्ति के जीवन में आर्थिक संकट ज्यादा हो गया है तो होलिका की ठंडी भस्म को एक लाल कपड़ें में पोटली बनाकर तिजोरी में रख देने से उसके पास माता लक्ष्मी की कृपा होती है। ऐसे मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन से जुडी सभी दिक्क्तों का समाधान हो जाता है।
यदि घर में किसी प्रकार की कोई निगेटिव ऊर्जा का वास हो गया है तो एक ताबीज में होलिका की राख को लपेट कर उस घर में किसी सुरक्षित जगह पर रख देने से सारी समस्या अपने आप खत्म हो जाती है। यदि कोई व्यक्ति भी निगेटिव ऊर्जा से परेशान है तो उसे भी एक ताबीज में होलिका की राख धारण कराए जाने से व्यक्ति को राहत मिलती है।
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि देव की दुर्दशा चल रही है तो यदि व्यक्ति होलिका दहन की रख को यदि शिवलिंग पर अर्पित करता है तो उसपर भगवन शिव की विशेष कृपा होती है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि व्यक्ति को आरोगय की प्राप्ति होती है और पूरे साल घर में संपन्नता बनी रहती हैं। ऐसी भी मान्यता है कि इस उपाय को करने पर करियर और व्यापार में आ रही दिक्कतें भी दूर होती हो जाती है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।