>
Lok Sabha Election 2024 पांच राज्यों में साथ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस और AAP

Lok Sabha Election 2024 : आप-कांग्रेस में गठबंधन हुआ तय

Lok Sabha Election 2024 में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल चुनाव में अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हुए हैं। गिले-शिकवे भुलाकर राजनीतिक दलों में गठबंधनों का दौर तेजी से चल रहा है। अब इसी कड़ी में इनदिनों कांग्रेस और आप का गठबंधन चर्चा में है। इस चुनावी मौसम में जहां बीते दिनों बिहार में उथल-पुथल देखने को मिली। जिसमें 18 महीने पुराने जदयू -राजद के गठबंधन को तोड़ते हुए नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपने पुराने गठबंधन एनडीए के साथ पकड़ा।

वहीं बंगाल में ममता बनर्जी अकेले ही Lok Sabha Election 2024 लड़ने की तैयारी में है। इस समय हर राजनीतिक दल अपने वोटबैंक को पकड़कर कर रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। देश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाला राज्य उत्तर प्रदेश में भी सपा-कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। जिसमें कांग्रेस को 17 और सपा को 63 सीटें मिली है। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं।

Lok Sabha Election 2024 : पांच राज्यों में साथ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस और AAP

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन होने के बाद कांग्रेस ने अब पांच राज्यों में आम आदमी पार्टी के साथ Lok Sabha Election 2024 के लिए गठजोड़ करते हुए सीटों के बंटवारे की घोषणा की है। दोनों दल दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़ और गोवा में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आप को हरियाणा में एक और गुजरात में दो सीटें दी गई हैं।

दरअसल, Lok Sabha Election 2024 से पहले इंडिया गठबंधन की आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पांच राज्यों के बीच गठबंधन का एलान हुआ। इसी के साथ पांच राज्यों के चुनाव में सीट शेयरिंग को भी लेकर चर्चा हुई।

Lok Sabha Election 2024
आप-कांग्रेस में गठबंधन हुआ तय

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वासनिक ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि दिल्ली में आप को नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली व पूर्वी दिल्ली सीट दी गई है। कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पश्चिमी व उत्तर पूर्वी सीट पर Lok Sabha Election 2024 लड़ेगी।

गुजरात की 26 सीटों में 24 सीट पर कांग्रेस और भरूच और भावनगर दो सीट पर आप चुनाव लड़ेगी। इनमें भरूच कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की परंपरागत सीट मानी जाती रही है और उनके बेटे फैसल पटेल और बेटी मुमताज पटेल इसके लिए पार्टी पर दबाव बनाए हुए थे। हरियाणा में आप को कुरुक्षेत्र सीट दी गई है। 24 शेष नौ सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी उतरेंगे।

Lok Sabha Election 2024
आप-कांग्रेस में गठबंधन हुआ तय

गोवा की दोनों और चंडीगढ़ व की एक सीट पर कांग्रेस लड़ेगी। वासनिक ने कहा जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मामला सिर्फ अरविंद केजरीवाल तक सीमित नहीं है। भाजपा ने दबाव डालने के लिए विपक्ष के अन्य नेताओं के पीछे भी ईडी, सीबीआइ व आयकर विभाग को लगाया है। आप व कांग्रेस ही नहीं देश का प्रत्येक व्यक्ति इसका जवाब देगा।

Lok Sabha Election 2024
आप-कांग्रेस में गठबंधन हुआ तय

दरअसल, जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2012 में अन्ना आंदोलन से पैदा हुई आम आदमी पार्टी ने जनता से एक नए सियासी विकल्प का वादा किया था। लेकिन, वादा तो दूर की बात है, आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने जिस सोनिया गांधी को जेल में डालने की बात की थी। अब उनके साथ ही आने वाले पांच राज्यों के चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

एक समय था जब कांग्रेस और बीजेपी को देश में दो बड़े राजनीतिक दल के रूप में जाना जाता था। लेकिन, जहां बीजेपी ने अपनी साख मजबूत की वहीं कांग्रेस ने अपनी पकड़ जनता के बीच से कमजोर की। यही कारण है कि भारत की इतनी पुरानी पार्टी होने के बाद भी आज भी कांग्रेस को अपने वोटबैंक को बचाने के लिए क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करना पड़ रहा है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link