Lok Sabha Election 2024 : इंडिया गठबंधन को कहा अलविदा
आगमी Lok Sabha Election 2024 की तारीखें बहुत जल्द एलान होने वाला है। इसी बीच इंडिया गठबंधन की प्रमुख नेता ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ दिया है। Lok Sabha Election 2024 में पीएम मोदी का विजय रथ रोकने और एनडीए की तीसरी बार सरकार न बन पाए,इसके लिए इंडिया गठबंधन का गठन हुआ था।
ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का पीएम पद का दावेदार भी माना जाता था,लेकिन अब ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को छोड़कर अकेले ही Lok Sabha Election 2024 का चुनाव लड़ने तैयारी कर ली है। हालांकि, जानकारी के लिए बात दें कि ममता बनर्जी कुछ दिन पहले एलान कर दिया था कि बंगाल में वो अकेले ही चुनाव लड़ेंगी। बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस राज्य की सभी 42 सीटों पर अकेले Lok Sabha Election 2024 चुनाव लड़ेगी।
रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित पार्टी की जन गर्जन रैली के मंच से तृणमूल सुप्रीमो ममता की मौजूदगी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सभी 42 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इसी के साथ ही अब कांग्रेस के साथ यहां गठबंधन की गुंजाइश खत्म हो गई।

जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों की सूची में पार्टी ने 26 नए चेहरों को मैदान में उतारा है। पार्टी ने 23 में से सात मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं दिया है। राज्य के दो मंत्रियों पार्थ भौमिक और बिप्लब मित्रा सहित नौ विधायकों को टिकट दिया है। टीएमसी ने इस बार के लोकसभा के चुनाव में 12 महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं लोकसभा चुनाव में पार्टी ने इस बार 42 में से छह सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे गए हैं।
Lok Sabha Election 2024 : बंगाल,असम, अन्य राज्यों में भी लड़ेंगी ममता बनर्जी
पांच बार के कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ तृणमूल ने मुर्शिदाबाद जिले की मुस्लिम बहुल बहरमपुर सीट से क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है। यहां बता दें कि जहां से युसूफ पठान को पार्टी ने टिकट दिया है वो कांग्रेस नेता और संसद के विपक्ष के नेता अधीर का गढ़ माना जाता है। बर्द्धमान और दुर्गापुर सीट से पूर्व क्रिकेटर और पूर्व भाजपा सांसद कीर्ति झा आजाद को टिकट दिया है।

अभिनेता शत्रुघ्न ने सिन्हा को फिर से असानसोल से उतारा गया है। रैली में ममता ने दोहराया कि विपक्षी इंडिया गठबंधन में उनकी पार्टी बंगाल में अकेले Lok Sabha Election 2024 लड़ेगी। रैली में ममता बनर्जी ने कहा- हम कांग्रेस, भाजपा और माकपा के खिलाफ मुकाबला करेंगे। ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि उनकी पार्टी असम और मेघालय में भी Lok Sabha Election 2024 लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में एक सीट पर Lok Sabha Election 2024 लड़ने के लिए सपा के अखिलेश यादव से बातचीत हुई है।
Lok Sabha Election 2024 : गली-गली में गर्जन, भाजपा का होगा विसर्जन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को भाजपा पर करारा हमला बोला। खेला होबे (खेला होगा) के बाद अब Lok Sabha Election 2024 से पहले भाजपा के विसर्जन का नारा दिया। जन गर्जन रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों से लेकर मीडिया और न्यायपालिका सबकुछ पर नियंत्रण कर लिया है।
उन्होंने न्यायपालिका से अनुरोध किया कि आप भाजपा की कुर्सी पर बैठकर फैसले न दें। उनका निशाना हाल में कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायधीश पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की तरफ था। ममता ने चुनाव आयुक्त के पद से अरुण गोयल के शनिवार को अचानक इस्तीफा देने का मुद्दा उठाते हुए कहा चुनाव कि रिपोर्टों से पता चला है कि कैसे सीट केंद्र बंगाल पर बलपूर्वक नियंत्रण और लोकसभा चुनाव में वोट लूटने का प्रयास कर रहा है, जिसे चुनाव होगा आयुक्त ने स्वीकार नहीं किया। बनर्जी ममता ने कहा कि मैं उन्हें (गोयल) करारा सलाम करती हूं।
सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां को टिकट नहीं मिला है। जादवपुर सीट से मौजूदा सांसद व अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का भी टिकट कटा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर बैरकपुर सीट से चुनाव जीतने के बाद तृणमूल में शामिल अर्जुन सिंह का भी टिकट कट गया है। महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। महुआ को पिछले साल पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।