>
Lok Sabha Elections 2024दक्षिण में पीएम मोदी की पहली चुनावी जनसभा

Lok Sabha Elections 2024 : जनसभा में बोले पीएम कांग्रेस-वाईएसआरसीपी को बताया एक जैसा

आगामी Lok Sabha Elections 2024 की घोषणा के बाद अपनी पहली रैली में पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी का एजेंडा अपने सहयोगी दलों को इस्तेमाल करके छोड़ देना है। पलनाडु जिले में बोप्पुदी गांव में राजग की एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस दोनों एक जैसी हैं और दोनों एक परिवार द्वारा संचालित हैं।

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा,” ‘एनडीए में हम सभी को साथ लेकर चलते हैं, हमारे साझीदार लगातार बढ़ रहे हैं, दूसरी तरफ कांग्रेस का सिर्फ एक ही एजेंडा है- सहयोगियों का इस्तेमाल करो और छोड़ दो। आज कांग्रेस को मजबूरी में इंडिया गठबंधन बनाना पड़ा, लेकिन उसकी सोच वही है।

Lok Sabha Elections 2024 : रैली में पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन को भी जमकर घेरा

आप देख सकते हैं कि वामदल और कांग्रेस केरल में एक दूसरे के लिए क्या कह रहे हैं। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और वामदल एक दूसरे से क्या कह रहे हैं और पंजाब में कांग्रेस और आप एक दूसरे के विरुद्ध कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। Lok Sabha Elections 2024 से पहले ये लोग अपने फायदे के लिए इस तरह लड़ रहे हैं तो सोचिए चुनाव बाद क्या करेंगे।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय प्रगति को लेकर आगे बढ़ रहा है औरLok Sabha Elections 2024 बाद तीसरे कार्यकाल के दौरान देश कई और बड़े फैसले लेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए का लक्ष्य विकसित भारत और विकसित आंध्र प्रदेश बनाना राज्य में डबल इंजन की एनडीए त्वरित विकास सुनिश्चित करेगी। पूरी दुनिया में एनडीए सरकार के विकास कार्यों की चर्चा हो रही है। इस बार संयोग देखिए कि चार जून को Lok Sabha Elections 2024 परिणाम घोषित होंगे और पूरा देश कह रहा है 400 पार।

Lok Sabha Elections 2024
दक्षिण में पीएम मोदी की पहली चुनावी जनसभा

पीएम मोदी ने कहा कि आगामी Lok Sabha Elections 2024 में आंध्र प्रदेश के लोगों ने दो बड़ी चीजों का संकल्प लिया है। पहला केंद्र में राजग सरकार को वापस लाना और दूसरा वे यहां की राज्य सरकार से बेहद नाराज हैं और उन्होंने उसे सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि मंत्रियों के बीच भ्रष्टाचार में शामिल होने की प्रतिस्पर्धा चल रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दक्षिणी राज्यों के गौरव का अपमान किया है, जबकि राजग सरकार ने हमेशा सम्मान किया है। इस क्रम में उन्होंने एनटीआर के स्मारक सिक्का जारी करने और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव को भारत रत्न देने का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश को एजुकेशन हब के रूप में विकसित कर रही है।

Lok Sabha Elections 2024
दक्षिण में पीएम मोदी की पहली चुनावी जनसभा

सभा को जब जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण संबोधित कर रहे थे तो प्रधानमंत्री ने देखा कि कुछ लोग फ्लडलाइट टावर पर चढ़ रहे थे। पीएम मोदी ने लोगों से अनुरोध किया, ‘वहां बिजली के तार हैं। आप लोग वहां क्या कर रहे हैं। आपका जीवन हमारे लिए बहुमूल्य है। कृपया नीचे आ जाइए। मीडिया कर्मियों ने आपकी तस्वीरें ले ली हैं। अब नीचे आ जाइए। वहां तैनात पुलिसकर्मी कृपया लोगों को देखें। अगर कुछ गलत होता है तो यह हमारे लिए पीड़ादायी है।

Lok Sabha Elections 2024 : पीएम मोदी विश्व के महानतम नेताओं में से एक -चंद्रबाबू नायडू

पवन कल्याण ने कहा कि पीएम मोदी आंध्र प्रदेश में रामराज स्थापित करने जा रहे हैं और कुरुक्षेत्र का युद्ध शुरू हो गया है। सभा में तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने विश्वास जताया कि लोकसभा चुनाव में राजग सरकार बनाएगा और कहा कि भाजपा- तेदेपा-जसेपा के झंडे अलग-अलग हैं, एजेंडा नहीं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर प्रशंसा की और उन्हें विश्व के महानतम नेताओं में से एक बताया। लोस के साथ ही आंध्र में 13 मई को विधानसभा के भी चुनाव होंगे।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link