>
MahindraMahindra xuv 400

Mahindra and Mahindra कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV400 (एक्सयूवी400) को आखिरकार सोमवार को लॉन्च कर दिया। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक कार की कीमतों का भी घोषणा कर दिया गया। गौर करने वाली बात यह है की कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 (एक्सयूवी300) पर आधारित है, कंपनी कि यह इलेक्ट्रिक कार। Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी इसका भारतीय बाजार में टक्कर Tata Nexon EV जैसी कारों से होगा। जो इस समय अब तक की भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। आइए जानते हैं दोनों एसयूवी में क्या – क्या फीचर्स और ड्राइविंग रेंज इस्तमाल होते हैं।

Mahindra XUV400 की कीमत क्या है ?

Mahindra
Mahindra xuv 400

Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी दो अलग-अलग मॉडल्स – EC (ईसी) और EL (ईएल) में उपलब्ध रहेगी। महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी की कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरू होगी और 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक के बीच रखी गई है। वाहन निर्माता ने घोषित किया है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी की पहली 5,000 बुकिंग के लिए इंट्रोडक्ट्री कीमत मान्य है। मतलब यह साफ है कि कंपनी इसकी कीमतों में भविष्य में बढाने का इरादा रखती है। Mahindra ने इसका भी दावा किया है कि लॉन्च करने के एक साल के अंदर उसका लक्ष्य XUV400 की 20,000 यूनिट तक डिलीवर करना है।

Tata Nexon EV Max: वैरिएंट्स और कीमत क्या है?

mahindra

Tata Nexon EV Max तीन वैरिएंट्स – XZ+, XZ+ Lux और इसके साथ ही साथ Jet Edition (जेट एडिशन) में उपलब्ध रहेगा। Nexon EV Max की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.34 रुपये से शुरू है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 20.04 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है।

Mahindra XUV400 के कलर ऑप्शन क्या हैं ?

पांच अलग-अलग रंग विकल्पों में इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी उपलब्ध है, जो हैं – एवरेस्ट व्हाइट, आर्कटिक ब्लू, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू, गैलेक्सी ग्रे, सैटिन कॉपर के दोहरे टोन जैसे विकल्प के साथ। Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai KONA EV और MG ZS EV जैसे प्रतिद्वंद्वियों से भी मुकाबला करेगी।

Tata Nexon EV Max: कलर ऑप्शन क्या है?

टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी मैक्स के साथ ही अपनी हाई वोल्टेज स्टेट-ऑफ-द-आर्ट जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉजी की भी शुरुआत की है। तीन एक्सटीरियर पेंट ऑप्शन के साथ Tata Nexon EV Max आती है। इसमें डेटोना ग्रे, इंटेन्सी-टील (नेक्सॉन ईवी मैक्स के लिए एक्सक्लूसिव), और प्रिस्टिन व्हाइट जैसे रंग उपलध हैं। ड्यूल टोन बॉडी कलर पूरे मॉडल लाइनअप में स्टैंडर्ड आधार पर मिलता है।

पावर और स्पीड को भी जानिए:-

Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी में PSM इलेक्ट्रिक मोटर 147 hp का उच्चतम पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क तक जेनरेट करता है। Mahindra XUV400 की टॉप स्पीड 150 kmph तक है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड भी हैं जो पावर जनरेट और स्टीयरिंग फील को बिलकुल बदल देते हैं। XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी मात्र 8.3 सेकंड में ही 0 से 100 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती है।

बैटरी पैक और चार्जिंग को भी जानिए

Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी की क्षमता 39.4 kWh है और इसके बैटरी पैक IP67 वाटर और डस्ट-प्रूफ भी है। बैटरी के लिए एक चिलर और एक हीटर भी लगा है और सबसे बड़ी बात बैटरी का निर्माण भारत में ही होता है।

वहीं, टाटा इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए चार्जिंग के दो विकल्प – स्टैंडर्ड 3.3kWh चार्जर और 7.2kWh जो की एसी फास्ट चार्जर देती है। फास्ट चार्जर को घर या दफ्तर में भी लगा कर कार को बहुत ही आसानी से चार्ज किया जा सकता है। Nexon EV Max के बैटरी पैक को किसी भी 50 kW DC फास्ट चार्जर से मात्र 56 मिनट में ही 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि 3.3kWh चार्जर के साथ 15-16 घंटे में और 7.2 kWh AC फास्ट चार्जर के साथ 5-6 घंटे में बैटरी फुल चार्ज किया जा सकता है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Deepak Maurya
Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

By Deepak Maurya

दीपक कुमार मौर्य

आप उत्तर प्रदेश के गंज, सारनाथ, वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने सिक्किम मनिपाल विश्वविद्यालय दिल्ली से BCA किया है,आप टेक्नोलॉजी के बारे में जानना एक्सप्लोर करना और लिखने का शौक रखते हैं। आप HIND MANCH में Tech Writer के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link