>
'My Bharat'

देश के युवाओं को एक ही जगह पर सभी-सरकारी प्लेटफॉर्म के रूप में सेवा देने के लिए मेरा युवा भारत (‘My Bharat’) को एक स्वायत्त निकाय के रूप में स्थापित किया गया है। अब मेरा युवा भारत  ‘My Bharat’ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले युवाओं की संख्‍या 35 लाख से अधिक हो गई है।

👉🏻विकसित भारत की युवा शक्ति बनाने का एक माध्यम :-

दरअसल, देश के हर युवा को समान अवसर प्रदान करने के विजन के अनुरूप, ‘My Bharat’  प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए सरकार के हर हिस्से में एक सक्षम तंत्र प्रदान कर रहा है। यह भारत की युवा शक्ति को विकसित भारत की युवा शक्ति बनाने का एक माध्यम बन रहा है।

My Bharat का उद्देश्य युवाओं को सामुदायिक परिवर्तन के एजेंट और राष्ट्र निर्माता बनने के लिए प्रेरित करना और उन्हें सरकार और नागरिकों के बीच ‘युवा सेतु’ के रूप में कार्य करने में सक्षम बनाना है। ‘My Bharat’ प्लेटफॉर्म से देश में ‘युवाओं के नेतृत्व वाले विकास’ को खासा बढ़ावा मिलेगा।

👉🏻क्या है मेरा युवा भारत (My Bharat) :-

'My Bharat'

पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से देश के युवाओं के लिए ‘मेरा युवा भारत ‘My Bharat’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। यह युवा विकास और युवाओं के नेतृत्व में विकास के लिए एक अहम प्रौद्योगिकी-संचालित साधन है। इसका उद्देश्य युवाओं को उनकी आकांक्षाओं को साकार करने और “विकसित भारत” के निर्माण में योगदान देने के लिए उन्हें समान अवसर प्रदान करना है। यह ‘फिजिटल प्लेटफॉर्म’ (भौतिक+डिजिटल) है जिसमें शारीरिक गतिविधि के साथ-साथ डिजिटल रूप से जुड़ने का अवसर भी शामिल है। इसके माध्यम से आप विभिन्न व्यवसायों, एनजीओ और अनुभवात्मक शिक्षण से जुड़ सकते हैं।

●युवाओं के बीच हो रही लोकप्रिय :-

पीएम मोदी मोदी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में युवाओं से बड़ी संख्या में मेरा युवा भारत ‘My Bharat’ पोर्टल पर पंजीकरण करके पोर्टल से जुड़ने की अपील की। इस दौरान उन्होंने युवा श्रोताओं को विकसित भारत के सपनों और संकल्प से युवाओं को जोड़ने के राष्ट्रव्यापी अभियान के बारे में बताया। उन्होंने कहा ”यह मंच अब देश की युवा बेटियों और बेटों के लिए एक बड़ी संस्था बन रहा है।”

हाल के अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में भारतीय एथलीटों की सफलता पर प्रकाश डालते हुए पीएम ने कहा कि अधिकांश एथलीट ग्रामीण क्षेत्रों के मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं। पीएम मोदी ने उनकी सफलताओं का श्रेय खेलो इंडिया अभियान को दिया, जो उनके घरों के पास बेहतर खेल और प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करता है तथा पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के कल्याण को प्राथमिकता देने का परिणाम है।

देश भर के ‘My Bharat’ पोर्टल (https://www.mybharat.gov.in/) पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं और पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न अवसरों और खेल आयोजनों के लिए नाम दर्ज कर सकते हैं।

👉🏻युवा मामले और खेल मंत्रालय और ‘My Bharat’ के सोशल मीडिया हैंडल और इसके लिंक जहाँ आपको मिलेगी हर कार्यक्रम की जानकारी:-

ट्विटर
1. https://twitter.com/YASMinistry

2. https://twitter.com/mybharatgov

इंस्टाग्राम
1. https://www.instagram.com/yasministryindia/

2. https://www.instagram.com/mybharatgov

फेसबुक
1. https://www.facebook.com/yasministry

2. https://www.facebook.com/mybharatgov/

यू-ट्यूब
1. https://www.youtube.com/@yasministry

2. https://www.youtube.com/@mybharatgov

कू
https://www.kooapp.com/profile/YASMinistry

लिंक्डइन
https://www.linkedin.com/company/mybharatgov/

👉🏻’My Bharat’ पोर्टल के लिए पात्रता :-

●भारत के युवा नागरिक आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।

●’My Bharat‘ पोर्टल पर 15 से 29 वर्ष के युवा नागरिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

👉🏻मेरा युवा भारत पोर्टल आवश्यक दस्तावेज :-

आधार कार्ड
शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
इमेल आईडी

👉🏻ऐसे करे आवेदन की प्रकिया:-

सबसे पहले आपको ‘My Bharat’ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होम पेज खोलना होगा।

इसके बाद आपको होम पेज पर रजिस्ट्रेशन नो का ऑप्शन दिखाई देगा जहां पर क्लिक करने से आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर ईमेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दी गई संपूर्ण जानकारियां और दस्तावेज अपलोड करके इन सबको स्कैन कर सकते हैं।

इसके और बाद में सबमिट के बटन पर क्लिक करें इस प्रकार से आप माय युवा भारत पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

Lokendra Singh Tanwar
Auther at Hind Manch

लोकेन्द्र सिंह तंवर

आप मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा तहसील के रहने वाले हैं। आपने उज्जैन के विक्रम विश्विद्यालय से पत्रकारिता मास कम्युनिकेशन में एम.ए किया है। इससे पूर्व में नईदुनिया अखबार में एक वर्ष इंटरशिप किया है। जागरण,शिप्रा संदेश, दस्तक,अक्षर विश्व, हरिभूमि जैसे अखबारों में ऑथर के रूप में काम किया है। आप लोगो से मिलने ,उनके बारे में जानने, उनका साक्षात्कार करने उनके जीवन की सकारात्मक कहानी लिखने का शोक रखते हैं। साथ ही कुछ प्रोग्राम से जुड़ कर यूथ डेवलपमेंट व कम्यूनिटी डेवलोपमेन्ट पर भी काम कर रहे हैं।

आप  The Hind Manch में ऑथर के रूप में जुड़े हैं।

By Lokendra Singh Tanwar

लोकेन्द्र सिंह तंवर

आप मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा तहसील के रहने वाले हैं। आपने उज्जैन के विक्रम विश्विद्यालय से पत्रकारिता मास कम्युनिकेशन में एम.ए किया है। इससे पूर्व में नईदुनिया अखबार में एक वर्ष इंटरशिप किया है। जागरण,शिप्रा संदेश, दस्तक,अक्षर विश्व, हरिभूमि जैसे अखबारों में ऑथर के रूप में काम किया है। आप लोगो से मिलने ,उनके बारे में जानने, उनका साक्षात्कार करने उनके जीवन की सकारात्मक कहानी लिखने का शोक रखते हैं। साथ ही कुछ प्रोग्राम से जुड़ कर यूथ डेवलपमेंट व कम्यूनिटी डेवलोपमेन्ट पर भी काम कर रहे हैं। आप  The Hind Manch में ऑथर के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link