पद्म पुरस्कार (Padma Awards) 2024 की घोषणा हो गई है।
पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) की घोषणा 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले कुल 132 लोगों को पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) से सम्मानित करने की घोषणा की गई। इस बार के(Padma Awards) आम से लेकर खास व्यक्तियों को दिए गए हैं। इनमें पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, तेलुगू अभिनेता चिरंजीवी, प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला एवं सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वरी पाठक ( मरणोपरांत) समेत पांच लोगों को पद्म विभूषण दिया गया है।
वहीं भारतीय सिनेमा में अपना योगदान देने के लिए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाईक, तमिलनाडु के नेता और अभिनेता विजयकांत सहित 17 लोगों को पद्म भूषण और 110 लोगों को पद्म श्री पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। जैसे ही पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) की घोषणा हुई इन्हें लेकर चर्चा भी होने लगी है। दरअसल, गौर करने वाली बात है कि जिन पांच लोगों को पद्म विभूषण सम्मानित करने का फैसला किया गया है, उनमें से चार दक्षिण भारत से आते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू और अभिनेता चिरंजीवी आंध्र प्रदेश से आते हैं। वहीं फिल्म अभिनेत्री वैजयंती माला बाली और अभिनेता विजयकांत तमिलनाडु से आते हैं। इसी तरह से कला क्षेत्र से पद्म विभूषण पाने वाले पद्मा सुब्रमण्यम भी तमिलनाडु से आती हैं। बिहार से आने वाले बिंदेश्वरी पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

चर्चा है कि सरकार पद्म पुरस्कारों के जरिए दक्षिण भारत की अपनी राजनीति में पैर जमाने की कोशिश में लगी है। इसी तरह बंगाल से प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ गायिका उषा उत्थुप को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। पिछले दिनों दिवंगत हुए अभिनेता विजयकांत को पद्म भूषण से सम्मानित करने को ही बंगाल और तमिलनाडु में राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) में आम से लेकर खास व्यक्तियों का नाम
पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) में जहां खास लोगों को दिए जाने की घोषणा हुई, वहीं देश के आम लोगों को इसमें शामिल किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि “हस्ती कन्या” के नाम से मशहूर भारत की पहली महिला हाथी महावत पार्वती बरुआ, आदिवासी पर्यावरणविद् चामी मुर्मू, मिजोरम का सबसे बड़ा अनाथालय चलने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संगतकीमा और जले हुए पीड़ितों का इलाज करने वाले प्लास्टिक सर्जन प्रेम धनराज उन 34 गुमनाम नायकों में शामिल हैं। जिन्हें गुरुवार को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

75 में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी की गई सूची में दक्षिण अंडमान के जैविक किसान के चेल्लममल, अंतरराष्ट्रीय मलखंभ कोच उदय विश्वनाथ देशपांडे, प्रख्यात माइक्रोबायोलॉजिस्ट एवं देश के पहले सिकल सेल एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम के विकासकर्ता यजदी मानेकशॉ इटालिया, उखरुल के लोंगपि कुमार मचिह्ण सासा शामिल हैं। सासा ने इस मणिपुरी पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों को संरक्षित करने में पांच दशक समर्पित किए हैं। जिनकी जड़ें नवपाषाण काल से संबंधित हैं।
5 दशकों से अधिक समय से 19000 से अधिक शो में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे गद्दाम समैया, थिएटर कलाकार चिंदु यक्षगानम, भीलवाड़ा के बहुरूपिया कलाकार जानकीलाल नारायनपेट, दमरादिगग्गा गांव के तीसरी पीढ़ी के बुर्रा वीणा वादक दसारी कोंडप्पा, पीतल के मरौरी शिल्पकार बाबू राम यादव, छाऊ मुखौटा निर्माता नेपाल चंद्र सूत्रधार, सिरसा के दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह को पद श्री से प्रदान किया गया है। मांगन के बांस शिल्पकार जॉर्डन लेप्चा, कोयंबटूर के वल्ली औयल, कुम्मी लोकनर्तक बदररपन एम समेत कई लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
वहीं पद्म भूषण से सम्मानित अन्य लोगों में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज दिवंगत एवं फातिमा बीबी, संगीतकार प्यारेलाल, मुंबई समाचार के मालिक हारमुसुजी एन. कामा और गुजराती समाचार पत्र के समूह संपादक कुंदन व्यास, वरिष्ठ अभिनेता दिवंगत निर्देशक दत्तात्रेय अंबादास मायालु, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सीपी ठाकुर, भाजपा नेता ओ. राजगोपाल और ताइवान के फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू भी शामिल हैं।
पद्मश्री से सम्मानित शख्सियतों की सूची में समाजसेवी किरण नादर, पापुआ न्यू गिनी की संसद में निर्वाचित भारतीय मूल के पहले व्यक्ति ससिन्दरन मुथवेल, बैंकर कल्पना मोरप्रिया, बांग्लादेश से रवींद्र संगीत की गायकी ,गायिका रिजवाना चौधरी , 100 वर्ष की योग शिक्षक चार्लोट चॉपिंग, गायक सुरेंद्र मोहन मिश्रा शामिल है। पद्म पुरस्कार पाने वालों में से 30 महिलाएं हैं और 9 हस्तियों को मरणोपरांत प्रदान किया जा रहा है। भारत के टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी जोशना चिनप्पा के अलावा खेल जगत से पांच अन्य लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अन्य हस्तियों में हॉकी खिलाड़ी हरविंदर सिंह, तीरंदाज पूर्णिमा महतो,पैरालंपिक कोच गौरव खन्ना, पैरा स्वीमर सत्यम सिंह लोहिया शामिल है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।