>
PM Modiपीएम मोदी ने राहुल गांधी पर जमकर बोला हमला

PM Modi Azamgarh Visit : पीएम ने आजमगढ़ की जनता से किया जनसंवाद

PM Modi आज अपने आजमगढ़ के दौरे पर एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में PM Modi ने आजमगढ़ की जनता के साथ जहां अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया। वहीं विपक्ष यानी इंडिया गठबंधन को जमकर घेरा। इसी के साथ उन्होंने अपने ऊपर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे परिवार के तानों का भी जमकर जवाब दिया।

PM Modi ने आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,” देश में परिवारवादी पार्टियां मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं। ये लोग कहते हैं कि मोदी का अपना कोई परिवार नहीं है। लेकिन, ये लोग भूल जाते हैं कि देश की 140 करोड़ आबादी ही मोदी का परिवार है। इसीलिए देश की जनता भी कह रही है -“मैं हूं मोदी का परिवार”

PM Modi Azamgarh Visit : 2024 में हो रहे शिलान्यासों को कोई भी चुनावी चश्में से न देखे

PM Modi ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है, वहीं तुष्टिकरण का जहर भी अब काम नहीं कर रहा है। PM Modi ने पिछले चुनाव के परिणाम का भी हवाला दिया कि आजमगढ़ की जनता ने पिछले चुनावों में भी दिखा दिया कि जो लीग जहां अपना गढ़ समझते थे,वो भी अब ढह चुके हैं।

PM Modi Azamgarh Visit
पीएम ने आजमगढ़ की जनता से किया जनसंवाद

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज के उत्तर प्रदेश की पहचान रिकॉर्ड तोड़ आ रहे निवेश से हो रही है। उत्तर प्रदेश में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनीज़ से हो रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में यातायात और आवागमन के लिए एक्सप्रेस-वे के नेटवर्क और हाइवेज के जाल बिछाए जा रहे हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की पहचान भी हो रही है।

PM Modi ने कहा कि आप लोगों को याद ही होगा कि कैसे उत्तर प्रदेश के किसानों को एक-एक पैसे के लिए तरसा दिया जाता था। पहले के उत्तर प्रदेश में सरकार चलाने वालों ने गन्ना किसानों को रुलाया था। उनका ही पैसा उन्हें नहीं मिलता था, या तरसा-तरसा के दिया जाता था। आज किसानों को उनके गन्ना मूल्य सही समय पर भुगतान किया जा रहा है।

PM Modi Azamgarh Visit
पीएम ने आजमगढ़ की जनता से किया जनसंवाद

पीएम मोदी ने किसानों को भी संबोधित करते हुए कहा कि आज पहले की तुलना में किसानों गुना एमएसपी बढ़ा कर दी जा रही है। वहीं गन्ना किसानों को भी इस साल उनके मूल्य में 8 गुने की वृद्धि की गई है। अब गन्ने का मूल्य 315 रुपये से बढ़ाकर 340 रुपए प्रति कुंतल हो गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि आजमगढ़ का विकास और आपका प्यार,….. जातिवाद,परिवारवाद वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबन्धन की नींद उड़ा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वांचल की धरती ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखि है। वहीं पिछले 10 वर्षों से यहां की जनता विकास की भी राजनीति भी देख रही है।यहां के लोगों ने माफियाराज और कट्टरवाद को देखा और झेला है। अब यहां कानून का राज भी देख रही है।

PM Modi Azamgarh Visit
पीएम ने आजमगढ़ की जनता से किया जनसंवाद

पीएम मोदी ने आजमगढ़ की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2024 में हो रहे शिलान्यासों को कोई भी चुनावी चश्में से न देखे। ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का का परिणाम है। मैं साल 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश को तेज गति से दौड़ रहा हूं। और, गति से दौड़ा रहा हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ व्यक्ति विशेष और राजनीतिक दल विकसित होते भारत से नाखुश है। इन नाखुश लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले इतनी सारी परियोजनाओं का उद्घाटन राजनीतिक लालच का एक हिस्सा है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि पहले चुनाव से पहले योजनाओं की घोषणा तो करते थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते थे। आज देश देख रहा है कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास मैंने किया है,उनका उद्घाटन भी मेरे द्वारा किया जा रहा है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link