>
PM Modiपीएम मोदी ने "सशक्त नारी-विकसित भारत" कार्यक्रम में महिलाओं को किया नमन

PM Modi : इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष को भी घेरा

विकसित भारत बनाने में नारीशक्ति PM Modi ने कहा कि कोई भी देश या समाज हो, वह नारीशक्ति की गरिमा बढ़ाते हुए, उनके लिए नए अवसर बनाकर ही आगे बढ़ सकता है। ‘सशक्त नारी-विकसित भारत’ कार्यक्रम में PM Modi ने 1,000 नमो ड्रोन दीदियों को ड्रोन सौंपते हुए कहा कि नारीशक्ति 21वीं सदी के भारत की तकनीकी क्रांति का नेतृत्व कर सकती है।

स्वयं सहायता समूहों को 8,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण और 2,000 करोड़ रुपये के पूंजीकरण सहायता कोष का वर्चुअली वितरण करते हुए PM Modi ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनका तीसरा कार्यकाल नारीशक्ति के उत्कर्ष का नया अध्याय लिखेगा। समय-समय उठाए महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दों की याद दिलाते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भी प्रहार किया। बोले, ‘जब- जब मैंने लाल किले से आपके सशक्तीकरण की बात की, कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों ने मेरा मजाक उड़ाया, मेरा अपमान किया।’

PM Modi
इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष को भी घेरा

PM Modi ने कहा कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन को अब देश में लाखों करोड़ों की लागत से हो रहे विकास से दिक्कत है। उनकी नींद हराम हो गई है। वो कह रहे हैं कि PM Modi चुनाव की वजह से लाखों करोड़ों के विकास कर रहे हैं। असल में इनके चश्मे का नंबर आल नेगेटिव है। आल नेगेटिविटी इनका चरित्र बन गया है। ये वो लोग हैं जो चुनावी घोषणाओं की सरकार चलाते थे। ये घोषणा करके घोंसले में घुस गए थे। हाथ पर हाथ धरकर बैठे रहे।

PM Modi : पीएम मोदी ने महिला लाभर्थियों से किया संवाद

जानकारी के लिए बता दें कि PM Modi ने यह सारी बातें भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में देशभर के 10 अलग- अलग स्थानों से नमो ड्रोन दीदियों को संबोधित करते हुए कही। बजट घोषणा के अनुरूप एक हजार नमो ड्रोन दीदियों को ड्रोन, बैंक ऋण और पूंजीगत सहायता निधि वितरण के साथ ही PM Modi ने महिला लाभार्थियों से बातचीत भी की। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं 10 करोड़ महिलाओं में से एक करोड़ के लखपति दीदी बनने की जानकारी देते हुए कहा कि यह बहुत बड़ा आंकड़ा है।

PM Modi
पीएम मोदी ने “सशक्त नारी-विकसित भारत” कार्यक्रम में महिलाओं को किया नमन

लाभार्थियों के आय बढ़ने के अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘आपको आश्चर्य होगा कभी-कभी आप जैसे लोगों से छोटी-मोटी बातें सुनने को मिलती हैं तो मेरा विश्वास बढ़ जाता.. हम सही दिशा में हैं, देश का जरूर कुछ भला होगा।’ उन्होंने कहा कि देश में पहले जो सरकारें रहीं, उनके लिए महिलाओं का जीवन व मुश्कि  लें – कभी प्राथमिकता नहीं रहीं और उन्हें उनके नसीब पर छोड़ दिया। अगर हमारी माताओं-बहनों को थोड़ा अवसर और सहारा मिल जाए तो फिर उन्हें सहारे की जरूरत नहीं रहती, वे खुद सहारा बन जाती हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने न केवल स्वयं सहायता समूहों का विस्तार किया है, बल्कि 98 प्रतिशत समूहों को बैंक खाते खोलने की सुविधा भी प्रदान की है। ऐसे समूहों की सहायता बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है, और ऐसे समूहों के खातों में आठ एक लाख करोड़ से अधिक जमा किए गए हैं। इन स्वयं सहायता समूहों की आय तीन गुना बढ़ गई है।

देखें वीडियो-

PM Modi :  मैं पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसने लाल किले से..

  •  मारी माताओं-बहनों को शौचालय न होने के कारण जो मुश्किलें होती है, उस पीड़ा को व्यक्त किया था कि गांव की बहनें कैसे जिंदगी जीती है।
  • सैनेटरी पैड्स का विषय मैंने उठाया था।
  • कहा था कि रसोई में लकड़ी पर खाना बनाती हमारी माताएं-बहनें 400 सिगरेट जितना धुआं हर रोज बर्दाश्त करती हैं, अपने शरीर में ले जाती हैं।
  • घर में नल से जल नहीं आने पर महिलाओं को होने वाली परेशानी का जिक्र किया, इसके लिए जल जीवन मिशन का एलान किया।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link