>
PM Modiपीएम मोदी ने गुरुग्राम में किया जनसभा को संम्बोधित

PM Modi: विकास की रफ्तार से कोई समझौता नहीं,

PM Modi ने आज सोमवार को गुरुग्राम में एक जनसभा को संबोधित किया। PM Modi ने इस दौरान एक लाख करोड़ रुपए कि 112 बड़ी राष्ट्रीय परियोजनाओं उद्घाटन और उसकी नीव रखी। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने ऐतिहासिक द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का भी उद्घाटन किया। इस एक्सप्रेसवे की मदद से दिल्ली और गुरुग्राम के लोगों को आने जाने में सुविधा होगी। इससे लगने वाले जाम और भीड़भाड़ से मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान PM Modi ने एक रोडशो भी किया।

PM Modi ने अपने सम्बोधन में विपक्ष को जमकर घेरा,उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें एक छोटी सी बनाकर,छोटा सा काम करके कोई कार्यक्रम करके उसकी डुगडुगी बजाने लगते हैं। उसकी पांच साल तक गाना गाते रहते हैं। वहीं आज की जो बीजेपी सरकार से जिस रफ्तार से काम कर रही है। उसमें शिलान्यास और लोकार्पण के लिए समय और दिन कम पड़ रहे हैं।

PM Modi: मोदी ने कहा- मुझे जो करना है विराट-विशाल चाहिए

PM Modi ने आगे कहा कि मुझे ख़ुशी है कि आज मुझे द्वारका एक्सप्रेस-वे को देश को समर्पित करने का अवसर मिला है। इस परियोजनाओं पर कुल 9,000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। PM Modi ने कहा दिल्ली और हरियाणा के लोगों के लिए ख़ुशी का दिन है। यहां के लोगों का आवागमन का अनुभव आज से हमेशा के लिए बदल जाएगा। ये आधुनिक एक्सप्रेसवे न सिर्फ गाड़ियों में, बल्कि दिल्ली NCR के लोगों की जिंदगी में भी ‘गियर शिफ्ट’ करेगा।

PM Modi
पीएम मोदी ने गुरुग्राम में किया जनसभा को संम्बोधित

पीएम मोदी ने कहा कि अभी साल 2024 में अभी तीन साल भी पुरे नहीं हुए हैं। काफी कम समय में 10 लाख करोड़ रुपए की परियोजनों का शिलान्यास और लोकार्पण हो हुआ है। ये सिर्फ वहीं परियोजनओं हैं,जिनमे मैं खुद शामिल हुआ हूं। इसके अलावा मेरे मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने भी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है।

पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन आज देश भर के लिए एक लाख करोड़ रुपए ज्यादा की 100 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास हो रहा है। सभी राज्यों के करोड़ों नागरिकों को इतनी सारी विकास परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

PM Modi
पीएम मोदी ने गुरुग्राम में किया जनसभा को संम्बोधित

पीएम मोदी ने कहा आज जहां द्वारका एक्सप्रेस-वे का निर्माण हुआ है। एक समय था जब शाम ढलने के बाद लोग इधर आने से डरते थे। इधर आने के लिए टैक्सी ड्राइवर भी मना कर देते थे कि इधर जाना है। इस पूरे इलाके को असुरक्षित समझा जाता था। लेकिन, आज कई बड़ी कंपनियां यहां आकर अपने परियोजनाओं को लगा रही हैं। ये इलाका NCR के सबसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में शामिल हो रहा है।

21वीं सदी का भारत बड़े विजन का भारत है: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत बड़े विजन का भारत है। ये बड़े लक्ष्यों का भारत है। आज का भारत प्रगति की रफ्तार से कोई समझौता नहीं कर सकता।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link