>
Bharat Jodo Nyay Yatraराहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन

Bharat Jodo Nyay Yatra :  इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की Bharat Jodo Nyay Yatra का समापन मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ। जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी की यह Bharat Jodo Nyay Yatra दूसरे चरण की यात्रा थी। इससे पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी। जिसमें उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक कि दूरी तय की थी। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से शुरू होकर महराष्ट्र में खत्म हुई।

इससे पहले राहुल गांधी ने अपनी पहली भारत जोड़ों यात्रा में उत्तर से दक्षिण को जोड़ा, फिर दूसरी बारी में पूर्व से पश्चिम को जोड़ने के लिए यात्रा की। कल राहुल गांधी की Bharat Jodo Nyay Yatra महाराष्ट्र के मुंबई शहर पहुंची। और, यही इस यात्रा का समापन हो गया। इस यात्रा के समापन के दौरान इंडिया गठबंधन की तमाम पार्टियां और उनके बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी ने अपने विचार भी साझा किए। संबोधन में बोलते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।

Bharat Jodo Nyay Yatra
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन

राहुल गांधी ने कहा- यात्राओं से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। दर्द हुआ, चोट लगी.. मगर दिल से जो प्यार मिला, उसे मैं बयां नहीं कर सकता। ये नफरत का नहीं, मोहब्बत का देश है। देश में नफरत इसलिए फैलाई जा रही है, ताकि आपका ध्यान भटके और आपका धन छीन लिया जाए। लेकिन आप नफरत मत फैलने दीजिए, क्योंकि हिंदुस्तान के दिल से एक ही संदेश निकला है- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। Bharat Jodo Nyay Yatra हमें इसलिए करनी पड़ी क्योंकि मीडिया आज देश के अहम मुद्दों को नहीं उठाता।

• बेरोजगारी
• महंगाई
• किसानों का मुद्दा
• अग्निवीर का मुद्दा

ये सब मुद्दे आज मीडिया में नहीं दिखते। वहीं राहुल गांधी ने ईवीएम पर भी सवाल उठाए और कहा कि राजा की आत्मा ईवीएम में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी एक मुखौटा है। एक्टर है…..खोखला व्यक्ति है। मैं सिस्टम को समझता हूं, इसीलिए नरेंद्र मोदी मुझसे डरते हैं। ईवीएम के बिना नरेंद्र मोदी चुनाव नहीं जीत सकते हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने दिवंगत बीजेपी नेता अरुण जेटली के नाम लेते हुए कहा- BJP सरकार बनी तो अरुण जेटली मेरे पास आए और कहा- जमीन अधिग्रहण के मामले पर मत बोलो। मैंने कहा- क्यों न बोलूं? ये जनता का मामला है।

Bharat Jodo Nyay Yatra
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन

उन्होंने कहा- अगर बोलोगे तो हम तुम्हारे ऊपर केस करेंगे। मैंने भी कहा कि लगाइए केस, मुझे फर्क नहीं पड़ता। ED ने 50 घंटे पूछताछ की और एक अफसर ने मुझसे कहा- आप किसी से नहीं डरते हैं, आप नरेंद्र मोदी को हरा सकते हैं। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि चीन का एक शहर है: शेन्ज़ेन धारावी, शेन्ज़ेन का मुकाबला कर सकता है। यहां के बच्चों के लिए बैंक के दरवाजे खोलिए, इनकी मदद कीजिए।

Bharat Jodo Nyay Yatra
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन

फिर देखिए ये कैसे ‘मेड इन चाइना’ को हवा में उड़ा देंगे। देश में इंटरनेशनल एयरपोर्ट खुलवाने में वर्षों लग जाते हैं, लेकिन शादी के लिए 10 दिन के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट खुल जाता है। राहुल गांधी ने भारत सरकार की अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए और कहा- पूरा देश ‘अग्निवीर’ के खिलाफ है। मुझसे एक युवा ने नहीं कहा कि मुझे अग्निवीर अच्छा लगता है।

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को दिया धन्यवाद

मैं राहुल गांधी जी को बधाई देता हूं, जिन्होंने मणिपुर से मुंबई तक की अपनी यात्रा पूरी की। मुंबई एक शक्तिशाली शहर है, यह क्रांतिवीरों की भूमि है। यहां के आंदोलन की आवाज पूरे देश में गूंजती है। खरगे ने आगामी लोकसभा के लिए कांग्रेस पार्टी के विजन को भी बताया कि हमने पांच गारंटी दी है।

• युवा न्याय
• ⁠नारी न्याय
• ⁠किसान न्याय
• ⁠श्रमिक न्याय
• ⁠हिस्सेदारी न्याय

हमने देश को बता दिया है कि हम किसान, महिला, युवा, श्रमिक और हिस्सेदारी के लिए क्या करेंगे। राहुल गांधी के बाद खरगे ने भी पीएम मोदी और हमला बोलते हुए कहा- PM मोदी की गारंटी चंद लोगों के लिए है। देश में आज गरीब और गरीब, अमीर और अमीर हो रहा है। PM मोदी को लगता है कि आजादी हमें 2014 में ही मिली है, इसलिए उनकी गिनती वहीं से शुरू होती है। पंडित नेहरू, बाबासाहेब आंबेडकर जी ने देश के लिए क्या किया, देश की आजादी और एकता के लिए कितने नेताओं ने लड़ाई लड़ी- वो भूल जाते हैं।

Bharat Jodo Nyay Yatra
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन

BJP जो भी कर रही है, वो देश का संविधान बदलने के लिए कर रही है। अगर एक बार संविधान बदल गया तो फिर से इस देश में गुलामी आ जाएगी, हम आजाद नहीं रहेंगे। एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो आगे से चुनाव नहीं होंगे। कांग्रेस ने जो आपको गारंटियां बताई हैं, वो INDIA की सरकार आने के बाद जरूर पूरी होंगी। ये गारंटियां गरीबों के लिए हैं, न कि अमीरों के लिए। हमने पहले भी कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी गारंटियां पूरी की हैं। कर्नाटक के BJP सांसद ने कहा- हमें 400 सीट दो, हम संविधान को बदल देंगे।

Bharat Jodo Nyay Yatra
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन

देश में पहले लोगों के पास अधिकार नहीं थे, लेकिन आजादी के बाद संविधान बना तो सभी को अधिकार मिले। संविधान की वजह से ही मोदी आज प्रधानमंत्री हैं, लेकिन ये लोग संविधान को खत्म करने की बात कर रहे हैं। BJP कहती है कि हमें 400 पार सीट चाहिए। वहीं BJP का एक सांसद कहता है कि हमें संविधान बदलने के लिए 400 सीटें चाहिए। हम जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वो लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। तानाशाह कितना भी बड़ा हो, लेकिन जब देश की जनता एकजुट हो जाती है तो बड़े से बड़े तानाशाह का भी अंत हो जाता है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link