राम मंदिर (Ram Mandir) अयोध्या इस समय राममय हो चली है।
राम नगरी अयोध्या अपने आराध्य प्रभु श्री राम के स्वागत के लिए सज चुकी है। बताते चलें कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के नव निर्मित राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य-दिव्य आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में प्रभु श्री राम की बाल रूप की मूर्ति को प्रतिष्ठित किया जाएगा। जिसे लेकर पूरे प्रदेश भर में तैयारियां जोरो पर है।
इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है। अपने फैसले में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश भर के पुलिसकर्मियों की छुट्टी 26 जनवरी तक रद्द कर दी है। इसी कड़ी में जो भी पुलिस कर्मी फिलहाल छुट्टी पर हैं, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर लौटने के आदेश दिए गए हैं।
जानकारी के लिए बता दें जैसे-जैसे अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का दिन नजदीक आ रहा है। अयोध्या सहित पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। अयोध्या में स्थानीय प्रशासन ने शहर के सभी होटलों, धर्मशालाओं, लॉज की प्रॉपर चेकिंग शुरू कर दी है और मालिकों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हर संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।
राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
इस बाबत प्रदेश के लॉ एंड आर्डर डीजी प्रशांत कुमार ने एक आदेश भी जारी कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह फैसला प्रदेश में कानून व्यवस्था और शांति के मद्देनजर लिया गया है। लॉ एंड आर्डर डीजी प्रशांत कुमार की ओर से सभी पुलिस आयुक्त, सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, जनपद प्रभारी को भेजे आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा आयोजित होनी है।

अयोध्या में आयोजित यह कार्यक्रम भव्य और वृहद है, जिसके कारण सुरक्षा एक चुनौती है। इसी के बाद 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस भी मनाया जाना है। ऐसे में इन दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस विभाग की समस्त अवकाशों को 26 जनवरी तक रद्द किया जाता है। साथ ही छुट्टी पर गए पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर लौटने का आदेश भी जारी किया गया है। जिससे प्रदेश भर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। बताते चलें कि अयोध्या में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरा प्रदेश ही हाई अलर्ट पर है।
गौरतलब है की आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन करीब 7000 से अधिक गणमान्य लोगों की उपस्थिति होनी है। इस आयोजन में पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे, इसी के साथ देश भर से कला, धर्म, विज्ञान, सामाजिक सेवा से जुड़े प्रमुख लोग भी शामिल रहेंगे। जिनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस के कंधों पर है।

प्राण प्रतिष्ठा के तुरंत बाद ही 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस भी मनाया जाना है। ऐसे में सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो, इसके लिए तमाम एहतियात और सावधानियां बरती जा रही है। इस समय पूरे प्रदेश भर में गुप्तचर विभाग भी अलर्ट मोड़ पर है। प्रदेश में हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
इसी कड़ी में बताते चलें कि अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में 17-22 जनवरी तक प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होगा। राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी, लेकिन इससे पहले 17 जनवरी को रामलला की अचल मूर्ति की भव्य शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी। इसके बाद 18 जनवरी से पूजन, अर्चन अनुष्ठान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कर अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। 22 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र में दिन 12:20 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 12:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी रामलला की पहली आरती उतारेंगे।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।