Vande Mataram Chowk
लखनऊ: कैसरबाग चौराहा को “वंदे मातरम् चौक” घोषित करने की मांग, विश्व हिंदू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में एक बड़ी मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने प्रशासन का रुख किया है। संगठन ने कैसरबाग चौराहे को आधिकारिक रूप से “वंदे मातरम् चौक” घोषित किए जाने की मांग की है। यह ज्ञापन पुलिस अधिकारियों और मीडिया के माध्यम से संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।
ज्ञापन का कारण और संगठन का रुख
इस शांतिपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष कुलभूषण जी ने किया, जबकि जिला महामंत्री राजेंद्र कुमार गुप्ता (गुड्डू) के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ। इस मौके पर लगभग 150 से 200 की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
लंबे समय से उपेक्षित है वंदे मातरम
जिला अध्यक्ष कुलभूषण ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वंदे मातरम की शुरू से उपेक्षा होती रही है और राष्ट्र की इस गौरवशाली भावना को दबाकर रखा गया था। उन्होंने इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए केंद्र सरकार की सराहना की कि संसद में वंदे मातरम के सम्मान के लिए आदेश पारित हुआ। उनके अनुसार, कैसरबाग चौराहे का नाम बदलकर वंदे मातरम् चौक करने की मांग पूरी तरह से न्याय संगत है और इसे तत्काल प्रभाव से पूरा किया जाना चाहिए।

हिंदू होने पर गर्व की भावना
जिला महामंत्री राजेंद्र गुप्ता (गुड्डू) ने इस अवसर पर कहा, “अब समय आ गया है कि वंदे मातरम के सम्मान में कैसरबाग चौराहे को वंदे मातरम चौक का नाम दिया जाए।” उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार में हम अपनी खोई हुई धरोहरों और संस्कारों को पुनः प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा, “पहले के समय में सार्वजनिक तौर पर अपने आप को हिंदू बताने में बहुत दिक्कत होती थी, लेकिन अब सब ठीक है और हमें अपनी पहचान पर गर्व है।”
राष्ट्रभक्ति की भावना हुई सुदृढ़
कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह मांग राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक है। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को वह सम्मान दिलाना, जिसका वह हकदार है, उनकी प्राथमिकता है। संगठन का मानना है कि इस चौराहे का नाम परिवर्तन आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम होगा।
इन गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस ऐतिहासिक ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे:
- श्री मानवेंद्र त्रिवेदी – नगर अध्यक्ष, लखनऊ
- श्री रामगोपाल राजपूत – जिला उपाध्यक्ष, लखनऊ
- श्री श्याम सोनकर – जिला उपाध्यक्ष, लखनऊ
- श्री अभिषेक गर्ग – जिला उपाध्यक्ष, लखनऊ
- श्री ऋषि सोनकर – जिला उपाध्यक्ष, लखनऊ
- श्री आशीष शर्मा – जिला उपाध्यक्ष, लखनऊ
- श्री पवन यादव एडवोकेट – जिला उपाध्यक्ष, लखनऊ
- श्री अमन चौधरी – जिला उपाध्यक्ष, लखनऊ
- श्री राजेन्द्र कुमार गुप्ता (गुड्डू) – जिला महामंत्री
- श्री मुकेश सैनी – जिला मंत्री
- श्री राजकुमार उर्फ मुन्ना – जिला मंत्री, लखनऊ
- श्री राम जी – जिला मंत्री, लखनऊ
- श्री संतोष कुमार गुप्ता – जिला अध्यक्ष (अधिवक्ता प्रकोष्ठ), लखनऊ
- श्री राजवीर कुशवाह – जिला महामंत्री (अधिवक्ता प्रकोष्ठ), लखनऊ
इनके अलावा श्री पंकज वर्मा, श्री प्रमोद शुक्ला, श्री आनंद कुमार, श्री संजय गुप्ता जिला समिति के दर्जनों पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय मित्रगण एवं आम नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

BRIJESH MAURYA The Hind Manch के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग में 8 वर्षों का अनुभव है। लखनऊ, उत्तर प्रदेश के निवासी बृजेश सामाजिक और समसामयिक विषयों पर तथ्यपूर्ण एवं निष्पक्ष लेखन के लिए जाने जाते हैं। उन्हें यात्रा करना और किताबें पढ़ना विशेष रूप से पसंद है।