>
MaldivesMaldives

मालदीव (Maldives) और लक्षद्वीप इनदिनों मेन स्ट्रीम और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

भारत में मालदीव (Maldives) से ज्यादा लक्षद्वीप के बारे में रोजाना हजारों लोग सर्च कर रहे हैं और यहां अपनी ड्रीम वैकेशन को प्लान कर रहे हैं। दरअसल, अभी हाल ही में 3 जनवरी को पीएम मोदी लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे, अपने दौरे के दौरान उन्होंने इसे टूरिज्म का एक बेहतर विकल्प बताया था।

पीएम मोदी ने अपील की थी- भारत में ही इतने शानदार पर्यटन स्थल है, भारत के लोगों को विदेश जाने की बजाय अपने देश के ही आइलैंड पर आना चाहिए। इसके बाद पीएम मोदी ने एक छोटा सा वीडियो अपनी यात्रा का भी शेयर किया था। जिसे सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने पसंद और शेयर किया। देखते ही देखते लक्षद्वीप पूरे देश में ट्रेडिंग टॉपिक बन गया।

इसी कड़ी में कई लोगों ने लक्षद्वीप की तुलना मालदीव (Maldives) से भी की। जिसकी कड़ी आलोचना मालदीव (Maldives) सरकार के तीन मंत्रियों ने की थी। इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी को भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। जिसे लेकर पूरी दुनिया में मालदीव (Maldives) की जमकर किरकिरी हुई।

Maldives
मालदीव कैसा देश है

कई लोगों ने मालदीव (Maldives) में घूमने जाने के लिए अपनी फ्लाइट्स तक को कैंसिल कर दिया। जिसका सबसे बड़ा असर मालदीव (Maldives) के टूरिज्म पर पड़ा। विवाद को बढ़ता देख मालदीव (Maldives) सरकार ने अपने तीन मंत्रियों को भी निलंबित कर दिया। इसी कड़ी में लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मालदीव (Maldives)की आलोचना की है। आइए जानते हैं मालदीव (Maldives) से जुड़ी हुई खास बातें

 मालदीव (Maldives) कैसा देश है

दरअसल, मालदीव (Maldives) हिन्द महासागर में स्थित एक द्वीप देश है। इसे मालदीव (Maldives) द्वीप समूह के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, इसका आधिकारिक नाम मालदीव (Maldives) गणराज्य है। यदि इस द्वीप के भौगोलिक स्थिति की बात करें तो यह द्वीप मिनिकॉय और चागोस द्वीपसमूह के बीच 26 द्वीपों की एक डबल चेन है।मालदीव (Maldives) का फैलाव भारत के लक्षद्वीप टापू की उत्तर-दक्षिण दिशा में है। भारत के पश्चिम तट से मालदीव (Maldives) की दूरी 300 नॉटिकल मील है। मालदीव (Maldives) जनसंख्या और क्षेत्र दोनों ही प्रकार से एशिया का सबसे छोटा देश है। इसकी आबादी महज 5,15,122 है।

Maldives
मालदीव कैसा देश है

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में एक बड़ी जनसंख्या ऐसी भी है जो मालदीव अपनी छुट्टियां बिताने जाती रही है। समुंद्र से घिरे होने के कारण यह देश टूरिज्म का एक बड़ा केंद्र है। लेकिन, हाल ही में लक्षद्वीप और मालदीव के बीच विवाद में कई लोगों ने अपनी प्लानिंग कैंसिल की है। जिसमें टूरिज्म सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी makemytrip ने भी अपनी कई फ्लाइट्स कैंसिल की।

मालदीव (Maldives) में कौन बसे

मालदीव (Maldives) के बारे में जानने के लिए थोड़ा इतिहास में चलना होगा। दरअसल, मालदीव (Maldives) में भारत के केरल राज्य के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र से गए द्रविड़ लोग थे। यहां जाने वाले लोगों में गिरावारु समुदाय के थे, जो प्राचीन तमिल वंशज थे। यही कारण है कि यहां तमिलों की संख्या सबसे ज्यादा है। मालदीव (Maldives) की शिक्षा, रहन-सहन, खान-पान,कला, संस्कृति इनसब चीजों पर तमिल संस्कृति का प्रभाव देखा जाता है।

Maldives
मालदीव कैसा देश है

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यहां गुजराती भी आकर बसे। जातक कथाओं के अनुसार, समुंद्री व्यापार करने के लिए गुजरात के लोगों ने इस जगह का चुनाव किया। बताते चलें कि 12वीं शताब्दी में मालदीव (Maldives)ओर हिंदू राजाओं का राज हुआ करता था। जिसके बाद ये बौद्ध धर्म का केंद्र रहा। हालांकि, वर्तमान समय में यह अब इस्लामिक देश बन चुका है। हैरानी की बात है कि अब यहां कोई भी गैर मुस्लिम यहां की नागरिकता नहीं ले सकता, यदि उसे यहां का निवासी बनना है तो उसे सबसे पहले इस्लाम धर्म अपनाना होगा।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link