>
World Kidney Day 2024विश्व किडनी दिवस पर जानिए किडनी फेल होने के लक्षण और इसके बचाव

World Kidney Day 2024 : मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग किडनी है।

World Kidney Day 2024 मानव शरीर कई अंगों से मिलकर बना हुआ है। जिसमें हर अंग की अपनी एक खास भूमिका है। आंख, नाक, कान, मुहं, दांत, हाथ, पैर ऐसे कुछ अंग हैं, जो बाहर से दिखाई देते हैं। इनकी मदद से मानव अपनी दैनिक क्रियाओं को करता है। ऐसे में जब इन अंगों के साथ कोई दुर्घटना होती है तो इसका तुरंत इलाज करके इन्हें ठीक किया जा सकता है। वहीं मानव शरीर के अंदर भी कई ऐसे अंग होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते हैं। हम ऊर्जा और पोषण के लिए जो कुछ भी खाते हैं उन्हें यही अंग आवश्यक पोषण शरीर को देकर अतिरिक्त सामग्री शरीर से निकाल देते हैं।

लिवर, किडनी, फेफड़ें, दिमाग, पेट ऐसे ही कुछ प्रमुख अंग होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा किडनी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। जानकारी के लिए बता दें कि किडनी हमारे शरीर में एक फ़िल्टर का काम करती है। जिस तरह चायछन्नी चाय को छानकर चाय पत्ती अलग कर देती है। उसी तरह से शरीर में किडनी अनावश्यक तरल पदार्थों को यूरिन के रूप में शरीर से बाहर निकाल निकालने में मदद करती है।

लेकिन, आज की व्यस्तम दिन चर्या में जहां शरीर का हर अंग में कोई न कोई तकलीफ होती रहती है। उसी तरह किडनी में भी कई समस्याएं आजकल देखने को मिल रही है। जानकारी के लिए बता दें कि World Kidney Day  हर साल एक नई थीम पर मनाया जाता है। ऐसे में इस वर्ष की थीम “Kidney Health for All – Advancing Equitable Access to Care and Optimal Medication Practice ” है।

World Kidney Day 2024
विश्व किडनी दिवस पर जानिए किडनी फेल होने के लक्षण और इसके बचाव

किडनी की समस्याएं इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि कई लोग की इसके कारण अपनी जान भी गवां देते हैं। किडनी यदि काम करना बंद कर दें तो किडनी ट्रांसप्लांट की नौबत तक आ जाती है। इसीलिए इस अंग की महत्ता को बताने के लिए हर वर्ष मार्च महीने के दूसरे सप्ताह के गुरुवार को World Kidney Day  मनाया जाता है।

World Kidney Day 2024
विश्व किडनी दिवस पर जानिए किडनी फेल होने के लक्षण और इसके बचाव

World Kidney Day मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को किडनी और इसकी महत्ता के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सकें। जिससे किडनी से होने वाली बीमारियों और उससे हो रही मौतों से भी बचा जा सके। हालांकि, मेडिकल साइंस की आधुनिकता के कारण आज किडनी से जुड़ी बीमारियों का इलाज संभव है। ऐसे में यदि हम खुद को जागरूक रखें और स्वस्थ दिनचर्या को अपनाए तो हम इससे होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को किडनी की कोई समस्या है भी तो ऐसे में जरूरी है कि शुरुआती लक्षण पहचानकर इसका इलाज करके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ भी पाया जा सकता है।

World Kidney Day 2024 :  किडनी से सम्बंधित रोगों के लक्षण

किडनी की बीमारी से जुड़ा सबसे बड़ा लक्षण है कि शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ने लगती है। इसके पीछे कारण है कि किडनी सही तरीके से फ़िल्टर नहीं कर पाती है। शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाने से किडनी की बीमारी होने के खतरे बढ़ जाते हैं। बार-बार पेशाब करने के लिए बाथरूम जाना भी किडनी से जुड़ी बीमारी का लक्षण है।

World Kidney Day 2024
विश्व किडनी दिवस पर जानिए किडनी फेल होने के लक्षण और इसके बचाव

इसके अलावा यदि यूरिन पास करते समय ब्लड आ रहा है तो भी किडनी की बीमारी का लक्षण हो सकता है। शरीर में प्यूरिन की मात्रा बढ़ने से भी शरीर का यूरिक एसिड बढ़ जाता है जिससे किडनी यूरिक एसिड को फ़िल्टर नहीं कर पाती है। जिसके कारण शरीर में घुटनों,पैरों और हाथों की उंगलियों में सूजन होने लगती है। इसी के साथ आंखों के आसपास भी सूजन होने लगती है। मांसपेशियों में हमेशा दर्द बना रहता है और भूख एकदम ही नहीं लगती है।

World Kidney Day 2024 :  किडनी से जुड़ी बीमारी से बचाव

  • दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है।
  • प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन जरूरत से ज्यादा मात्रा में लेने से परहेज करें।
  • पेनकिलर्स लेने की आदत से बचें।
  • शराब, बीड़ी, तंबाकू, सिगरेट जैसी चीजों का भी सेवन खतरनाक होता है।
  • यदि किडनी में दर्द महसूस हो तो तुरंत योग्य डॉक्टर से संपर्क कर सलाह लें।
  • किडनी की बीमारी होने के कारण

दरअसल, किडनी के बीमारी में शुरुआती कोई भी लक्षण सामने नहीं आता है। यही कारण है कि इस बीमारी को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि किडनी की बीमारी का सबसे बड़ा कारण शुगर और हाई ब्लड प्रेशर है। इसके अलावा अनुवांशिक रूप से , ज्यादा पेनकिलर खाने से और किडनी में सूजन या पथरी होने से भी किडनी की बीमारी हो सकती है।

नोट: उपरोक्त सूचनाएं मिली जानकारी के आधार पर मात्र एक जागरूकता के लिए हैं। यदि आप ऐसी किसी भी परेशानी से जूझ रहे हैं तो अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link