Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन
आज सुबह ही राहुल गांधी की Bharat Jodo Nyay Yatra वाराणसी पहुँच चुकी है। वाराणसी पहुंचकर राहुल गांधी ने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन -पूजन किए। बताते चलें की राहुल गांधी की Bharat Jodo Nyay Yatra आज वाराणसी के कई रास्तों से होकर गुजरेगी। बीते 35 दिनों से जारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज का उत्तर प्रदेश में दूसरा दिन है। गोदौलिया से रथयात्रा रूट पर पहली बार कोई कांग्रेस नेता राजनीतिक यात्रा करेगा। राहुल गांधी Bharat Jodo Nyay Yatra को लेकर चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में एंट्री ले चुके हैं। ऐसे में राहुल गांधी का अब अगला पड़ाव पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी होगा।
Bharat Jodo Nyay Yatra के क्रम में कल राहुल गांधी चंदौली में पीएम मोदी पर जमकर बरसे। राहुल गाँधी ने अपने संबोधन में पीएम मोदी, राम मंदिर, मीडिया और अन्य मुद्दे पर भी राय रखी। राहुल गांधी ने अपनी Bharat Jodo Nyay Yatra के दौरान कहा कि मोदी सरकार में अमीरों के लिए कालीन बिछाया गया है। गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि टीवी में भी जो दिखाया जा रहा है। वो उनकी ही पसंद का होता है।

टीवी में अमिताभ बच्चन बल्ले-बल्ले और ऐश्वर्या राय डांस करती हुई दिखाई देती है। टीवी में किसी भी गरीब की समस्या को नहीं दिखाया जाता है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जनता से राममंदिर पर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि राममंदिर के उद्घाटन पर क्या कोई गरीब दिखा, कोई मजदूर दिखा? राहुल ने आगे कहा कि ये सब नहीं दिखाई दिए, अमिताभ बच्चन, अंबानी, अडानी, और बड़े-बड़े लोग दिखाई दिए। तो कैसे माना जाए कि मोदी सरकार गरीबों की सरकार है। चंदौली में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनसभा में राहुल गांधी ने अमिताभ और ऐश्वर्या का नाम कुल 6 बार लिया।
Bharat Jodo Nyay Yatra : भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची वाराणसी
कल शाम को राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। इससे पहले राहुल गाँधी बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे थे। बिहार के बाद राहुल गाँधी की यात्रा का उत्तर प्रदेश अगला पड़ाव है। कल चंदौली में नेशनल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब वो बिहार के बाद उत्तर प्रदेश की सीमा में पहुंचे तो पता चल गया कि यूपी में आ गए हैं। राहुल गांधी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम केवल भाषण नहीं देते, हम इस यात्रा में देस के गरीबों,पिछड़ों, दलितों के साथ 7-8 घंटे मिलते हैं, उनका दु:ख दर्द सुनते हैं उसके बाद 15 मिनट बोलते हैं।

बताते चलें की राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जब चंदौली में प्रवेश किए तो राहुल गाँधी कार से पहुंचे। यहां जनसभा स्थल से महज 400 मीटर दूरी पर स्थित शहीद स्मारक के लिए भी राहुल गांधी कार से पहुंचे। जनसभा के मंच तक भी राहुल गांधी ओपन कार से पहुंचे। बताते चलें कि राहुल गाँधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण कर रहे हैं। इससे पहले राहुल गाँधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को पहला चरण कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरी कर चुके हैं। इस बार राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2.0 पूर्व से पश्चिम की और कर रहे हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश से भी होकर ये यात्रा होकर गुजरेगी।

दरअसल, राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। जिसमें वो पीएम मोदी और उनके शासन के कामों और नाकामियों को बता रहे हैं। वही लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। वाराणसी में यात्रा रोड शो के रूप में विश्वेश्वर गंज तिराहा से मैदागिन चौराहा तक लगभग सारे चार किलोमीटर की होगी।
राहुल इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम जाएंगे व दर्शन-पूजन करने के बाद गोदौलिया चौराहे पर लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ेगी और मंडुआडीह चौराहा पर कांग्रेसजनों की ओर से स्वागत कार्यक्रम होगा। यात्रा भदोही में प्रवेश कर जाएगी। भदोही के राजपुरा चौराहा पर जनसभा करने के बाद राहुल ज्ञानपुर इंटर कालेज में डेरा डालेंगे। अगले दिन गोपीगंज चौराहा से यात्रा शुरू करेंगे। वह प्रयागराज के ने लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग चार घंटे राहुल गांधी काशी में रहेंगे।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।