Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस और सपा में सीटों को लेकर ठनी
देश में जहां Lok Sabha Election 2024 बेहद जल्द होने वाला है। ऐसे में मोदी सरकार को तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए कांग्रेस,सपा एवं अन्य क्षेत्रीय दलों को मिलाकर इंडिया गठबंधन बना। जो अब एक के बाद एक भरभरा कर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी विपक्षी गठबंधन को सबसे बड़ा झटका लगा है। बता दें कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बीच गठबंधन नहीं होगा।
मिली जानकरी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों को लेकर बात नहीं बन पाई है। सपा ने ये कहता हुए पल्ला झाड़ लिया है कि कांग्रेस ने 80 में से 17 सीटें मांगी थी। वो हमने दे दी हैं, अब कांग्रेस पर निर्भर है कि आगे गठबंधन रखें या नहीं। इसके बाद अब अब कांग्रेस ने बात करने का प्रस्ताव रखा है।
मिली जानकारी के अनुसार, सपा ने कांग्रेस को 80 सीटों में से 17 पर अपने प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव दिया था।इससे पहले सपा ने कांग्रेस को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी। सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के लिए 17 लोकसभा सीटें छोड़ने का फैसला लिया।

सूत्रों के मुताबिक, सपा ने कांग्रेस को अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, कैसरगंज, वाराणसी, अमरोहा, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी, कानपुर, हाथरस, झांसी, महराजगंज और बागपत सीट दी थी।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, सपा की तरफ से 17 सीटों का प्रस्ताव मिला है, हालांकि पार्टी की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई। मालूम रहे कि इससे पहले 11 सीटों का प्रस्ताव देने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने असंतोष जताया था। जिसके बाद सपा ने नए सिरे से सीटों का चयन कर सूची कांग्रेस नेतृत्व को भेजी थी।
Lok Sabha Election 2024 : सपा की दूसरी सूची में 11 प्रत्याशी
सपा मुखिया ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को 11 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का खास ख्याल रखा है। इनमें पांच दलित, तीन पिछड़े, एक मुस्लिम, एक जाट व एक सामान्य वर्ग का प्रत्याशी शामिल है। सपा ने गाजीपुर से माफिया मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी को टिकट दिया है।

अफजाल ने वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव बसपा के टिकट से लड़कर जीता था। कोर्ट से सजा मिलने के कारण 29 अप्रैल, 2023 को अफजाल की सांसदी चली गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट राहत देते हुए उनकी अयोग्यता पर रोक लगा दी थी। इसी वर्ष 11 जनवरी को उनकी छोड़कर उनकी सदस्यता फिर बहाल हो गई थी। पिछले दिनों उनकी बसपा छोड़कर सपा में जाने की बात चल रही थी। सोमवार को इसपर आधिकारिक मुहर भी लग गई। वहीं सपा ने रालोद के अलग होने के बाद मुजफ्फरनगर सीट से जाट प्रत्याशी को उतार दिया है। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक को टिकट दिया गया है।
Lok Sabha Election 2024 : कौन है अफजाल अंसारी
सपा ने गाजीपुर संसदीय सीट के लिए अफजाल अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। अफजाल फिलहाल बसपा से सांसद हैं। अफजाल को टिकट देकर सपा ने भाजपानके सामने मजबूत दावेदारी पेश की है। अफजाल अंसारी अब तक 10 चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें से सात बार हासिल की। तीन बार हार का भी सामना किया है। वह पांच बार विधायक व दो बार सांसद रह चुके हैं। अफजाल ने वर्ष 1985 के विधानसभा चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी से राजनीति की शुरुआत की।

Lok Sabha Election 2024 : 11वीं बार चुनाव मैदान में होंगे अफजाल अंसारी
अफजाल अंसारी राजनीतिक मिजाज देखकर पार्टी बदलते रहे हैं। कम्युनिस्ट पार्टी के बाद वह काफी समय तक सपा में रहे। इसके बाद खुद की पार्टी कौमी एकता दल का गठन किया। इसके बाद कम्युनिस्ट पार्टी के बाद काफी लंबे समय तक सपा में रहे। इसके बाद खुद की पार्टी कौमी एकता दल का गठन किया। पिछ्ले लोकसभा चुनाव में वह बसपा में आ गए। गठबंधन का लाभ हासिल कर वह चुनाव जीत गए, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में वह बसपा से दूरी बनाए हुए थे।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।