Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली में भी हुआ आप- कांग्रेस का गठबंधन
आगामी Lok Sabha Election 2024 की चुनावी तैयारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। जहां बीजेपी और एनडीए ने इस बार के Lok Sabha Election 2024 में 400 का आंकड़ा पार करने का दावा किया है। वहीं अब इंडिया गठबंधन में भी आपसी मतभेदों को भुलाकर सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बनती हुई नजर आ रही है। इस बार Lok Sabha Election 2024 में जहां इंडिया गठबंधन पीएम मोदी का विजय रथ रोकने की पुरजोर कोशिश में है। वहीं अब बीजेपी ने एक बार, फिर मोदी सरकार के नारे के साथ तीसरी बार सत्ता में आने की लड़ाई को तेज कर दिया है।
इसी कड़ी में अब यूपी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी इंडिया गठबंधन कांग्रेस -आप का भी गठबंधन हुआ। अभी पिछले दिनों ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सपा का गठबंधन हुआ। जिसमें सपा ने अपने पास 63 सीटें रखी है तो कांग्रेस को 17 सीटों का ऑफर दिया है। वहीं अब दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस को अपने साथ चुनाव लड़ने के लिए मिला लिया है।

Lok Sabha Election 2024 में दोनों पार्टियों में बनी इस सहमति के अनुसार, दिल्ली की सीटों में से चार पर आम आदमी पार्टी तो तीन पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। गुजरात और हरियाणा में भी दोनों पार्टियों के बीच तालमेल की वार्ता अंतिम दौर में है और जल्द ही कांग्रेस-आप अपने चुनावी गठबंधन का एलान करेंगे। वहीं, पंजाब में कांग्रेस और आप दोनों एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली में भी कांग्रेस अकेले नहीं लड़ेगी चुनाव
कांग्रेस के जिम्मेदार सूत्रों ने आप के साथ दिल्ली में चार-तीन के फार्मूले पर सहमति बन जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसका औपचारिक एलान जल्द हो जाएगा। हरियाणा और गुजरात की सीटों पर तालमेल को लेकर अंतिम निर्णय होते ही तालमेल की घोषणा की उम्मीद है। गुजरात में भरुच सीट समेत आप को दो लोकसभा सीटें देने पर कांग्रेस के सहमत होने के संकेत हैं। भरुच एक समय कांग्रेस के दिग्गज दिवंगत अहमद पटेल का मजबूत गढ़ था। इसीलिए, उनके बेटे फैसल पटेल और बेटी मुमताज पटेल भरूच से अपनी अपनी उम्मीदवारी के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

वहीं, हरियाणा में आप को एक सीट देने के फैसले पर अभी मंथन चल रहा है, जिसमें फरीदाबाद या गुरुग्राम में से कोई एक सीट आप के खाते में जा सकती है। पंजाब में दोनों पार्टियों की राज्य इकाइयां शुरू से गठबंधन के खिलाफ थीं। इसलिए, इस तालमेल के दायरे से बाहर रखा गया है। हालांकि संकेत हैं कि चंडीगढ़ में आप के मेयर का समर्थन करने के कांग्रेस के फैसले के मद्देनजर चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर आप कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन करने पर राजी हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार, चार तीन फार्मूले के तहत आम आदमी पार्टी राजधानी की दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि कांग्रेस पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पिछले दो लोकसभा चुनाव से दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सूबे की सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा को मुख्य रूप से टक्कर दी थी और पांच सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी। जबकि आप दो सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी। सपा और आप के साथ चुनावी तालमेल के सिरे चढ़ने को देखते हुए कांग्रेस के एक वरिष्ठ रणनीतिकार ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन की संभावनाओं की उम्मीद एक बार फिर जगी है। कांग्रेस और टीएमसी के बीच तालमेल की गुंजाइश तलाशने की बातचीत अभी बंद नहीं हुई है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।