Lok Sabha Election 2024 : यूपी में अखिलेश को मिला जोर का झटका
Lok Sabha Election 2024 के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों में उथल-पुथल मची हुई है। इस उथल-पुथल का सबसे ज्यादा खामियाजा उत्तर प्रदेश की पार्टी समाजवादी पार्टी को भुगतना पड़ रहा है। सपा के कई बड़े नेताओं ने अखिलेश यादव का साथ छोड़ बीजेपी का दामन पकड़ लिया है। जिसकी बानगी बीते कल राज्यसभा के चुनाव में पड़ी वोटिंग के दौरान देखने को मिली।
Lok Sabha Election 2024 से पहले हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने मुख्य विपक्षी दल सपा में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर बड़ी तोड़फोड़ कर दी है। पार्टी को सबसे बड़ा झटका उस समय लगा जब मतदान से पहले ही विधानसभा में उसके मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडेय ने दे दिया। सपा के कुल सात विधायकों ने क्रास वोटिंग – कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। गायत्री प्रजापति की पत्नी व अमेठी की विधायक महाराजी प्रजापति ने मतदान से गैरहाजिर रहकर भाजपा की मदद कर दी।

Lok Sabha Election 2024 सपा के जिस मुख्य सचेतक के पास पार्टी का आदेश सभी विधायकों को मनवाने के लिए व्हिप जारी करने का अधिकार होता है, उन्होंने ही मतदान से पहले बड़ा झटका दे दिया। उनके साथ ही सपा के जलालपुर के विधायक राकेश पांडेय, गौरीगंज के राकेश प्रताप सिंह, गोसाईगंज के अभय सिंह, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, चायल की पूजा पाल व बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य भाजपा खेमे में पहुंच गए।
Lok Sabha Election 2024 : मुख्य सचेतक ने भी दिया त्यागपत्र
Lok Sabha Election 2024 चर्चा है कि मनोज पांडेय योगी सरकार में मंत्री बनेंगे। भाजपा मनोज को रायबरेली लोकसभा सीट से प्रत्याशी भी बना सकती है।’ राकेश पाण्डेय के सांसद बेटे रितेश पांडेय रविवार को ही बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उसी दिन से राकेश के भी भाजपा के पक्ष में मतदान करने की चर्चाएं शुरू हो गईं थीं। विनोद चतुर्वेदी सहित कुछ अन्य को लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट मिलने का आश्वासन दिए जाने की बात कही जा रही है।
Lok Sabha Election 2024 सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा चुनाव में पार्टी के पोलिंग एजेंट शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने खरीद-फरोख्त की है। उसने लोकतंत्र की गरिमा को गिराया है। उन्होंने पार्टी के बागी विधायकों पर हमला बोलते हुए कहा… ‘अब अंतरात्मा के साथ- साथ संपूर्ण आत्मा की जांच क्षेत्र की जनता करेगी ताकि ऐसी भटकती हुई आत्माएं हमेशा के लिए शांत हो जाएं।’
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में पाला बदलने वाले विधायकों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जो लोग गए हैं उनपर कार्रवाई होगी। भाजपा जीतने के लिए कोई भी हथकंडा अपनाएगी। हर एक में यह साहस नहीं होता कि वह सरकार के खिलाफ खड़ा हो जाए। सरकार के खिलाफ वोट करने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां वीडियोग्राफी नहीं हुई होती तो भाजपा की बेइमानी सामने नहीं आ पाती। ‘जहां तक यूपी का सवाल है, जो लोग गए हैं उनमें साहस नहीं रहा होगा सरकार के खिलाफ खड़े होने का।
Lok Sabha Election 2024 : अब आबिद सपा रजा ने दिया सपा के राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा
सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी के बाद अब राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर अपने पद से त्यागपत्र दिया। आम मुसलमानों की जायज बातों पर पार्टी की ओर से कोई आवाज नहीं उठाई जा रही है। यहां तक कहा कि पार्टी संघर्ष के नाम पर फेसबुक,, एक्स पर पोस्ट व फोटो सेशन तक रह गई है।
कई वर्षों से जनता के मुद्दे पर कोई धरना-प्रदर्शन तक नहीं किया गया, जिससे पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है। चुनाव आते ही गठबंधन का सहरा लेना पड़ता है, इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है। उन्होंने सपा नेतृत्व को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि हिंदुओं के वोट सपा नहीं सहेज पा रही है, मुस्लिम लीडरशिप को बहुत खूबसूरत अंदाज में खत्म किया जा रहा है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।