>
Lok Sabha Election 2024जयंत चौधरी ने बदला पाला एनडीए के साथ लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2024 : रालोद-एनडीए के गठबंधन

Lok Sabha Election 2024 जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। राजनीतिक दल अपनी सुविधानुसार अपनी चुनावी बिसात सेट करने में लगे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा रहे रालोद पार्टी अब एनडीए का हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में यूपी में पश्चिम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि रालोद पार्टी की पहचान किसानों की पार्टी के रूप में है। इस पार्टी के साथ पश्चिम में जाट और गुर्जर वोटबैंक सबसे ज्यादा जुड़ा है। अब ऐसे में राष्ट्रीय लोक दल का एनडीए के साथ जाना, इंडिया गठबंधन के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है।

इस बात की जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने दी। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करके इस बात की पुष्टि कर दी कि रालोद अब एनडीए के साथ Lok Sabha Election 2024 लड़ेगी। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने इस अलगाव का जिम्मा सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सौंपा। जयंत चौधरी ने संकेत दिया कि सपा से उसका तालमेल गड़बड़ाने पर उन्होंने यह कदम उठाया। वह खुलकर बोले भीं कि परिस्थतियों के कारण कम समय में यह निर्णय लेना पड़ा।

Lok Sabha Election 2024 : रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी एनडीए के साथ

दरअसल,  यूपी में जहां सपा कांग्रेस के साथ मिलकर Lok Sabha Election 2024 का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। वहीं रालोद को इंडिया गठबंधन में ज्यादा तवज्जो न मिलने के कारण उन्हें एनडीए का दामन पकड़ना पड़ा। पिछले दिनों किसानों के मसीहा के रूप में माने जाने वाले नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर रालोद अध्यक्ष और चौ. चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने बीजेपी और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया था।

Lok Sabha Election 2024
जयंत चौधरी ने बदला पाला एनडीए के साथ लड़ेंगे चुनाव

उसी समय जयंत ने संकेत दिए थे कि आने वाले समय में वो एनडीए का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन, उस समय आधिकारिक रूप से कोई एलान नहीं किया गया था। ऐसे में कल जंयत चौधरी ने गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया।

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के शनिवार को एनडीए में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा हो गई है। रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

अमित शाह ने जयंत चौधरी के एनडीए परिवार में शामिल होने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास प्रकट करते हुए चौधरी को एनडीए में आने से किसान, गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान का हमारे संकल्प को और बल मिलेगा। लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 सीट का आंकड़ा पार कर अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण के लिए कटिबद्ध है। जेपी नड्डा ने अपने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा है कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के एनडीए परिवार में शामिल होने के निर्णय का स्वागत करता हूं।

Lok Sabha Election 2024
रालोद-एनडीए के गठबंधन

ऐसे में अब उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की लोकसभा चुनाव में राह मुश्किल नजर आ रही है। क्योंकि एनडीए के साथ जिस रालोद का गठबंधन हुआ है, उसकी पश्चिमी यूपी के किसानों में एक बहुत बड़ा वोटबैंक है। जब दिल्ली शंभू बॉर्डर पर पंजाब और हरियाणा के किसानों का जहां आंदोलन चल रहा है, वहीं बीजेपी ने रालोद को अपने पाले में बुलाकर एक बहुत बड़ा गेम चेंजर पासा फेंका है।

ऐसे में अब उत्तर प्रदेश में Lok Sabha Election 2024 में इंडिया गठबंधन की दो ही पार्टियां मुख्य रूप से मैदान में है। बता दें कि कांग्रेस और सपा मिलकर अब में मोदी के विजय रथ को रोकने की कोशिश करेंगी। क्योंकि रालोद के एनडीए में शामिल होने से यूपी में पश्चिमी वोटबैंक खासकर किसानों का वोटबैंक जरूर छिटक सकेगा।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link