>
विवेक बिंद्राविवेक बिंद्रा

देश के जाने-माने मोटिवेशनल गुरु विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) पर संगीन आरोप लगे हैं।

विवेक पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मार-पीट की है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 126 में मार-पीट करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा उनकी पत्नी के भाई यानी उनके साले ने दर्ज करवाया है। मुकदमें में लिखा गया है कि मारपीट इतनी ज्यादा हुई कि उनकी पत्नी का निजी अस्पताल में इलाज चला। जिससे अब मोटिवेशनल गुरु विवेक बिंद्रा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।

अभी हाल ही में विवेक बिंद्रा का जाने-माने Youtuber संदीप माहेश्वरी के साथ विवाद बढ़ गया है। बताते चलें कि संदीप के शो में विवेक बिंद्रा पर महंगे-महंगे कोर्स बेचने का आरोप लगा था। उनके शो में आए कुछ यूथ्स ने बिना विवेक बिंद्रा का नाम लिए बताया था कि उनसे बिजिनेस कोर्स के नाम पर मोटी रकम वसूली गई है। इसके बाद इसपर विवेक ने सीधे संदीप पर हमले बोलने शुरू किए। अब इस विवाद से विवेक बिंद्रा की मुश्किलों में इजाफा होता दिख रहा है।

विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra)  पर दर्ज हुआ मारपीट का केस

दरअसल, अभी बीते 6 नवंबर को ही विवेक बिंद्रा की शादी हुई थी। विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) की शादी नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित सुपरनोवा रेजिडेंसी में गाज़ियाबाद के चन्दर नगर निवासी यानिका कवात्रा के साथ हुई थी। विवेक बिंद्रा के साले वैभव कवात्रा ने बताया कि शादी के एक माह बाद ही कुछ पारिवारिक विवाद में जीजा विवेक ने उनकी बहन पर हाथ उठा दिया, जिससे उनकी बहन का कान का पर्दा ही फट गया है। जिससे उनकी बहन को सुनाई देने में परेशानी हुई। आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पत्नी के साथ मारपीट का लगा आरोप
पत्नी के साथ मारपीट का लगा आरोप

वैभव ने आगे बताया कि घटना के दिन विवेक (Vivek Bindra) का उनकी माता के साथ कुछ झगड़ा हुआ, जिसके बीच-बचाव में दीदी गई थी। इसी बात को लेकर जीजा विवेक ने दीदी को कमरे में बंदकर गाली-गौलोज किया, उसके बाल पकड़कर खींचा जिससे उनके सर में भी घाव बना हुआ है। कान पर जोर से मारा गया, जिसकी वजह से उनके कान का पर्दा फट गया है। दीदी के शरीर पर काफी गहरे चोट के निशान भी थे, उनका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। इस घटना से दीदी काफी सदमे में हैं, वो किसी से बात-चीत नहीं कर रही है।

पत्नी के साथ मारपीट का लगा आरोप
पत्नी के साथ मारपीट का लगा आरोप

विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) के सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोवर्स

बताते चलें कि विवेक सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना नाम हैं। यूट्यूब से लेकर फेसबुक,इंस्टाग्राम, सोशल साइट X पर इनके करोड़ों फॉलोवर्स हैं। विवेक एक बिजेनस कोच भी हैं, जो काफी कंपनियों के साथ जुड़कर उनके व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। विवेक बिंद्रा ने यूट्यूब काफी मोटिवेशनल वीडियो बनाई हैं। जिनमें उन्होंने श्री कृष्ण और गीता के उपदेशों को जोड़ते हुए जीवन में पॉजिटिव सोच को ऊपर रखने की सलाह भी दी है। विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) अपने हर शो की भारी भरकम रकम वसूलते हैं।

विवेक बिंद्रा
विवेक बिंद्रा

इसी के साथ विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) “बड़ा बिजनेस” के नाम से कंपनी भी चलाते हैं, जिसे लेकर इनदिनों सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल मचा हुआ है। अब देखना है कि विवेक बिंद्रा इन सब आरोपों का कैसे जवाब देते हैं, और कैसे बचते हैं। सोशल मीडिया पर विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) पर एक्शन लेने की मांग बढ़ रही है। विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) के केस को लेकर सोशल मीडिया दो वर्गों में बंट चुका है। एक वर्ग उन्हें सही बता रहा है तो वहीं दूसरा वर्ग उन्हें गलत भी मान रहा है। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन तब तक इसपर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link