भारतीय नौसेना: सुरक्षा और साहस का प्रतीक
Indian Navy Day 2023: हर साल भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है। भारतीय नौसेना बलों को सम्मानित करने और उनके योगदान की सराहना के लिए यह खास दिन हर साल मनाते हैं। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में नोसेना दिवस मनाया जाता है।हर साल नौसेना दिवस मनाने के लिए एक अलग थीम तय की जाती है।
Indian Navy Day 2023 में नौसेना की थीम-
“समुद्री क्षेत्र में परिचालन दक्षता, तत्परता और मिशन उपलब्धि” यह थीम है वर्ष 2023 के नौसेना दिवस की। यह थीम समुद्री क्षेत्र में परिचालन दक्षता, तैयारियों और मिशन की उपलब्धि को बनाए रखने, देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने और समुद्री खतरों के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नौसेना के समर्पण पर प्रकाश डालती है।
भारतीय नोसेना का सबसे कारगर मिशन ऑपरेशन ट्राइडेंट:-
Indian Navy Day 2023: मिशन ट्राइडेंट यह वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह पर भारतीय नौसेना द्वारा किया गया जवाबी हमला था।
भारत ने इस ऑपरेशन के दौरान पहली बार एंटी-शिप मिसाइलों का इस्तेमाल किया और पाकिस्तानी विध्वंसक जहाज़ ‘पीएनएस खैबर’ को नष्ट कर दिया था।
भारतीय नौसेना के तीन युद्धपोतों – INS निपत, INS निर्घाट और INS वीर ने हमले में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
ऐसे हो सकते है आप भी नेवी में शामिल :-

Indian Navy Day 2023: इंडियन नेवी में शामिल होने और सैनिक से लगाकर अफसर बनने तक आपके पास कई अवसर होते है। लेकिन 10वी /12वी पास करने के बाद भारतीय नेवी का हिस्सा बनने के बाद इन परीक्षा को देकर नेवी में शामिल हो सकते है।
AA:- AA के ज़रिए नेवी में शामिल होने के लिए आपका किसी भी विषय से 12वी न्यूनतम 60 प्रतिशत अंको के साथ पास होना जरूरी है।जिसके लिए आपकीं उम्र 17 से 20 वर्ष होनी चाहिए।लिखित परीक्षा,फिजिकल, मेडिकल और दस्तावेजों के परीक्षण के ज़रिए आपका चयन किया जाएगा।
SSR:-
Indian Navy Day 2023: SSR से नेवी में शामिल होने के लिए आपका 12 वी क्लास (PCM ,भौतिक,केमिस्ट्री, गणित) से पास होना जरूरी है। व आपकीं उम्र 17 से 20 साल के बीच होनी चाहिए।SSR में 1 घन्टे का पेपर होता है व 0.25 की नेगेटिव मार्किंग की जाती है।लिखित परीक्षा,फिजिकल, मेडिकल और दस्तावेजों के परीक्षण के ज़रिए आपका चयन किया जाएगा।
पाठ्यक्रम :- गणित,सामान्य ज्ञान,अंग्रेजी,विज्ञान
MR –
Indian Navy Day 2023: MR जिसे आप metric recruitment भी कहा जाता है।जिसे अंर्तगत नेवी में खाना बनाना, सफाईकर्मी, बाबर आदि की भर्ती की जाती है।MR के द्वारा नेवी में शामिल होने के लिए आपका 10 वी पास होना आवश्यक है।पेपर 30 मिनिट का होता है,व 0.25 की नेगेटिव मार्किंग की जाती है।यहां भी आपकीं उम्र न्यूनतम 17 व अधिकतम 20 होनी चाहिए।लिखित परीक्षा,फिजिकल, मेडिकल और दस्तावेजों के परीक्षण के ज़रिए आपका चयन किया जाएगा। पाठ्यक्रम-गणित,विज्ञान,सामान्य ज्ञान।
नोसेना ज्ञान ,जो आपको रखे आगे:-
-भारतीय नौसेना
इसकी अध्यक्षता सर्वोच्च कमांडर के रूप में भारत के राष्ट्रपति करते हैं।
-भारतीय नौसेना का आदर्श वाक्य है- ‘शं नो वरुणः’ अर्थात् ‘जल के देवता वरुण हमारे लिये शुभ हों।’
-नौसेना प्रमुख को एडमिरल कहा जाता है।
-भारतीय नौसेना दुनिया की शीर्ष दस नौसेना बलों में से एक है।
-पहले भारतीय नौसेना को रॉयल इंडियन नेवी कहा जाता था लेकिन, 26 जनवरी, 1950 के बाद इसका नाम भारतीय नौसेना रख दिया गया था|
-17वीं शताब्दी के मराठा सम्राट, छत्रपति शिवाजी भोसले को भारतीय नौसेना के पिता के रूप में माना जाता हैI
-भारतीय नौसेना 3 क्षेत्रों की कमांडों के तहत तैनात की गई है, जिसमें से प्रत्येक का नियंत्रण एक फ्लैग अधिकारी द्वारा किया जाता है.
• पश्चिमी नौसेना कमांड (मुंबई में मुख्यालय)
• पूर्वी नौसेना कमांड (विशाखापत्तनम में मुख्यालय)
• दक्षिणी नौसेना कमांड (कोच्चि में मुख्यालय)

Lokendra Singh Tanwar
लोकेन्द्र सिंह तंवर
आप मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा तहसील के रहने वाले हैं। आपने उज्जैन के विक्रम विश्विद्यालय से पत्रकारिता मास कम्युनिकेशन में एम.ए किया है। इससे पूर्व में नईदुनिया अखबार में एक वर्ष इंटरशिप किया है। जागरण,शिप्रा संदेश, दस्तक,अक्षर विश्व, हरिभूमि जैसे अखबारों में ऑथर के रूप में काम किया है। आप लोगो से मिलने ,उनके बारे में जानने, उनका साक्षात्कार करने उनके जीवन की सकारात्मक कहानी लिखने का शोक रखते हैं। साथ ही कुछ प्रोग्राम से जुड़ कर यूथ डेवलपमेंट व कम्यूनिटी डेवलोपमेन्ट पर भी काम कर रहे हैं।
आप The Hind Manch में ऑथर के रूप में जुड़े हैं।
[…] Indian Navy के किसी भी सैन्य ऑफिसर की वर्दी पर लगा बैज उसकी मूल्य या रैंक का प्रतीक समझा जाता है. सैन्य कर्मी वर्दी में कंधे या कॉलर पर प्रतीक चिन्ह लगाते है. हर देश की सेना का प्रतीक चिन्ह उसके अस्तित्व, इतिहास आदि से प्रेरीत होता है। इसमें शेवरॉन, बार, ओक के पत्ते या सितारे आदि को शामिल किया जाता है, भारतीय सेनाओं की रैंक पश्चिमी सेनाओं मुख्य रूप से ब्रिटिश और राष्ट्रमंडल सेनाओं की रैंक से प्रेरीत होती है. […]
[…] कंट्रोल और अन्य उन्नत सुविधाएं शामिल हो सकती हैं, जो उपयोगकर्ताओं को एक बेहतर और […]
[…] आप निम्नलिखित गतिविधियों में संलग्न हो सकते […]
[…] है। चाय भारत के लोगों के जीवन का एक अभिन्न अंग है और यह आने वाले कई वर्षों तक ऐसा ही रहने […]