>
International Human Rights Day

International Human Rights Day आज ,जाने क्या है आपके अधिकार, और अधिकारों का हनन होने पर कहा करे शिकायत…

10 दिसंबर को International Human Rights Day के रूप में मनाया जाता है। 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाई गई मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा में निहित अधिकारों और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने, जागरूकता पैदा करने और राजनीतिक इच्छाशक्ति जुटाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

मानवाधिकार की परिभाषा :-

सरल शब्दों में कहें तो मानवाधिकारों का आशय ऐसे अधिकारों से है जो जाति, लिंग, राष्ट्रीयता, भाषा, धर्म या किसी अन्य आधार पर भेदभाव किये बिना सभी को प्राप्त होते हैं।

मानवाधिकारों में मुख्यतः जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार, गुलामी और यातना से मुक्ति का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार तथा काम एवं शिक्षा का अधिकार आदि शामिल हैं।

ऐसे हुई इस दिवस को मनाने की शुरुआत-

सन् 1950 में संयुक्त राष्ट्र ने International Human Rights Day मनाना तय किया। भारत में 28 सितंबर 1993 से मानवाधिकार कानून अमल में लाया गया और 12 अक्टूबर 1993 राष्ट्रीय मानव आयोग का गठन किया गया। लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 10 दिसंबर 1948 को घोषणा पत्र को मान्यता दिए जाने पर 10 दिसंबर का दिन मानवाधिकार दिवस के रूप में निश्चित किया गया।

इस दुनिया में सभी लोग अधिकारों के मामले में बराबर है। देश के लोगों के बीच भाषा, नस्ल, रंग, लिंग, धर्म, अन्य विचार, संपत्ति, राजनीतिक आदि बातों के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसलिए मानवाधिकार का निर्माण किया गया है।

International Human Rights Day मनाने के पीछे उद्देश्य:-

इस दिन को मनाने का काफी महत्व है. इसका मकसद है कि लोगों को उनके अधिकार के बारे में सही जानकारी मिल सके. इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद यह है कि दुनिया भर के अलग-अलग नस्ल, रंग, लिंग, भाषा, धर्म, राजनीति या अन्य विचार के आधार पर लोगों से कोई भेदभाव न करे.

मानवाधिकार के प्रकार:-

दरअसल मानवाधिकार के प्रकारों की कोई निश्चित संख्या नही है। मानवाधिकार की सूचि में समय के साथ बदलाव होता रहता है। मानवाधिकारों को सामान्य तौर पर प्राकृतिक अधिकार, नैतिक अधिकार, कानूनी अधिकार, नागरिक अधिकार, मौलिक अधिकार और आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अधिकार की श्रेणियों में बांटा गया है।

यह है हमारे आवश्यक मानवाधिकार:-

बोलने की आजादी, सुरक्षा का अधिकार, आर्थिक शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार, रंग, नस्ल, भाषा, धर्म के आधार पर समानता का अधिकार, कानून के सामने समानता का अधिकार, अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार।

क्या काम करता है देश में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ?

human rights day

मानव अधिकारों के संरक्षण के मामले में यह देश की सर्वोच्च संस्था है।यह एक सांविधिक निकाय है, जिसका गठन 1991 के पेरिस सिद्धांतों के मुताबिक हुआ है।

मानवाधिकारों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर NHRC स्वयं अपनी पहल पर या पीड़ित व्यक्ति की याचिका पर जाँच कर सकता है।

इस आयोग के कार्य-क्षेत्र में जेलों में बंदियों की स्थिति का अध्ययन करना, न्यायिक व पुलिस हिरासत में हुई मृत्यु की जाँच-पड़ताल करना, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और लोगों के गायब होने आदि मामलों की जाँच करना शामिल है।

मानवाधिकार के क्षेत्र में शोध कार्य करना या शोध को बढ़ावा देना और लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करना भी इस आयोग के कार्यों में शामिल है।

यह आयोग मानवाधिकार से जुड़ी अंतर्राष्ट्रीय संधियों, सम्मेलनों और रिपोर्ट्स का अध्ययन कर उनके प्रभावी अनुपालन की सिफारिश भी करता है।

भारत में मानवाधिकार उल्लंघन के आँकड़ें :-

NHRC द्वारा जारी आँकड़ों के मुताबिक, देश में आयोग ने बीते पाँच सालों यानी 2017 में 82,006, साल 2018 में 85,950, साल 2019 में 76,585 और साल 2020 में 75,064, साल 2021 में 106022 शिकायतें दर्ज की हैं। वहीं, वित्तीय वर्ष 2022-23 में मई माह तक 16,504 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं और 17043 मामलों (नये और पुराने) का निपटारा किया जा चुका है। इतना ही नहीं, आयोग के समक्ष हज़ारों मामले विचाराधीन हैं।

भारतीय संविधान से आपको प्राप्त आपके अधिकार जिनका हनन होने पर आप न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकते है:-

International Human Rights Day

भारत के संविधान के भाग-3 में 7 मौलिक अधिकारों को शामिल किया गया था। इसमें संपत्ति का अधिकार भी शामिल था. जिसे 44वें संविधान द्वारा हटा दिया गया था. अब 6 मौलिक अधिकार है, जिसमें..

1.समानता का अधिकार

2.स्वतंत्रता का अधिकार

3.शोषण के विरुद्ध अधिकार

4.धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार

5.शिक्षा और संस्कृति संबंधी अधिकार

6.संवैधानिक उपचारों का अधिकार

आपके अधिकारो का हनन होने पर आप यहां कर सकते है शिकायत:-

मानवाधिकार उल्लंघन के लिए आप www.hrcnet.nic.in पर जाकर शिकायत कर सकते हैं।

इसके अलावा एनएचआरसी की आधिकारिक वेबसाइट (https://nhrc.nic.in/) पर जा सकते हैं।

आप टोल फ्री नंबर 144334 पर भी शिकायत कर सकते हैं.।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मदद सेंटर में लिखित शिकायत दे सकते हैं।

मानवाधिकार के इस नंबर पर मोबाइल 9810298900 कॉल कर शिकायत कर सकते हैं।

मानवाधिकार दिवस 2023 की थीम :-

इस  बार human rights day 2023 की थीम “सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय” है.

साल 2024 में मानव अधिकार दिवस की थीम :-

“भविष्य में मानवाधिकार संस्कृति को समेकित और कायम रखना”

यह भी जाने, बातें जो आपको रखे आगे:-

●मानवाधिकारों के संबंध में नेल्सन मंडेला ने कहा था, ‘लोगों को उनके मानवाधिकारों से वंचित करना उनकी मानवता को चुनौती देना है।’

●‘फ्रीडम इन द वर्ल्ड 2021’ की रिपोर्ट में भारत का दर्जा ‘स्वतंत्र’ से घटाकर ‘आंशिक रूप से स्वतंत्र’ कर दिया गया था।

●मानव अधिकार के लिए सबसे पहले महात्मा फुले ने आवाज उठाई थी। इनके बाद आधुनिक भारत और 20वीं सदी के नायक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने मानवों को उनके सामान्य अधिकार दिलाने के लिए हर तरह से लड़ाई लड़ी।

●राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, एनएचआरसी, भारत के अध्यक्ष न्‍यायमूर्ति श्री अरुण मिश्रा है।

Lokendra Singh Tanwar
Auther at Hind Manch

लोकेन्द्र सिंह तंवर

आप मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा तहसील के रहने वाले हैं। आपने उज्जैन के विक्रम विश्विद्यालय से पत्रकारिता मास कम्युनिकेशन में एम.ए किया है। इससे पूर्व में नईदुनिया अखबार में एक वर्ष इंटरशिप किया है। जागरण,शिप्रा संदेश, दस्तक,अक्षर विश्व, हरिभूमि जैसे अखबारों में ऑथर के रूप में काम किया है। आप लोगो से मिलने ,उनके बारे में जानने, उनका साक्षात्कार करने उनके जीवन की सकारात्मक कहानी लिखने का शोक रखते हैं। साथ ही कुछ प्रोग्राम से जुड़ कर यूथ डेवलपमेंट व कम्यूनिटी डेवलोपमेन्ट पर भी काम कर रहे हैं।

आप  The Hind Manch में ऑथर के रूप में जुड़े हैं।

By Lokendra Singh Tanwar

लोकेन्द्र सिंह तंवर

आप मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा तहसील के रहने वाले हैं। आपने उज्जैन के विक्रम विश्विद्यालय से पत्रकारिता मास कम्युनिकेशन में एम.ए किया है। इससे पूर्व में नईदुनिया अखबार में एक वर्ष इंटरशिप किया है। जागरण,शिप्रा संदेश, दस्तक,अक्षर विश्व, हरिभूमि जैसे अखबारों में ऑथर के रूप में काम किया है। आप लोगो से मिलने ,उनके बारे में जानने, उनका साक्षात्कार करने उनके जीवन की सकारात्मक कहानी लिखने का शोक रखते हैं। साथ ही कुछ प्रोग्राम से जुड़ कर यूथ डेवलपमेंट व कम्यूनिटी डेवलोपमेन्ट पर भी काम कर रहे हैं। आप  The Hind Manch में ऑथर के रूप में जुड़े हैं।

One thought on “International Human Rights Day: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस, जानें इस दिन इतिहास”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link