>
Akhilesh YadavAkhilesh Yadav : सीबीआई के नोटिस का जवाब दे दिया-अखिलेश यादव

Lok Sabha Election 2024 :  सपा 63 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

Lok Sabha Election 2024 में जहां बीजेपी ने कमर कस ली है। वहीं कांग्रेस और सपा में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान मची हुई है। अभी पिछले दिनों खबर सामने आई थी कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों को लेकर तनातनी बनी हुई है। लेकिन, कल एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में सीटों को लेकर सहमति बनती हुई दिखाई दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि सपा और कांग्रेस में सीटों को लेकर चल रहा मतभेद खत्म हो चुका है। सपा ने जहां Lok Sabha Election 2024 में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट में से 17 का ऑफर दिया। वहीं कांग्रेस ने भी अपनी सहमति देते हुए एक बार फिर उत्तर प्रदेश में Lok Sabha Election 2024 का चुनाव सपा के साथ लड़ने का संकेत दे दिया है। देश को उत्तर प्रदेश से चार प्रधानमंत्री देने वाली कांग्रेस की दावेदारी सिर्फ 17 सीटों पर ही सिमटकर रह गई। उत्तर प्रदेश में सपा का पलड़ा भारी रहा जबकि मध्य प्रदेश में भी उसके पास खजुराहो की सीट आई है।

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस को करना पड़ा 17 सीटों पर संतोष

विपक्षी गठबंधन आइएनडी आइए के तहत कांग्रेस प्रदेश में अपनी परंपरागत सीट रायबरेली व अमेठी के अलावा कुल 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि 63 सीटें सपा के हिस्से में हैं, जिसमें वह अन्य दलों की भागादारी भी कर सकती है। कुछ सीटों के लिए दोनों दलों में खींचतान भी जिन पर अंतिम फैसाला ले लिया गया।

सपा ने मंगलवार को ही वाराणसी सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित किया था, जबकि यह सीट कांग्रेस छोड़ने को राजी नहीं थीं। अंतिम समय में सपा ने वाराणसी सीट छोड़ दी। श्रावस्ती व खीरी की सीटें कांग्रेस को दिए जाने को लेकर भी विमर्श चल रहा है। गठबंधन के तहत मध्य प्रदेश में खजुराहो सीट को छोड़ अन्य सभी सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तथा सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार शाम संयुक्त प्रेसवार्ता कर सीटों के बंटवारे की की घोषणा की। पांडेय ने कहा कि गठबंधन को अंतिम परिणाम तक पहुंचाने में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका बाड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आने का भी प्रभाव रहा है। प्रियंका प्रदेश की पूर्व प्रभारी रही हैं। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश में उनकी सक्रियता होगी। प्रियंका रायबरेली से चुनाव मैदान में भी उतर सकती हैं।

राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि हम लखनऊ में जो बात कह रहे हैं, देश को बचाने का वह संदेश पूरे देश में जा रहा है। विपक्षी गठबंधन भाजपा को सत्ता से बाहर करने में सक्षम होगा। नरेश उत्तम पटेल ने गठबंधन के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को धन्यवाद दिया। कहा, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की आमदनी व अन्य मुद्दों को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ता मिलकर भाजपा का मुकाबला करेंगे। पटेल ने कांग्रेस की सीटों के नाम घोषित किए।

कहा, शेष 63 सीटों पर सपा के प्रत्याशी होंगे। श्रावस्ती व खीरी की सीटों को लेकर सवाल पर अविनाश पांडेय ने कहा कि इन्हें लेकर कोई पेंच नहीं है। दूरगामी लक्ष्य को लेकर गठबंधन हुआ है। कई विषयों पर चर्चा की जा रही है। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि एक-दो सीटों पर कुछ बदलाव भो देखने को मिल सकते हैं। कुछ छोटे दल भी जल्द गठबंधन का हिस्सा हो सकते हैं।

Lok Sabha Election 2024 :  कांग्रेस के हिस्से आई ये सीटें

  • रायबरेली,
  • अमेठी, कानपुर नगर,
  • फतेहपुर सीकरी,
  • बासगांव.
  • सहारनपुर,
  • इलाहाबाद,
  • महाराजगंज,
  • वाराणसी,
  • अमरोहा,
  • झासी,
  • बुलंदशहर,
  • गाजियाबाद,
  • मथुरा,
  • सीतापुर,
  • बाराबंकी
  • देवरिया।

Lok Sabha Election 2024 : प्रियंका की अखिलेश से बात के बाद

कांग्रेस व सपा के बीच बढ़ती दूरियां बुधवार को अचानक खत्म हो गईं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व प्रदेश प्रभारी प्रियका वाड्रा की इसमें प्रमुख भूमिका रही। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता की और इसके बाद ही सीटों को लेकर चल रही खींचतान ने विराम ले लिया।

कांग्रेस को 17 सीटें देने की सहमति के साथ ही दोनों दलों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय हो गया। कांग्रेस व सपा के बीच सीटों के बटवारे को लेकर काफी दिनों से खींचतान चल रही थी। अखिलेश यादव ने सबसे पहले कांग्रेस को 11 सीटें देने की बात कही थी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने भी डेढ़ दर्जन सीटों पर अपना दावा कायम रखने की बात कही थी। बुधवार को कांग्रेस प्रवक्ता डा. सीपी राय ने शाम पांच बजे कांग्रेस व सपा नेताओं की संयुक्त प्रेसवार्ता का संदेश प्रसारित किया। इसके बाद मिलकर चुनाव लड़ना तय हो गया।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link