नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक बार फिर बाजी पलटने वाले हैं।
बिहार के सियासी गलियारों में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच गर्मागर्मी की खबरें उड़ रही थी। जहां नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लगातार दो दिनों से परिवारवाद को लेकर ताने कस रहे हैं, वहीं लालू ने भी कल एक ट्वीट के जरिए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को निशाने पर लिया था।
इसी कड़ी में आज सुबह ही नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को शाम तक का समय राजद की तरफ से दिया गया था। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अब शाम को राजभवन पहुंच गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) यहां “एट होम” रिसेप्शन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना में राजभवन पहुंचे हैं।

हालांकि, इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी शामिल होना था,लेकिन वो नहीं आए। जब इस बाबत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि ,” जो नहीं आए आप उनसे पूछिए।” इस तरीके के जवाब से साफ हो जाता है कि बिहार की राजनीति में कुछ भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इस ढुल-मूल रवैया से साफ पता है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति में कुछ भी बड़ा उलट फेर हो सकता है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) फिर से एक बार एनडीए के तरफ जा सकते हैं।
वही बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भी तेजस्वी के नहीं आने पर प्रतिक्रिया दी है। विजय सिंह ने कहा कि अभी यह बात तो वही बताएंगे प्रतिपक्ष संवैधानिक पद, संवैधानिक संस्था का और हम राष्ट्रीय पर्व का सम्मान करते हैं। जिस भी पद पर रहते हैं, मैं निश्चित रूप से आता हूं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता हूं।
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) करने वाले हैं बड़ा खेला
दरअसल, बिहार में बहुत बड़ा खेल होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों से बिहार के राजनीति गलियारों में अटकलें का बाजार गर्म है। अफवाहें उड़ रही हैं कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) NDA में शामिल हो सकते हैं। भाजपा नेता सुशील मोदी भी साफ कर चुके हैं कि दरवाजे बंद नहीं है। जरूरत के वक्त कभी भी खुल सकते हैं। वहीं भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने तो यहां तक कह दिया कि अगले 48 घंटे में फैसला हो जाएगा नीतीश जी भी तैयार हैं।

बताते चलें कि 2024 में लोकसभा का चुनाव है। जिसके मद्देनजर तमाम गैर भाजपाई दलों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया था। जिसमें नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को संयोजक के तौर पर शामिल किया था। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इस गठबंधन में एक मीडिएटर की भूमिका में थे। इंडिया गठबंधन के कई ऐसे बड़े नेता थे। जिन्होंने साफ किया था कि विपक्षी गठबंधन दल के नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) होंगे।
और आने वाले चुनाव में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के चेहरे को पीएम पद का दावेदार बनाकर लोकसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। लेकिन पिछले दिनों जहां ममता बनर्जी ने बंगाल में कांग्रेस से किनारा किया। पंजाब में आम आदमी पार्टी में कांग्रेस से किनारा किया। वहीं बिहार में अब राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद और जदयू के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। इस वजह से गठबंधन भी टूटा हुआ दिखाई दे रहा है।

वही बिहार के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी कहा कि,” मैंने तो पहले ही कहा था कि गठबंधन ताश के पत्तों की तरह टूट जाएगा। जब पत्रकारों ने पूछा कि बिहार में खेला हो गया है। तो,जीतन राम मांझी ने कहा कि यह तो अब कोई भी समझ सकता है कि खेला हो रहा है या नहीं। बता दें कि नीतीश कुमार ने अपनी आवास पर आज तिरंगा फहराया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

बताते चलें कि जहां लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं अभी तक इंडिया गठबंधन ने अभी सीट शेयरिंग के मामले पर ही सहमति नहीं बन पाई है। वहीं राहुल गांधी को भी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बीच में ही छोड़ दिल्ली वापस आना पड़ा। जब राहुल गांधी बंगाल में अपनी न्याय यात्रा लेकर पहुंचे तो ममता बनर्जी ने उन्हें जॉइन नहीं किया।
ऐसे में जहां बिहार में सियासी उठा पटक तेजी से जारी है। वहीं इंडिया गठबंधन में भी कुछ अच्छा होता हुvआ नहीं दिखाई दे रहा है। इस वजह से पीएम मोदी की 2024 की जो लोकसभा की राह है। वह आसान होती हुई दिखज दे रही है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।