Bharat Jodo Nyay Yatra : वाराणसी में प्रियंका, पल्लवी पटेल शामिल होंगी
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी, कांग्रेस एवं अन्य दलों ने अपनी-अपनी राजनीतिक गोटियां सेट करनी शुरू कर दी है। देश में गठबंधनों का दौर शुरू है। देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि इस बार सत्ता का ऊंट किस दल की तरफ बैठेगा। जहां बीजेपी ने मोदी के चेहरे को लेकर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी। वहीं राहुल गांधी ने भी पिछले दिनों Bharat Jodo Nyay Yatra के जरिए पूरे देश में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रहे हैं।
अब इसी कड़ी में राहुल गांधी की Bharat Jodo Nyay Yatra का पड़ाव आज यानी 16 फरवरी को चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। बता दें कि आज ही ये यात्रा पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी प्रवेश करेगी। वाराणसी में Bharat Jodo Nyay Yatra को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने चंदौली, वाराणसी और भदोही में तैयारियों को अंतिम रूप दिया और देर रात तक जनसंपर्क अभियान भी चलता रहा। बताते चलें कि आज यानी शुक्रवार को प्रियंका गांधी भी बनारस पहुंचेंगी और एयरपोर्ट से सीधे Bharat Jodo Nyay Yatra के स्वागत के लिए चंदौली रवाना हो जाएंगी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए बनारस आई थीं। इस दौरान उन्होंने अखरी से चितईपुर चौराहे तक रोडशो किया था। उन्होंने कबीरचौरा मठ में प्रवास किया था। बनारस में Bharat Jodo Nyay Yatra के लिए कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शहर से लेकर गांव तक कांग्रेस नेता जनसंपर्क करके आम जनता को इस न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
वहीं स्थानीय कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बनारस की Bharat Jodo Nyay Yatra में जनता की भीड़ दो से ढाई लाख के बीच रहेगी। कल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और कांग्रेस नेता पीएल पुनिया बनारस पहुंचे। उन्होंने चंदौली, भदोही और वाराणसी में Bharat Jodo Nyay Yatra की तैयारियों का जायजा लिया।

अविनाश पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। इस यात्रा से प्रदेश की राजनीति को नया मोड़ मिलेगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इंडिया गठबंधन से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बनारस में यात्रा में शामिल होंगे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद राहुल गांधी गोदौलिया चौराहे पर जनता को संबोधित भी करेंगे।
Bharat Jodo Nyay Yatra: वाराणसी में पदयात्रा का रोडमैप
वाराणसी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुआई में “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” बिहार से 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। नेशनल इंटर कालेज, सैयदराजा में जनसभा के बाद पदयात्रा कर राहुल अघोरेश्वर भगवान राम की भूमि पड़ाव, चंदौली में डेरा डालेंगे। वहां रात्रि विश्राम करने के बाद राहुल गांधी अगले दिन 17 फरवरी को गोलगड्डा मंदिर मार्ग से न्याय यात्रा प्रारंभ होगी।

वाराणसी में यात्रा रोड शो के रूप में विश्वेश्वर गंज तिराहा से मैदागिन चौराहा तक लगभग सारे चार किलोमीटर की होगी। राहुल इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम जाएंगे व दर्शन-पूजन करने के बाद गोदौलिया चौराहे पर लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ेगी और मंडुआडीह चौराहा पर कांग्रेसजनों की ओर से स्वागत कार्यक्रम होगा। यात्रा भदोही में प्रवेश कर जाएगी। भदोही के राजपुरा चौराहा पर जनसभा करने के बाद राहुल ज्ञानपुर इंटर कालेज में डेरा डालेंगे। अगले दिन गोपीगंज चौराहा से यात्रा शुरू करेंगे। वह प्रयागराज के ने लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग चार घंटे राहुल गांधी काशी में रहेंगे।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।