SONIA GANDHI : प्रियंका गांधी पर दांव खेलेगी कांग्रेस!
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल की नेता SONIA GANDHI आगामी Lok Sabha Election 2024 में दिखाई नहीं देंगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में रायबरेली की अपनी लोकसभा सीट छोड़ दी है और वह पहली बार संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा की सदस्य होंगी। बुधवार को उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर जयपुर में नामांकन दाखिल कर दिया।
इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे। इससे पहले कांग्रेस ने राज्यसभा के आगामी चुनावों के लिए SONIA GANDHIसमेत 10 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इसमें पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति का ध्यान रखने के साथ कुछ हद तक राज्यों के राजनीतिक समीकरणों को भी साधने की कोशिश की गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा से विशेष ब्रेक लेकर मंगलवार रात दिल्ली आए राहुल गांधी से मशविरा कर राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर दी। SONIA GANDHI के नामांकन के लिए जयपुर पहुंचते ही पहली सूची में उनके समेत चार उम्मीदवारों की पहली सूची कांग्रेस की ओर से जारी की गई है। इसमें हिमाचल प्रदेश की निगाह एकमात्र सीट के लिए अभिषेक सिंघवी की उम्मीदवारी की घोषणा की गई। पहले दो बार राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंघवी पिछली बार बंगाल से उच्च सदन में पहुंचे थे। सोनिया गांधी के राजस्थान आने की वजह से इस बार उन्हें हिमाचल प्रदेश से मौका मिला है।
SONIA GANDHI : 2019 में की थी लोस चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा
सोनिया गांधी पांच बार लोकसभा की सदस्य रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद 1999 में वह पहली बार लोकसभा सदस्य बनी थीं। लेकिन 2019 में उन्होंने घोषणा कर दी थी कि वह अगला Lok Sabha Election 2024 नहीं लड़ेंगी। बुधवार को नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने विधानसभा की विपक्षी लाबी में पार्टी के विधायकों से मुलाकात भी की।
यहां बताते चलें कि बिहार में कांग्रेस को राजद से एक सीट मिलनी है। ऐसे में अखिलेश सिंह से लालू यादव के पुराने करीबी रिश्ते हैं। मिलिंद देवड़ा और अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने के पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस ने महाराष्ट्र की एक सीट से स्थानीय नेता चंद्रकांत हंडोरे को राज्यसभा के उम्मीदवार बनाया है।

कपिल सिब्बल के पार्टी छोड़ने के बाद सिंघवी कांग्रेस के मुख्य कानूनी सलाहकार हैं और सोनिया-राहुल गांधी के विरुद्ध तमाम मुकदमों की लड़ाई लड़ते हैं। हालांकि हिमाचल राज्य प्रदेश की एकमात्र इस सीट पर वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की भी निगाह थी। इस सूची में शामिल बिहार से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह की उम्मीदवारी निर्विरोध थी।
दोपहर बाद जारी पार्टी के छह राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में मध्य प्रदेश से अशोक सिंह को टिकट देने की घोषणा के बाद हाईकमान के इस फैसले पर सवाल अध्यक्ष उठाना मुश्किल हो गया। अशोक सिंह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के प्रभावी को नेता हैं और हमेशा सिंधिया परिवार के विरोध की पताका उठाते रहे हैं। कर्नाटक से अजय माकन को रहे उम्मीदवार बनाया गया है।
दिल्ली के वरिष्ठ नेता व कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष माकन को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। उन्हें पिछली बार हरियाणा से टिकट दिया गया था, लेकिन एक विधायक की क्रास वोटिंग के चलते दूसरी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कर्नाटक के तीन उम्मीदवारों बाद में अकेले माकन ही बाहरी हैं।
कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सैयद नासिर हुसैन को लगातार दूसरी बार कर्नाटक से राज्यसभा में आने का मौका दिया गया है। नासिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निकटस्थ हैं और अघोषित सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं।
कर्नाटक के तीसरे उम्मीदवार जीसी चंद्रशेखर भी स्थानीय चेहरे हैं। तेलंगाना से तेज-तर्रार नेत्री रेणुका चौधरी व युवा चेहरे एम. अनिल कुमार यादव को राज्यसभा भेजने का फैसला कर पार्टी के कमजोर प्रदर्शन को लोकसभा चुनाव के दौरान सुधारने का दांव चला है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।