>
Lok Sabha Election 2024पीएम ने झारखंड में 400 पार का दावा किया मजबूत

Lok Sabha Election 2024 :  झारखंड रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस-JMM को जमकर घेरा

Lok Sabha Election 2024 से पहले पीएम मोदी अपने साथ देश के हर वर्ग को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने झारखंड के धनबाद में रैली की। इसी के साथ पीएम मोदी ने बीजेपी की मंशा को भी बताया। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का एक ही मकसद है,” विकास, विकास, और तेज विकास।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष को भी घेरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल, विकास कब सबसे बड़े दुश्मन हैं। देश में इस समय इसी बात की चर्चा है कि जहां से दूसरों की बात खत्म हो जाती है। वहीं से मोदी की गारंटी शुरू हो जाती है। झारखंड के लोग मोदी की इस तरह की गारंटी के गवाह हैं, जो उनके लिए बीते वर्षो में की गई हैं।

Lok Sabha Election 2024
पीएम ने झारखंड में 400 पार का दावा किया मजबूत

Lok Sabha Election 2024 पीएम मोदी ने रैली के दौरान अपने 400 पार के नारे को भी एक बार दोहराया। उन्होंने कहा कि देश में 400 पार का नारा ऐसे ही नहीं लग रहा है। यह देश का मोदी और मोदी की गारंटी का भरोसा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पता नहीं कि मेरा कितने जन्मों का पुण्य-प्रताप है कि आप लोग मुझे इतना प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि क्या मैं आपके प्यार के बदले अपनी जिंदगी खपा पाऊंगा। शरीर का कण-कण, समय का पल-पल आपको समर्पित करूंगा की नहीं? आपको विश्वास है ना? यही मोदी की गारंटी है।

Lok Sabha Election 2024 : पीएम ने झारखंड में 400 पार का दावा किया मजबूत

धनबाद में पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में तेज विकास के लिए जरूरी है, कानून व्यवस्था बेहतर हो, शासन -प्रशासन ईमानदारी से काम करे। लेकिन, झारखंड में सब उल्टा हो रहा है। यहां जबसे झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार बनी है। विकास और बदलाव दोनों ही रुक से गया है। JMM का मतलब ही हो गया है, जमकर खाओ।

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड की जनता को JMM और कांग्रेस पार्टी ने मिलकर लूटा है। झारखंड के गरीब, आदिवासी, दलितों की खून, पसीने की कमाई को लूटकर इन्होंने बेनामी संपत्तियों का पहाड़ बनाया हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि यहां के लोगों ने देखा है कि कैसे यहां नोटों की गड्डियां निकल रही हैं।

Lok Sabha Election 2024
पीएम ने झारखंड में 400 पार का दावा किया मजबूत

विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के माताओं, युवाओं और जनता को यहां सिर्फ वोटबैंक समझा है। यहां के नौजवानों को ये कभी आगे बढ़ने नहीं देंगे, जबकि यहां के युवाओं में प्रतिभा भरी हुई है। ये परिवारवादी पार्टियां केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगी हुई हैं। लेकिन, मोदी आपके परिवार के बारे में सोचता है, आपके बच्चों के बारे में सोचता है। आपके आने वाले भविष्य के बारे में सोचता है। आप मेरे परिवार जन हैं, आपके बच्चों का भविष्य, मेरी गारंटी है।

Lok Sabha Election 2024
पीएम ने झारखंड में 400 पार का दावा किया मजबूत

जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने पीएम मोदी का विजय रथ रोकने के लिए देश में बने इंडी गठबंधन को लेकर भी जमकर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन कितना भी दबाव बना लें, लेकिन ये मोदी न दबने वाला है और न ही झुकने वाला है। गरीबों के घर चूल्हा जलता रहे, इसके लिए मोदी फ्री राशन की योजना जारी रखेगा। इंडी गठबंधन जनता और विकास का विरोधी है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इंडिया गठबंधन के तमाम नेता मुझे पानी पी-पी कर गाली देते हैं। लेकिन, एक भी गाली उनकी मुझतक नहीं पहुंचती है। क्योंकि ये आपके प्यार की दीवार बीच में आ जाती है। इसीलिए मैं आपको और आपके प्यार को नमन करता हूं।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link