>
PM Modiपीएम मोदी का कल वाराणसी दौरा

PM Modi : पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राजद पर साधा निशाना

PM Modi इस समय अपने बिहार दौरे पर हैं। अपने बिहार दौरे के दौरान PM Modi औरंगाबाद जिले पहुंचे, जहां उन्होंने मंच से 21 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की नीव रखी। इस दौरान PM Modi के साथ बिहार सीएम नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे। जानकरी के लिए बता दें कि बिहार में एनडीए गठबंधन के बाद यह पहला मौका है, जब सीएम नीतीश कुमार और PM Modi ने एक साथ मंच साझा किया है। सीएम नीतीश कुमार ने PM Modi से पहले बिहार की जनता को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में विकास की योजनाओं पर तेजी के साथ काम हो रहा है।

सीएम नीतीश कुमार ने अपने सम्बोधन के दौरान PM Modi की तरफ संकेत करते हुए कहा-आप बहुत दिनों बाद आए हैं, हम ही कुछ दिनों के लिए गायब हो गए थे। अब आप हमेशा बिहार आते रहेंगे, बिहार हर क्षेत्र में विकास करेगा। इसी के साथ सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के साथ-साथ मंच से बिहार की जनता को भी भरोसा दिया कि हम अब इधर-उधर नहीं होंगे।

PM Modi
पीएम मोदी ने बिहार की जनता का कहा धन्यवाद

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जनसभा में लाखों लोग आए हैं। मैं इस मंच से सभी आए हुए लोगों का स्वागत करता हूं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आमस-दरभंगा फोरलेन के निर्माण से बिहार के नागरिकों को आने जाने में सुविधा होने वाली है। गंगा नदी पर बने रहे छह लेन के सेतु निर्माण से आम जनमानस को यातायात की होने वाली समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

PM Modi : बिहार की जनता में उत्साह और खुशी- पीएम मोदी

सीएम नीतीश कुमार के बाद पीएम मोदी ने मंच से बिहार की जनता सम्बोधित किया। पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा बिहार की राजनीतिक पार्टी राजद के मुखिया लालू प्रसाद पर हमला बोला पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राजद के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला।

PM Modi
पीएम मोदी ने बिहार की जनता का कहा धन्यवाद

पीएम मोदी ने लालू प्रसाद की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके पुत्र तेजश्वी यादव पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में जब से एनडीए की शक्ति और नीतीश कुमार का साथ मिला है। परिवारवाद की राजनीति अपना अस्तित्व खो चुकी है। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए तेजश्वी यादव को घेरते हुए कहा कि परिवारवादी राजनीति में विरासत में कुर्सी और पार्टी तो मिल जाती है, लेकिन अपने माँ-बाप सरकारों के कामकाज पर एक बार भी बोलने की हिम्मत नहीं होती है। यही परिवारवादी पार्टी और उसकी राजनीति की हालत है।

वहीं पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस समय बिहार की राजनीति में राजनीति में भागमभाग के हालात बने हुए हैं। उनकी पार्टी का कोई भी बड़े नेता लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहता है। सब राज्यसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। सब अपने लिए सुरक्षित सीट खोज रहे हैं। जनता उनका और उनके नेताओं का साथ देने के लिए कत्तई तैयार नहीं है। यह सब आपके विश्वास और आपके प्रेम की वजह से हुआ है ,इसके लिए मैं बिहार की जनता का हृदय से धन्यवाद देने आया हूं।

PM Modi
पीएम मोदी ने बिहार की जनता का कहा धन्यवाद,

पीएम मोदी ने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार मेरे लिए कई मायने में खास है। अभी कुछ ही दिन पहले बिहार के जननायक रहे कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला है। जो बिहार के लिए सम्मान और गर्व का विषय है।

PM Modi
पीएम मोदी ने बिहार की जनता का कहा धन्यवाद,

अभी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की नव्य-भव्य राममंदिर में प्राणप्रतिष्ठा हुई है, जाहिर सी बात है कि सबसे ज्यादा खुशी माता सीता की धरती पर मनाई गई होगी।

बिहार में बीजेपी और जदयू की डबल इंजन की सरकार ने रफ्तार पकड़ ली है और विकास की गाड़ी भी अपनी रफ्तार से दौड़ रही है। जहां बिहार की जनता में उत्साह और खुशी है। वहीं बिहार को लूटने वालों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-


WhatsApp Group

Join Now

Telegram Group

Join Now

 

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link