Lok Sabha Election 2024 : राजभर, चौहान,कुमार, शर्मा से सधेंगे हर वर्ग के वोटर
Lok Sabha Election 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का विस्तार किया गया है। पिछले कई महीने से योगी कैबिनेट की विस्तार की चर्चा हो रही थी, जिसको कल अब विराम लग चुका है। जानकारी के लिए बता दें कि योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार में कुल चार मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। जिनमें पूर्वी यूपी से सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान, सुनील शर्मा और अनिल कुमार हैं।

योगी मंत्रिमंडल विस्तार में इन चार मंत्रियों को यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजधानी लखनऊ राजभवन के गांधी सभागार में शपथ दिलाई। राजभवन के गांधी सभागार में शाम पांच बजे शुरू हुए शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चारों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या बढ़कर अब 22 हो गई है। वहीं, कुल मंत्रियों की संख्या 56 हो गई है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। विस्तार में सामाजिक समीकरण साधने की पूरी कोशिश की गई है।
Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश के चार दिशा से चुने गए चार नेता
राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नवनिर्वाचित मंत्रियों को पुष्प देकर शुभकामनाएं दीं।इसके बाद यूपी के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल में शामिल चारों मंत्रियों को शुभकामनाएं दी। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,” उत्तर प्रदेश में शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी “मोदी की गारंटी” को धरातल पर उतराते हुए “विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी मंगलमय शुभकामनाएं।

जानकारी के लिए कि पिछले लंबे समय से मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर चर्चा थी। अब जब लोकसभा का चुनाव नजदीक है,ऐसे में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार करके चुनाव में एक बड़े वोटबैंक को साधने की कोशिश की गई है। जिन चार मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है,उनके पास अपने समाज का एक बहुत बड़ा वोटबैंक है। जिनमें अपनी सीट कंफर्म होने के लिए प्रतीक्षारत सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान का इंतजार खत्म हो गया है तो मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार और गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से भाजपा विधायक सुनील कुमार हैं।

Lok Sabha Election 2024, सपा का हाथ झटक कर पिछले वर्ष जुलाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से दोबारा नाता जोड़ने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अति पिछड़ी राजभर जाति के हैं। वहीं सपा छोड़ने वाले पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहन का ताल्लुक पिछड़ा वर्ग में शामिल लोनिया चौहान बिरादरी से है। मंत्री पद की शपथ लेने वाले अनिल कुमार जाटव तो सुनील कुमार शर्मा ब्राह्मण हैं।
चारों मंत्रियों के शामिल होने के बाद अब राज्य मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग के मंत्रियों की संख्या 24, अनुसूचित जाति की गिनती नौ और ब्राह्मण चेहरों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मंत्रिमंडल में स्थान पाने वाले चारों मंत्रियों में से दो राजभर और दारा सिंह चौहान जहां पूर्वांचल के नेता हैं, वहीं अनिल कुमार और सुनील कुमार शर्मा पश्चिमी उप्र से हैं।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-
Lok Sabha Election 2024 : ओम प्रकाश राजभर के सामने होगी चुनौती
Lok Sabha Election 2024, ओमप्रकाश राजभर के सामने सबसे बड़ी चुनौती गाजीपुर सीट पर राजग के प्रत्याशी को जीत दिलाने की होगी। हालांकि उनका विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद भले ही गाजीपुर में है, लेकिन वह बलिया संसदीय सीट का हिस्सा है। गाजीपुर सीट से सपा ने अफजाल अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया है। अफजाल का भतीजा और मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी सुभासपा से ही मऊ सदर सीट से विधायक है। आचार- संहिता उल्लंघन मामले में फिलहाल अब्बास जेल में है। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देख चुकी भाजपा का झंडा जनपद में बुलंद करने की चुनौती ओमप्रकाश राजभर के सामने है।

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।