Lok Sabha Elections 2024 : एनडीए ने की बिहार में सीट शेयरिंग
आगामी Lok Sabha Elections 2024 की सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। बता दें कि इस बार Lok Sabha Elections 2024 एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच हो रहा है। जहां इंडिया गठबंधन पीएम मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं पीएम मोदी इस बार अपनी तीसरे कार्यकाल को लगभग तय मानकर चल रहे हैं। पीएम मोदी Lok Sabha Elections 2024 की तारीखों का एलान होने के बाद फुल एक्शन मोड में आते दिखाई दे रहे हैं। जो एनडीए को 400 पार और बीजेपी को 350 के पार सीट दिलवाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
वहीं के एनडीए अलग-अलग राज्यों में सीट भी बंटवारा कर रही है। इसी कड़ी में एनडीए ने बिहार Lok Sabha Elections 2024 की सीट शेयरिंग भी कर दी है। वहीं इंडिया गठबंधन में अभी केवल बैठकों का दौर ही चल रहा है। अभी इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं है।
Lok Sabha Elections 2024 : इंडिया गठबंधन में नहीं हो पाया सीटों का बंटवारा
लेकिन, दूसरी ओर राजद-कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को दिल्ली में प्रस्तावित बैठक टल गई। महागठबंधन के नेताओं का दावा है कि भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद रविवार को नेताओं के मुंबई से दिल्ली वापसी में हुए विलंब हो देखते हुए सोमवार की बैठक टालनी पड़ी। दिल्ली में होने वाली बैठक में कांग्रेस नेताओं के साथ ही राजद, वामदल व अन्य सहयोगियों को शामिल होना था।

लेकिन, सोमवार की शाम प्रस्तावित बैठक के पहले ही राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष दिल्ली से पटना लौट आए। पार्टी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजद की ओर से बैठक में राज्यसभा सदस्य मनोज झा और संजय यादव को अधिकृत कर शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। बैठक की अगली तिथि जल्द ही घोषित होगी।
इधर, राजद के आधिकारिक सूत्रों ने बताया सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय के पूर्व राजद प्रमुख लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति पारस और राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के निर्णय की प्रतीक्षा करेंगे। पारस ने घोषणा भी कर दी है कि वे राजग का साथ छोड़ेंगे। इन नेताओं के निर्णय की प्रतीक्षा के बीच यह कहा जा रहा है कि हीं एक-दो दिन के अंदर महागठबंधन में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

वहीं इंडिया गठबंधन को कड़ा मुकाबला देने के लिए एनडीए ने बिहार में सीटों का बंटवारा कर लिया। एनडीए ने बिहार में लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपने सभी घटक दलों से काफी विचार विमर्श करके इन सीटों का बंटवारा किया है। लोकसभा की 40 सीटों वाले बिहार में भाजपा सबसे ज्यादा 17 सीटों पर लड़ेगी। जदयू को 16 और लोजपा (रामविलास) को पांच सीटें मिली हैं।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को एक-एक सीट मिली हैं। बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने दावा किया कि राजग के सभी घटक दल पूरी ताकत से लड़ेंगे और बिहार की सभी Lok Sabha Elections 2024 की 40 सीटें जीतेंगे। दिल्ली में भाजपा कार्यालय में राजग की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में जदयू सांसद संजय झा, भाजपा नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय के अलावा लोजपा (रामविलास) एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद थे।
Lok Sabha Elections 2024 : एनडीए में कौन सीट किसके पास
पार्टी जिले
भाजपा सासाराम, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण
औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा,
मुजफ्फरपुर, बक्सर, महाराजगंज, सारण,
उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब,
पाटलिपुत्र, आरा।
जदयू वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर,
सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया,
मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर,
बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर।
लोजपा वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई।
हम गया
राष्ट्रीय लोक मोर्चा काराकाट
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।