>
प्रभु श्री रामप्रभु श्री राम

राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव 22 जनवरी 2024 को होना तय हुआ है।

जिसे लेकर धर्म नगरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। देश भर के नाम-चीन हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। जिसमें हर क्षेत्र से संबंधित गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं। ऐसे में देश भर के राम भक्तों को इंतजार है कि आखिर कब उन्हें अपने आराध्य का दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा।

आम लोग कब नव निर्मित मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं उद्घाटन के बाद लोगों के लिए दर्शन कब तक सुलभ हो पाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, नव वर्ष में राम मंदिर के उद्घाटन का वैदिक कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। 17 जनवरी से मंदिर में रामलला के बाल रूप की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाएगा।

जो 22 जनवरी की देरशाम तक किया जाएगा, इसी के साथ प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन का समापन भी हो जाएगा। हालांकि, इस दिन विशेष निमंत्रण पर आए भक्तों को ही दर्शन मिलेगा। 21 और 22 जनवरी जनवरी को सामान्य भक्तों का दर्शन नहीं हो पाएगा।

राम मंदिर
राम मंदिर (Source- Ram Mandir Trust Fb)

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने जानकारी दी है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही 23 जनवरी से ही भक्त दर्शन पा सकेंगे। इस दिन से देश ही नहीं विदेश से भी आएं भक्त गण भी इस दिन से दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर ट्रस्ट की तैयारी है कि करीब 3 लाख से ज्यादा भक्तगण रामलला के दर्शन पा सकें। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां भी शुरू कर दी है। रामलला के दर्शन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित भी किया जाएगा, मंदिर ट्रस्ट ने इसकी भी तैयारी कर रखी है।

राम मंदिर (Source- Ram Mandir Trust Fb)

राम मंदिर में होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आने वाले दिनों में राम मंदिर में दर्शन के लिए दिनोंदिन भक्तों की संख्या बढ़ेगी। जिसको लेकर मंदिर प्रशासन ने सभी को सुरक्षित दर्शन कराने की भी व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। सभी को सुरक्षित दर्शन करना किसी चुनौती से कम नहीं है, मंदिर ट्रस्ट का भी कहना है कि भीड़ के दबाव को देखते हुए सुरक्षा से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं होगा।

गौरतलब है कि इतने लंबे संघर्ष के बाद श्री राम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य-दिव्य मंदिर बनकर विशाल रूप ले रहा है, ऐसे में सभी अपने आराध्य का दर्शन करना चाहते हैं।

राम मंदिर
राम मंदिर (Source- Ram Mandir Trust Fb)

दर्शन के लिए तय किया गया समय

यदि आप अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं, तो समय का ध्यान जरूर रखना बेहद जरूरी है। रामलला के दर्शन के लिए सुबह 7 बजकर 11.30 बजे तक प्रथम बेला के दर्शन होंगें। दूसरी बेला के दर्शन के लिए दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक दर्शन करने का समय तय किया गया है। इस दौरान आप बिना किसी समस्या, बिना किसी रोक-टोक के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि, समय में बदलाव परिस्थितियों के अनुसार किया जा सकता है।

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

6 thoughts on “राम मंदिर में इस दिन से कर सकेंगे भक्त रामलला के दर्शन, जानिए समय और तारीख”
  1. […] रामलला के दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा से, 32 सीढ़ियां चढ़कर सिंहद्वार से होगा। राम मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले दिव्यांगजनों एवं वृद्धों के लिए मंदिर में रैम्प व लिफ्ट की व्यवस्था रहेगी। मंदिर के चारों ओर चारों ओर आयताकार परकोटा रहेगा। चारों दिशाओं में इसकी कुल लंबाई 732 मीटर तथा चौड़ाई 14 फीट होगी। परकोटा के चारों कोनों पर सूर्यदेव, मां भगवती, गणपति व भगवान शिव को समर्पित चार मंदिरों का निर्माण होगा। […]

  2. […] राम मंदिर में रामलला के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में कई कलाकारों के द्वारा राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, का रूप धारण कर लोगों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी साथ में कई कलाकारों बाल कलाकारों  के द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य,  लोक गायन, लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। संस्कृतिभारती व स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा पुस्तकों का स्टाल लगाया गया था जिसमे अनेक प्रकार की पुस्तके उपलब्ध थी। […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link