CAA : अमित शाह ने CAA को लेकर दिया बड़ा बयान
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान कई बातें सामने रखी। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 300 सीटों से ज्यादा जीतेगी। वहीं, राजग (एनडीए) 400 से ज्यादा सीट हासिल करेगा। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि किसी को भी आम चुनाव के नतीजों पर किसी को भी शक नहीं करना चाहिए। अमित शाह ने कहा कि,’ प्रधानमंत्री की अगुवाई में हमने जम्मू कश्मीर में 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर दिया। बताते चलें कि 370 कानून जम्मू कश्मीर को पहले विशेष राज्य का दर्जा देता था। इसी लिए भारत की जनता हमें इस बार 400 सीटों के पार विजयी बनाकर हमें अपना आशीर्वाद देगी।
अमित शाह ने राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि गाँधी,नेहरू परिवार को ऐसी यात्रा करने से बचना चाहिए। उन्हें ऐसी यात्रा करने का कोई अधिकार नहीं है, क्यूंकि 1947 में देश के विभाजन के लिए उनकी पार्टी जिम्मेदार थी।

गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में श्वेत पत्र लाए जाने पर बोला कि यह जरूरी था, देश को यह जानने का पूरा हक है कि कांग्रेस पार्टी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) ने 2014 से पहले कितनी गड़बड़ी की है। वर्ष 2014 के बाद पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार अर्थव्यवस्था को फिर से जिंदा किया है। हमारी सरकार में विदेशी निवेश आया है और कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। इसलिए, श्वेत पत्र प्रकाशित करने यह सही समय है।
वहीं अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और कुछ अन्य क्षेत्रीय दलों के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लेकर बात चल रही है। लेकिनम अभी कुछ तय नहीं हुआ है। अमित शाह ने आगे बताया कि आगामी लोकसभा का चुनाव एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच नहीं होगा, बल्कि विकास और नारे देने वालों के मध्य होने वाला है
CAA : ‘चुनाव से पहले देश में सीएए लागू हो जाएगा’
वहीं देश में CAA को लागू करने पर बोले,” देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) जल्द लागू होगा। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि CAA को लागू करने के लिए चुनाव से पहले इसे लेकर अधिसूचना आ जाएगी। देश में लोकसभा चुनाव से पहले ही लागू किया जाएगा। हालांकि, अमित शाह ने साफ करते हुए कहा कि CAA किसी भी प्रकार से किसी की नागरिकता लेने का प्रावधान नहीं है।

देश में मुस्लिम भाइयों को गुमराह और भड़काया जा रहा है। CAA देश में केवल उन लोगों को नागरिकता देने के लिए है, जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़न का सामना करने के बाद यहां आए हैं। इस कानून से किसी भी भारतीय व्यक्ति की यह किसी की नागरिकता का कोई कानून नहीं है।
अयोध्या के राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश के लोग 500-550 वर्षों यह मानते थे कि जिस स्थान पर भगवान राम का जन्म हुआ था, वहां मंदिर बनना चाहिए। लेकिन, तुष्टिकरण की राजनीति और कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए राम मंदिर के निर्माण की अनुमति नहीं दी गई।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।