Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने खोलने शुरू किए अपने प्रत्याशियों के नाम
आगामी Lok Sabha Election 2024 को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज की हैं। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय 11 व 12 मार्च को लखनऊ में बैठक कर Lok Sabha Election 2024 की तैयारियों को परखेंगे। इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी सपा के नेताओं के साथ समन्वय बैठक भी करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के हिस्से आईं 17 सीटों पर जल्द प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद भी बढ़ गई है।
Lok Sabha Election 2024 से पहले प्रदेश में हलचल तेज होने के साथ ही कई महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म है। अमेठी से राहुल गांधी और सोनिया गांधी के रायबरेली सीट छोड़ने के बाद यहां से प्रियंका वाड्रा के चुनाव मैदान में उतरने की संभावना भी है। कांग्रेसियों की अपनी परंपरागत सीटों से राहुल व प्रियंका को ही उम्मीदवार बनाए जाने की मांग भी मुखर होने लगी है। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय का कहना है कि संगठन व कार्यकर्ता यही चाहते कार्यकर्ता हैं कि परंपरागत सीटों पर राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा ही चुनाव मैदान में उतरें।
Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी से भी लड़ सकते!
Lok Sabha Election 2024 के लिए कांग्रेस ने राहुल गांधी समेत 40 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। पार्टी ने अभी उम्मीदवारों के नामों घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार राहुल केरल की वायनाड सीट के साथ ही अमेठी से भी Lok Sabha Election 2024 लड़ सकते हैं। राहुल अमेठी से सांसद रह चुके हैं, लेकिन 2019 में वह इस सीट से हार गए थे, लेकिन उन्हें वायनाड में जीत मिली थी। प्रियंका गांधी वाड्रा को रायबरेली से मैदान में उतारा जा सकता है।
दरअसल, जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया। बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष प्रमुख सोनिया गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति चर्चा (सीईसी) के सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान सीटों दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप, केरल, न मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और, मणिपुर की सीटों के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई।

केरल में कांग्रेस विधायक दल के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केरल में 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राज्य में चार सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। चुनाव समिति ने इन 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। एआइसीसी कल नामों का ऐलान करेगी। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक चर्चा हुई है। दिल्ली की सीटों पर 11 मार्च को फिर चर्चा होगी। पार्टी तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसकी सहयोगी आम आदमी पार्टी बाकी चार सीटों पर लड़ेगी।
सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव, वहीं पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी चुनाव लड़ेंगे। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बीच कांग्रेस कई राज्य इकाइयों ने पहले ही अपनी-अपनी स्क्रीनिंग समितियों की बैठकें कर ली हैं और अपने राज्यों में संभावित उम्मीदवारों की सूची भेज दी है।

केंद्रीय नेतृत्व को प्रस्ताव भी भेजा गया है। उस पर अंतिम निर्णय ‘हाईकमान’ को लेना है। दूसरी ओर कांग्रेस के हिस्से आईं अन्य 15 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा है। कई सीटों पर पुराने चेहरे ही दावेदार के रूप में सामने आ सकते हैं।
वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद राजेश ने भाजपा का दामन थामने के बाद वाराणसी सीट से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का चुनाव मैदान में उतरना तय माना जा रहा है। सीतापुर सीट से कोषाध्यक्ष शिव पांडेय की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। यहां से भाजपा छोड़कर आए पूर्व विधायक राकेश राठौर का नाम भी चर्चा में है। बाराबंकी से तनुज पुनिया और झांसी से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन का टिकट तय माना जा रहा है। देवरिया से पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह और महाराजगंज से विधायक वीरेन्द्र चौधरी को मौका मिलने की उम्मीद है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।