Holi 2024 Ubtan : होली में सरसों का उबटन लगाने की विशेष परंपरा है
होली, हिंदुओं का महत्वपूर्ण उत्सव है। होली से एक दिन पहले, होलिका दहन होता है। कहा जाता है कि इस दिन सरसों का उबटन बनाकर शरीर की मालिश करनी चाहिए और फिर उसे होलिका अग्नि में डाल देना चाहिए। इससे शरीर में रोगों का नाश होता है और चेहरे पर चमक आती है। होलिका की परिक्रमा करने का भी महत्व है, जो जीवन में चल रही परेशानियों, रोगों, और दोषों को दूर करती है। होली के अवसर पर, लोग सरसों का उबटन लगाने के लिए विशेष परंपरा का अनुसरण करते हैं।

इस उबटन का इस्तेमाल करने से सिर्फ त्वचा की चमक ही नहीं बढ़ती, बल्कि इससे कई अन्य समस्याओं का भी समाधान होता है। “ज्योतिष में होलिका दहन के दिन घर के लोग हल्दी से बनाए गए उबटन का उपयोग करते हैं और इसे होलिका की अग्नि में डालते हैं। इस रीति से माना जाता है कि यह क्रिया नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और रोग को दूर करने में मदद करती है।” आइए जानें इसके फायदों के बारे में
Holi 2024 Ubtan : ऐसे तैयार करें सरसों का उबटन
– सरसों के बीजों को दही, शहद, नींबू का रस और कॉर्नफ्लोर के साथ मिलाकर पीसें।
– चेहरे पर इस पेस्ट को लगाकर लगभग 20-25 मिनट तक रखें और उसे सूखने दें।
– फिर हल्के हाथों से मसाज करें और उसे धो लें।
– यदि उसे हटाते समय सूखा महसूस हो, तो हल्के हाथों में तेल लेकर मालिश करें। इससे स्क्रबिंग आसान होगी।
– आप सरसों के बीजों को भूनकर भी उबटन तैयार कर सकते हैं। भूनने के बाद, बीजों का पेस्ट बनाकर उसमें 1 चमच नारियल तेल मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। यह भी त्वचा के लिए फायदेमंद होगा।
Holi 2024 Ubtan : सरसों का उबटन आपकी त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है
– चेहरे और हाथ-पैरों को सरसों के उबटन से स्वस्थ और चमकदार बनाएं।
– सरसों में मौजूद छोटे दान एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होते हैं, जो मुंहासे और बैक्टीरिया को साफ करते हैं।
– विटामिन और एंटी-बैक्टीरियल तत्व त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।
– सरसों का उबटन स्क्रब के रूप में उत्कृष्ट है, साथ ही डीप मॉइस्चराइज करता है।
– यह त्वचा को यूवी किरणों और फ्री रैडिकल्स से बचाता है।

Holi 2024 Ubtan : सरसों के बीजों के भी हैं फायदे
स्वास्थ्य और सौंदर्य विशेषज्ञ दोनों मानते हैं कि सरसों के तेल के फायदे हैं, लेकिन यह सिर्फ सरसों के तेल के सीमित नहीं हैं। सरसों के बीजों के भी फायदे होते हैं। सरसों का उबटन बनाने के लिए, आपको आधा कप काली सरसों के बीज लेने होंगे और उन्हें मिक्सर या पीसने के लिए पीस लें। फिर इसमें 2 चमच सरसों का तेल और 3 चमच दही मिलाकर मिश्रित करें।

होली के बाद, इस मिश्रण को अपने शरीर के रंगीन हिस्सों पर मसाज करें। 5-7 मिनटों तक मसाज करने के बाद गरम पानी से धो लें। पीसे हुए सरसों के बीज त्वचा को एक्सफोलिएट करेंगे, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को रिपेयर और रिजुवेनेट करेगा, और सरसों का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज़ करके उसे ड्राईनेस से बचाएगा।
Holi 2024 Ubtan : आटे का उबटन
एक छोटे कप में गेहूं का आटा, 2-3 चमच नींबू का रस, और आधा कप दूध मिलाकर एक घना मिश्रण तैयार करें। इसे 10-15 मिनट तक लगाएं। इस मिश्रण को चेहरे और शरीर पर लगाएं और हल्के हाथों से मलें। यह उबटन त्वचा को साफ करने और उसका रंग निखारने में मदद करेगा। नींबू के ब्लीचिंग गुण रंग को हटाने में मदद करेंगे और दूध त्वचा में नमी बनाए रखेगा।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Maheshwari Yadav
महेश्वरी यादव
आप वाराणसी की रहने वाली हैं। आप महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पत्रकारिता की छात्रा हैं। आपको खबरें और कहानियां लिखने का शौक है। आप THE HIND MANCH में बतौर कॉपी राइटर के रूप में जुड़ी हैं।