Air Pollution Ranking: स्विट्जरलैंड के संगठन IQ AIR द्वारा जारी नई रिपोर्ट
दिलवालों की दिल्ली के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। बढ़ती जनसंख्या और उससे बढ़ते प्रदूषण के कारण Air Pollution Ranking में दिल्ली पूरे विश्व में सबसे प्रदूषित राजधानी बन चुकी है। Air Pollution Ranking में देश की राजधानी दिल्ली को यह खिताब तेजी से बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दिया गया है। दिल्ली बीते कई सालों से हर वर्ष ठंड के मौसम में गैस चैम्बर बन जाती है। जिससे यहां के लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
हालांकि, इसके लिए प्रशासन की लापरवाही जिम्मेदार है या सरकार की अनदेखी कहा जाए। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में वर्ष 2023 में पीएम 2.5 का औसत वार्षिक लेवल 102.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड हुआ। जिससे दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है। वहीं यदि बीते 2022 की बात करें तो यह आंकड़ा 92.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। यानी कि बीते एक साल में दिल्ली में करीब 10 गुने प्रदूषण की वृद्धि देखने को मिली है।

जानकारी के लिए बताते चलें कि आज पुरे विश्व में हर नौ में से एक मौत प्रदूषण की वजह से हो रही है। जो इंसानों के लिए खतरा उत्पन्न करने वाला है। यदि WHO की रिपोर्ट्स के माने तो वायु प्रदूषण हर वर्ष पूरे विश्व में करीब सत्तर लाख समय से पहले हुई मौतों का जिम्मेदार है। पीएम 2.5 के संपर्क में आने से कई तरह की बीमारियां पैदा होती है। इनमें अस्थमा, कैंसर, स्ट्रोक और फेफड़ों से जुड़ी हुई बीमारियां शामिल हैं।
Air Pollution Ranking: प्रदूषण के मामले में एशिया के तीन बड़े देश
वहीं, यदि वर्ष 2023 में विश्व स्तर पर प्रदुषण के मामले में विश्व रैंकिंग की बात करें तो 2023 में वैश्विक स्तर पर पडोसी देश बांग्लादेश पहले और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर हैं। वहीं इस क्रम में भारत का स्थान तीसरे पायदान पर हैं। स्विट्जरलैंड के संगठन आइएक्यू एयर द्वारा जारी नई रिपोर्ट में बेगूसराय को वैश्विक स्तर पर 2023 के सर्वाधिक महानगरीय प्रदूषित क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत लगातार खराब वायु गुणवत्ता की समस्या से जूझ रहा है, जिसमें पीएम 2.5 की सांद्रता WHO के सालान स्तर से 10 गुना से भी अधिक है।

100 प्रदूषित शहरों में 83 भारत के : रीजन एंड सिटी पीएम 2.5 रैंकिंग के अनुसार दिल्ली 2018 से लगातार चौथी बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी के रूप में रही है। यदि रिपोर्ट्स की माने तो वर्ष 2023 में टॉप 100 प्रदूषित शहरों की लिस्ट में 83 शहर केवल भारत के रहे।
Air Pollution Ranking: प्रदूषण के ये कारण
दिल्ली में बीते सालों में प्रदुषण का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इसमें सबसे प्रमुख वाहनों का धुआं, कोयला और कचरा जलाने से निकलने वाला धुआं, पराली का धुआं, सर्दी से बचने और ईंधन के आंकड़ा रूप में जीवाश्म ईंधन जलाना, धूल आदि प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं। हलांकि,ध्यान देने वाली बात है कि देश की राजधानी दिल्ली को प्रदूषित करने में अन्य कई कारण है। जिनमें ए.सी, फ्रिज से निकलने वाली सीएफसी गैस भी एक बड़ी भूमिका निभाती है। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ-साथ चार पहिया वाहनों, दो पहिया वाहनों का भी भंडार है,जिनसे CO2 भारी मात्रा में निकलती है।
Air Pollution Ranking: सर्वाधिक प्रदूषित पांच देश
देश पीएम 2.5 (माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर में)
बांग्लादेश 79.9
पाकिस्तान 73.7
भारत 54.4
तजाकिस्तान 49.0
बुर्किना फासो 46.6
Air Pollution Ranking: सर्वाधिक प्रदूषित पांच राजधानी
राजधानी पीएम 2.5
दिल्ली (भारत) 102.1
ढाका (बांग्लादेश) 80.2
उवागाडोगू (बुर्किना फासो) 46.6
दुशानबे (तजाकिस्तान) 46.0
बगदाद (इराक) 45.8
Air Pollution Ranking: वहीं ग्रीन पीस अभियान के प्रबंधक अविनाश चंचल ने बताया कि वर्तमान समय में भारत जिस तरह की पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसके अनुमानित परिणाम बेहद डराने वाले हैं। भारत में जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है उससे एक बड़ी आबादी के लिए खतरा उत्पन्न होने की संभावना देखी जा रही है। दिल्ली में अकेले वाहन उत्सर्जन का स्तर काफी बढ़ चुका है, जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण 2.5 का 40 प्रतिशत वाहन उत्सर्जन है। वहीं WHO ने भी पिछले दो सालों से अधिक समय से अपने वायु गुणवत्ता मानकों को संशोधित नही किया है।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।