>
Ayodhya ready to welcome Shri Ram

विघ्न हरण मंगल करण, गौरी पुत्र गणेश। प्रथम निमंत्रण आपको, ब्रह्मा विष्णु महेश……

Ayodhya में प्रभु श्री राम का मंदिर का कार्य तेजी से हो रहा है। 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, गर्भ गृह का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इस ऐतिहासिक दिन के लिए अयोध्या सहित देश भर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मंदिर प्रशासन की तरफ से देश के गणमान्य लोगों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी भेजे जा रहे हैं। बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को भी निमंत्रण भेजा गया है।

Ayodhya एवं देश के सभी प्रमुख साधु संतों को भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। खेल जगत की मशहूर हस्तियों जिनमें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली एवं अन्य खिलाड़ियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री से भी कई प्रमुख हस्तियों की आने की उम्मीद है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलावा भेजा गया है।

अयोध्यावासी अपने आराध्य का 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद स्वागत को तैयार:-

Ayodhya ready to welcome Shri Ram
Ayodhya ready to welcome Shri Ram

22 जनवरी को Ayodhya एक बार फिर त्रेता युग की Ayodhya नजर आएगी। जब अयोध्यावासी अपने आराध्य का 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद स्वागत करेंगे। इस दिन भगवान श्री राम नव-निर्मित मंदिर में अपने बाल रूप में विराजमान होंगे। जिसे लेकर Ayodhya ही नहीं पूरे देश में उत्साह और खुशी का माहौल है।

इसी कड़ी में मंदिर के ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने लोगों को अयोध्या न आने की सलाह दी है। दरअसल, चंपत राय ने कहा कि जिन लोगों को निमंत्रण नहीं भेजा गया है, वे 22 जनवरी को अयोध्या आने से बचे। वे अपने घर, नजदीकी मंदिर में जाकर राम नाम का पाठ करें और वहीं से पूजा में शामिल हो। जनता अपने घरों में भी इस भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण टीवी पर भी देख सकती है। शाम को लोग अपने घरों में दीपक जलाएं और दीवाली मनाएं।

Ayodhya में भगवान राम की बाल स्वरूप की मूर्ति लगभग तैयार:-

इसी के साथ चंपत राय ने बताया कि मंदिर में विराजमान होने वाली भगवान राम की बाल स्वरूप की मूर्ति लगभग तैयार है। हफ्ते भर में फिनिशिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। चंपत राय, के अनुसार 22 जनवरी 2024 को सोमवार का दिन है। पोष शुक्ल पक्ष की द्वादशी का दिन है।
मृक्षरा नक्षत्र है जो हर तरह से शुभ है। सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी।

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link