Bharat Jodo Nyay Yatra : भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल,अखिलेश और प्रियंका
राहुल गांधी की Bharat Jodo Nyay Yatraबिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में जारी है। राहुल गांधी अब अपने गठबंधन के साथी अखिलेश यादव के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर ताजनगरी आगरा में चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारें को लेकर जहां कांग्रेस और सपा में बात हो चुकी है। वहीं अब समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव भी राहुल गांधी की इस Bharat Jodo Nyay Yatra को ज्वाइन कर चुके हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले दोनों पार्टियों का गठबंधन वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में हुआ था। लेकिन, चुनाव हारने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो चुके थे। अब जब आगमी लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है तो मोदी का विजय रथ रोकने के लिए एक बार दोनों दलों का राजनीतिक गठबंधन हो चुका है।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने शायराना अंदाज में भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि आगरा मोहब्बत की नगरी है। यहां से पूरे देश में मोहब्बत का संदेश जाना चाहिए।
Bharat Jodo Nyay Yatra : आगरा में शामिल हुए अखिलेश यादव
अखिलेश ने आगरा में भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ का नारा दिया। कहा कि भाजपा पेपर लीक करने वाली पार्टी है। इनके नेता देश में नफरत फ़ैलाने का कार्य कर रहे हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं है। जवान डिग्री जलाने को मजबूर हैं। यह किसानों के लिए काले कानून लेकर आते हैं। अब भाजपा की विदाई तय है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी जुड़ी। तीनों नेताओं ने Bharat Jodo Nyay Yatra को टेढ़ी बगिया स्थित डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की। राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश में अन्याय का माहौल है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा-, “…अगर आप गरीब हैं तो आपके साथ 24 घंटे इस देश में अन्याय होगा… नफरत का कारण अन्याय है, इसलिए हमने अपने यात्रा में न्याय शब्द को जोड़ दिया है। राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश में अन्याय का माहौल है। किसान, नौजवान, महिला सहित हर वर्ग अन्याय का शिकार हो रहा है। जब अन्याय होता है तो आक्रोश भी पनपता है। जनता का यही आक्रोश नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकेगा।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।