138 साल की हो गई देश की सबसे बड़ी कांग्रेस पार्टी। 28 दिसंबर 1885 को आज ही के दिन बनी कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। आजादी से पहले इसका राजनीतिक रूप नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य एक जन आंदोलन रहा। समय के साथ इसका रूप रंग दोनों बदलते गए, पर नहीं बदला तो इसके साथ जुड़ा गांधी शब्द। गांधी और कांग्रेस एक दूसरे का पर्याय बन गए। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आपको हम सिलसिलेवार बताएगे 138 साल की कांग्रेस से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जो आपको जानना जरूरी है।
●हाल ही में 4 राज्यो मध्यप्रदेश ,राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलगांना में हुए विधानसभा चुनाव में भले ही 3 राज्यो में कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा लेकिन
देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजाद कराने में इस पार्टी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आजादी के समय और उसके बाद तक लोग अपने आपको कांग्रेस से जुड़ा बताने पर गर्व महसूस करते थे। कांग्रेस एक पार्टी के साथ एक विचारधारा थी।
भारत में राजनीतिक आंदोलन के शुरूआती परंपरा की नींव आजादी से पूर्व रखी गई थी। इंडियन नेशनल कांग्रेस का इसमें खास योगदान है। कांग्रेस देश की पहली और बड़ी राजनीतिक पार्टी है। आजादी के बाद के करीब 67 सालों में देश में सबसे ज्यादा इसी राजनीतिक दल की सरकार रही है।
देश का संविधान बनने से लेकर देश की हर व्यवस्था में कांग्रेस की छाप दिखती है। देश के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण नेता चाहे वे आजादी के आंदोलन से जुडे हों या फिर आजादी के बाद सभी की राजनीतिक जड़ें कांग्रेस से जुड़ी हुई थीं। चाहे वे जवाहरलाल नेहरु, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल या फिर सुभाष चन्द्र बोस और भी कई बड़े नामों ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत इसी कांग्रेस से की।
●28 दिसंबर 1885 में बनी कांग्रेस :-

कांग्रेस पार्टी का गठन आजादी से 62 साल पहले 28 दिसंबर 1885 को किया गया था। मुंबई में कांग्रेस का पहला अधिवेशन हुआ। पार्टी की अध्यक्षता करने का पहला मौका कलकत्ता हाईकोर्ट के बैरिस्टर व्योमेश चन्द्र बनर्जी को मिला। यह बात और है कि इस पार्टी की नींव किसी भारतीय ने न रखकर एक रिटायर्ड अंग्रेज ऑफिसर ने रखी थी।
कांग्रेस पार्टी के जन्मदाता रिटायर्ड अंग्रेज अफसर एओ ह्यूम (एलन आक्टेवियन ह्यूम) थे। कहा यह भी जाता है कि तत्कालीन वायसराय लार्ड डफरिन (1884-1888) ने पार्टी की स्थापना का समर्थन किया था। इस अंग्रेज आफिसर एओ ह्यूम को पार्टी के गठन के कई सालों बाद तक भी पार्टी के संस्थापक के नाम से वंचित रहना पड़ा। 1912 में उनकी मृत्यु के पश्चात कांग्रेस ने यह घोषित किया कि एओ ह्यूम ही इस पार्टी के संस्थापक हैं। कांग्रेस पार्टी के गठन के संदर्भ में गोपाल कृष्ण गोखले ने लिखा है कि एओ ह्यूम के सिवाए कोई भी व्यक्ति कांग्रेस का गठन नहीं कर सकता था।
👉🏻कांग्रेस पार्टी का इतिहास :-
15 अगस्त 1947 में देश को आजादी मिलने के पश्चात स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय कांग्रेस प्रमुख राजनीतिक पार्टी बनी. साल 1947 से साल 2014 तक 16 आम चुनावों में से कांग्रेस ने छ चुनाव बहुमत के साथ जीता और 4 में विभिन्न पार्टियों के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया. 49 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी केंद्र में सरकार के रूप में कार्यरत रही.
साल 1924 में बेलगाम में आयोजित वार्षिक सत्र में पहली और अंतिम बार महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये थे. 1947 में आजाद भारत के पहले कांग्रेस अध्यक्ष जेबी कृपलानी थे. वर्तमान में राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं. राष्ट्रीय कांग्रेस में अब तक 7 प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (1947-64), लाल बहादुर शास्त्री (1964-66) इंदिरा गांधी (1966-77,1980-84), राजीव गांधी (1984-89), पीवी नरसिम्हा राव (1991-96), और मनमोहन सिंह (2004-2014) देश की बागडोर संभाल चुके हैं. लेकिन 2014 के चुनाव में सबसे बुरा प्रदर्शन करते हुए 543 में से मात्र 44 सीट जीत सकी थी, इस हार के पीछे पार्टी पर कुछ आरोप आदि भी लगे थे|
👉🏻मणिपुर से मुंबई तक कांग्रेस निकालेगी ‘भारत न्याय यात्रा’,:-

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी अब राहुल गांधी की लीडरशिप में भारत न्याय यात्रा निकालेगी। यह यात्रा 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च के बीच मणिपुर से मुंबई तक निकलेगी जाएगी। यात्रा 14 राज्यों (मणिपुर नागालैंड असम मेघालय पश्चिम बंगाल बिहार झारखंड ओडिशा छत्तीसगढ़ यूपी मध्य प्रदेश राजस्थान गुजरात और महाराष्ट्र) से होकर गुजरेगी। वहीं यात्रा 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
👉🏻 यह कुछ कारण जिसके कारण हुआ कांग्रेस का विघटन
* सर्वप्रथम मोतीलाल नेहरू ने चितरंजन दास के साथ मिलकर नई पार्टी स्वराज पार्टी का गठन किया।
* इसके बाद 1939 में सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस पार्टी से अलग एक नई पार्टी अखिल भारतीय फारवर्ड ब्लॉक बनाया.
* साल 1951 में जेबी कृपलानी ने कांग्रेस से अलग होकर किसान मजदूर प्रजा पार्टी का गठन किया.
* 1956 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर एनजी रंगा ने हैदराबाद स्टेट प्रजा पार्टी की स्थापना की.
* 1956 में सी राजगोपालाचारी ने कांग्रेस छोड़ और इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी का गठन किया.
* वर्ष 1959 में बिहार, राजस्थान, गुजरात और ओडिशा में कांग्रेस पार्टी में सबसे बड़ा बिखराव हुआ.
* 1964 में केएम जार्ज केरल में कांग्रेस से अलग होकर केरल कांग्रेस नाम से नई पार्टी बनाई.
* 1967 में चौधरी चरण सिंह कांग्रेस से अलग होकर भारतीय क्रांति दल नाम से अलग पार्टी बनाई.
* प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस पार्टी ने 12 नवंबर 1969 को पार्टी से बर्खास्त कर दिया. इसके बाद इंदिरा गांधी ने कांग्रेस-आर और कांग्रेस आई नाम से नयी पार्टी का गठन किया. बाद में यह पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बनी.
* वीपी सिंह ने 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से अलग होकर जनमोर्चा नाम से नई पार्टी बनाई.
* 1999 में कांग्रेस में फिर बगावत हुई. शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और जनता कांग्रेस, बीजू जनता दल पार्टी बनीं.
* जम्मू कश्मीर में मुफ़्ती मुहम्मद सईद ने PDP का गठन कर लिया.
* दो वर्ष पूर्व अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) नाम से नई पार्टी बनाई.
* इस वर्ष गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस का साथ छोड़ नई पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी का गठन किया.
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-
👉🏻यह होगा आज :-
28 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी अपना 138वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के नागपुर में ‘हैं तैयार हम’ महारैली निकाली जाएगी। इसमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी पदाधिकारियों और अन्य नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसी के साथ देश के अलग अलग हिस्सों से भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी यहां पहुंचेंगे।
👉🏻कांग्रेस में यह संगठन देशभर में करते है काम :–
●ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC):-
राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का काम देखना एआईसीसी की जिम्मेदारी होती है. राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा पार्टी के महासचिव, खजांची, पार्टी की अनुशासन समिती के सदस्य और राज्यों के प्रभारी इसके सदस्य होते हैं.
●प्रदेश कांग्रेस कमिटी (PCC):-
हर राज्य में कांग्रेस पार्टी की ईकाई है जिसका काम स्थानीय और राज्य स्तर पर पार्टी के कामकाज को देखना होता है.
●कांग्रेस संसदीय दल (CPP):-
राज्यसभा और लोकसभा में पार्टी के सांसद संसदीय दल का हिस्सा होते हैं।
●कांग्रेस विधायक दल (CLP):-
राज्य स्तरीय इस ईकाई में राज्य की विधानसभा में पार्टी विधायक सीएलपी के सदस्य होते हैं. अगर किसी राज्य में कांग्रेस की सरकार है तो वहां का मुख्यमंत्री ही विधायक दल का नेता होता है.
●युवाओं, छात्रों, महिलाओं, व्यापारियों के लिए पार्टी की अलग अलग विंग है-
छात्रों के लिए नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), युवाओं के लिए इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) है।
👉🏻कांग्रेस पार्टी का राजनैतिक इतिहास :-

कांग्रेस पार्टी के राजनैतिक इतिहास की बात करें तो आज़ादी से लेकर 2014 तक, 16 आम चुनावों में से, कांग्रेस ने 6 में पूर्ण बहुमत जीता है और 4 में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया. इस तरह कुल 49 वर्षों तक वह केंद्र सरकार का हिस्सा रही. कांग्रेस ने देश को 7 प्रधानमंत्री दिए हैं.
पहले जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) थे. 2014 और 2019 के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया है. जवाहरलाल नेहरू (1947–64) तक करीब 17 साल तक वो प्रधानमंत्री रहे. इसके बाद गुलज़ारीलाल नन्दा पीएम बने. फिर लाल बहादुर शास्त्री उसके बाद इन्दिरा गांधी. फिर राजीव गांधी उसके बाद पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव और फिर मनमोहन सिंह ने कांग्रेस में रहते हुए प्रधानमंत्री की कमान संभाली।
👉🏻पाठक के मन के प्रश्न:-
●आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर रहने वाली महिला कौन हैं ?
सोनिया गाँधी आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर रहने वाली महिला हैं इन्होने 1997 में पार्टी की सदस्यता ली थी और साल 1998 में उन्हें पार्टी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
👉🏻 बात युवा वर्ग की :- राजस्थान में कांग्रेस नेता के नाम से संचालित योजना बंद, 5 हजार युवा हुए बेरोजगार
राजस्थान में बीजेपी सरकार ने राजीव गांधी के नाम से संचालित इंटरशिप को किया बंद, 5 हजार युवा बेरोजगार हो गए है। जो अब तक राजस्थान में योजना का प्रचार-प्रसार करते थे। पलटवार में पूर्व सीएम अशोक गेहलोत ने कहा कि कॉंग्रेस के नेता राजीव गांधी से समस्या थी तो अटल बिहारी रख लेते पर रोजगार खत्म कर देना सही नही है।
👉🏻 स्टूडेंट कॉनर:- वह प्रश्न जो अक्सर प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते है।
01. स्वतंत्रता के समय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था? – जे बी कीरपालनी
02. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में प्रथम फूट कब पड़ी थी ? – 1907 के सूरत अधिवेशन में
03. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे कम उम्र का अध्यक्ष? – अबुल कलाम आजाद
04. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम ग़ैर हिन्दू अध्यक्ष? – दादा भाई नैरोज़ी
05. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष? – व्योमेश चंद्र बनर्जी
06. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष? – जॉर्ज यूले
07. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना? – 28 दिसंबर 1885
08. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का स्थान? – बॉम्बे के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज भवन में
09. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष? – श्रीमती एनी बेसेंट
10. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष? – श्रीमती सरोजनी नायडू
11. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का संस्थापक कौन था? – ए ओ ह्यूम
12. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष? – बददरुदीन तैयब जी
13. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पुनर्मिलन? – 1916 के लखनऊ अधिवेशन में
14. नेताजी शुभाष चंद्र बोस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता= 1938 के हरिपुरा तथा 1939 के त्रिपुरी के कांग्रेस अधिवेशन में की गई थी,
15. जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई उस समय तत्कालीन गवर्नर? – लार्ड डफरिन
16. गांधी जी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता? – कांग्रेस के 1924 के बेलगांव अधिवेशन में
17. कांग्रेस को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नाम किसने दिया था? – दादा भाई नारोजी ने
18. कांग्रेस का पहली बार गांव में सत्र? – फैजपुर अधिवेशन 1937

Lokendra Singh Tanwar
लोकेन्द्र सिंह तंवर
आप मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा तहसील के रहने वाले हैं। आपने उज्जैन के विक्रम विश्विद्यालय से पत्रकारिता मास कम्युनिकेशन में एम.ए किया है। इससे पूर्व में नईदुनिया अखबार में एक वर्ष इंटरशिप किया है। जागरण,शिप्रा संदेश, दस्तक,अक्षर विश्व, हरिभूमि जैसे अखबारों में ऑथर के रूप में काम किया है। आप लोगो से मिलने ,उनके बारे में जानने, उनका साक्षात्कार करने उनके जीवन की सकारात्मक कहानी लिखने का शोक रखते हैं। साथ ही कुछ प्रोग्राम से जुड़ कर यूथ डेवलपमेंट व कम्यूनिटी डेवलोपमेन्ट पर भी काम कर रहे हैं।
आप The Hind Manch में ऑथर के रूप में जुड़े हैं।
[…] X पर एक ट्वीट किया। जिसमें लिखा कि,” कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण […]