>
Poonam Pandeyमशहूर मॉडल पूनम पांडेय का निधन

Poonam Pandey : बॉलीवुड की मशहूर मॉडल पूनम पांडेय ने दुनिया को कहा अलविदा!

मशहूर मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडेय का निधन हो गया है। पूनम पांडेय 32 वर्ष की थी, जो बॉलीवुड में कैलेंडर गर्ल के नाम से मशहूर थी। बताया जा रहा है कि Poonam Pandey सर्वाइकल कैंसर से बीते कई दिनों से पीड़ित थीं। पूनम पांडेय के निधन की खबर उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम मैनेजर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से दी। इतनी कम उम्र में अभिनेत्री के अचानक से निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में हैरानी है। दरअसल, बता दें कि पूनम पांडेय अपनी बोल्डनेस और विवादों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहती थी।

वहीं पूनम पांडेय की निधन की खबर को लेकर उनके फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन, सच यही है कि Poonam Pandey अब इस दुनिया में नहीं है। दरअसल, Poonam Pandey के इंस्टाग्राम पर सुबह साढ़े 11 बजे के करीब एक पोस्ट हुई, जिसमें लिखा गया कि पूनम पांडेय का सर्वाइकल कैंसर से निधन हुआ है। इसके बाद उस पोस्ट पर एक के बाद एक फैंस का कॉमेंट्स सेक्शन में मैसेज आने लगे। वहीं कुछ फैंस ने लिखा कि अभी दो,तीन दिन पहले ही पूनम पांडेय को मुंबई में देखा गया। अलग- अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पूनम पांडेय के मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है।

Poonam Pandey की मौत को लेकर हर कोई है शॉक

बता दें कि पूनम पांडेय का जन्म 11 मार्च 1991 में यूपी के कानपुर शहर में हुआ था। पूनम पांडेय ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वर्ष 2011 में उन्हें कैलेंडर गर्ल के नाम से पहचान मिली थी। पूनम पांडेय अपने मॉडलिंग के दिनों में कई फैशन मैगज़ीन्स के कवर पेज पर भी जगह बना चुकी हैं। साल 2013 में आई फ़िल्म नशा से पूनम पांडेय ने अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी।

Poonam Pandey
मशहूर मॉडल पूनम पांडेय का निधन

वहीं पूनम पांडेय की दोस्त राखी सावंत ने उनकी मौत पर दुःख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है कि- मैं इस वक़्त दुबई में हूं और यह खबर सुनकर मेरे हाथ पैर कांप रहे हैं। मुझे नहीं पता कि यह खबर सच है कि झूठ। वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त थी, और उसने मुझे हमेशा से सपोर्ट किया।

Poonam Pandey
मशहूर मॉडल पूनम पांडेय का निधन

वहीं पूनम पांडेय के निधन की खबर को सुनकर, जानी मानी अभिनेत्री कंगना रानौत ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि ,” एक युवा अभिनेत्री को कैंसर से खोना बहुत दुखद है। ओम शांति”। कंगना रानौत ने एक रिएलिटी शो लॉक अप का एक सीजन होस्ट किया था। जिसमें पूनम पांडेय भी ने भी भाग लिया था।

Poonam Pandey
मशहूर मॉडल पूनम पांडेय का निधन

हालांकि, अभी पूनम पांडेय का शव कहां है, यह किसी को जानकारी नहीं है। ऐसे में उनके निधन को लेकर कई सवाल हैं, जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। जहां मुंबई के लोखंडवाला में पूनम पांडेय रहती थी, वहां कोई भी व्यक्ति इसपर बात करने को राजी नहीं है। मुंबई के वर्ली में रहने वाली उनकी बहन ने भी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ किया हुआ है।

दरअसल, पूनम पांडेय अब इस दुनिया में नहीं है। इस बात को कोई भी उनके करीबी पचा नहीं पा रहे हैं। पूनम पांडेय की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन उनके किसी करीबी ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया अभी हालिया एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जो 15 दिन पहले का बताया जा रहा है।

जहां पूनम पांडेय एक इवेंट में हिस्सा लेती हुई नजर आ रही है। वो मीडिया पर्सन्स को पोज भी देती हुई नजर आ रही है। जिसमें वो काफी फिट नजर आ रही है। वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी मौत पर शक भी जता रहे हैं। फैंस के कहना है कि आखिर एक कैंसर का मरीज फिट कैसे दिख सकता है।

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link