>
राम मंदिर

आस्था की नगरी अयोध्या में इस समय राम मंदिर निर्माण का कार्य जोरो पर है। मंदिर निर्माण में लगे कारीगर दिन-रात की मेहनत के साथ निर्माण कार्य को पूरा करने में जुटे हैं। गौरतलब है कि आगामी 22 जनवरी को मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होना है। इस भव्य राम मंदिर का निर्माण “श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र” की देखरेख में किया जा रहा है। जिसके महासचिव और विहिप के नेता चंपत राय हैं। जिसे लेकर मंदिर प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है। मंदिर प्रशासन निर्माण कार्य से लेकर प्रबंधन पर भी अपनी बारीक नजर बनाए हुए है। मंदिर प्रशासन की तरफ से समय-समय पर मंदिर निर्माण की तस्वीरें साझा की जाती है। जिसकी कड़ी में मंदिर प्रशासन ने पहली मंजिल के निर्माण की तस्वीरें साझा की हैं।

बताते चलें कि मंदिर ट्रस्ट की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स(X) पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, श्री राम जन्म भूमि पहली मंजिल निर्माण प्रगति”

राम मंदिर में बाल स्वरूप में विराजमान होंगे रामलला

राम मंदिर

हाल ही में चंपत राय ने मंदिर के गर्भ गृह की तस्वीरों को साझा किया था। मंदिर के नव निर्मित गर्भ गृह में रामलला के बाल स्वरूप की मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्राण प्रतिष्ठित किया जाएगा। बताते चलें कि मंदिर में भगवान के 5 वर्षीय बाल स्वरूप को प्राण प्रतिष्ठित किया जाएगा। इसके बाद दर्शन के लिए मंदिर को खोल दिया जाएगा। राय के अनुसार, रामलला के बाल स्वरूप की मूर्ति का निर्माण कार्य लगभग 90℅ पूरा कर लिया गया है। जिसका निर्माण शहर के तीन स्थानों पर किया जा रहा है।

राम मंदिर

मिली जानकारी के अनुसार, पहली मंजिल पर राम दरबार होगा। तस्वीरों में भव्य प्रांगण की झलक देखने को मिलती है। स्तंभों पर नक्काशी की गई है, जो कला का बेजोड़ नमूना हैं। हालांकि, अभी निर्माण कार्य जारी है, और तेजी के साथ किया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट समय रहते सभी निर्माण कार्य पूरा करवाना चाहता है। जिससे सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाए।

पीएम मोदी, सीएम योगी और आरएसएस प्रमुख रहेंगे शामिल

जानकारी है कि 22 जनवरी 2024 को नव निर्मित मंदिर में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठित की जाएगी। इस भव्य आयोजन में देश के कई गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम प्रमुख है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा में लगभग 7000 के करीब विशेष मेहमानों को न्यौता भेजा गया है। इसी के साथ करोड़ों राम भक्त अपने घरों में इस पुण्य दिन को टीवी के माध्यम से भी देख सकेंगे। इस कार्यक्रम को लाइव टेकीकास्ट भी किया जाएगा।

वर्षों चली भूमि विवाद पर कानूनी लड़ाई

जिस जगह राम मंदिर बन रहा है, ये जगह वर्षों तक विवादों में रही। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वर्ष 2019 में देश की सर्वोच्च अदालत ने इस भूमि को राम जन्म भूमि माना। इसके बाद यहां भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया गया। इस दिन का सभी रामभक्तों को कई वर्षों से इंतजार था।

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

One thought on “राम मंदिर के पहली मंजिल की झलक आई सामने, देखें मंदिर ट्रस्ट ने साझा की तस्वीरें”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link