Holi Celebration In Foreign Countries 2024 : होली के रंग में डूबती दुनिया
होली, एक ऐसा त्योहार जो केवल भारत में नहीं विदेशों में भी धूम-धाम से मनाया जाता है। विदेशों में भी होली मनाई जाती है, और वहां इसे अलग-अलग तरीकों में मनाया जाता है। विभिन्न देशों में होली का महत्व भारत की होली के समान ही माना जाता है और वहां भी इसे मनाया जाता है। जब विदेश में होली का उत्सव मनाया जाता है, तो वहां लोग भारतीय होली की तरह नहीं मनाते हैं।
अलग-अलग देशों में होली के अनूठे तरीके होते हैं। भारत की होली में लोग रंग और पानी के साथ खेलते हैं, जबकि विदेशों में लोग अपने अनुसार उत्सव का आयोजन करते हैं। आइए, आज हम आपको भारत के बजाय विदेश में होली कैसे मनाई जाती है, इसके बारे में बताते हैं।
Holi Celebration In Foreign Countries 2024 : म्यांमार की होली
म्यांमार में होली का एक विशेष प्रकार का त्योहार मनाया जाता है, जिसे लोग मेकांग या थिंगयान के नाम से जानते हैं। यह त्योहार नए साल के अवसर पर मनाया जाता है, और इस मौके पर लोग आपस में रंग और पानी के साथ खेलते हैं।

Holi Celebration In Foreign Countries 2024 : नेपाल की होली
नेपाल में, लोग बारिश की तरह गुब्बारों से रंग भरे पानी को एक-दूसरे पर फेंकते हैं। साथ ही, बड़े-बड़े टब में पानी भरकर लोगों को रंग में डुबाने का आनंद उत्सव में मिलता है।
Holi Celebration In Foreign Countries 2024 : श्रीलंका की होली
होली का उत्सव श्रीलंका में उसी तरह मनाया जाता है जैसे अपने देश में। वहाँ लोग रंग-गुलाल और पिचकारियों के साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं।
Holi Celebration In Foreign Countries 2024 : थाईलैंड की होली
यहाँ, होली को ‘सांग्क्रान’ कहा जाता है। इस अवसर पर, लोग एक-दूसरे पर जल छिड़कते हैं। साथ ही, स्थानीय आश्रमों में लोग भिक्षुओं को दान देते हैं।
Holi Celebration In Foreign Countries 2024 : इटली की होली
इस रंगीन उत्सव को जनवरी महीने में मनाया जाता है, जहां लोग रंग नहीं बल्कि टमाटर फेंकते हैं और एक-दूसरे को टमाटर के जूस से भिगोते हैं, बनाते हैं यह उत्सव अनोखा।

Holi Celebration In Foreign Countries 2024 : मॉरीशस की होली
यह खेती से जुड़ा होता है और यहां पर इसे लगभग 40 दिनों तक मनाया जाता है, जो बसंत पंचमी से शुरू होता है। होली के उत्सव के दौरान, मॉरीशस में होलिका दहन का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें यहां के लोग भारत की तरह होलिका दहन को समर्पित होते हैं।
Holi Celebration In Foreign Countries 2024 : स्पेन की होली
स्पेन के वैलेंसिया शहर के लोग हर साल मार्च महीने में ‘आग की रात’ के नाम पर धूमधाम से मनाते हैं। इस उत्सव में आतिशबाजी की झांकियाँ देखने को मिलती हैं और सांड के युद्ध का आनंद लिया जाता है। साथ ही, अगस्त के आखिरी शनिवार को, लोग एक-दूसरे को टमाटर मारकर होली का खुशियों में शामिल होते हैं, जिसे ‘ला टोमाटीना’ कहा जाता है।
Holi Celebration In Foreign Countries 2024 : न्यूजीलैंड की होली
न्यूजीलैंड में हर साल हॉली का उत्सव मनाया जाता है। यह उत्सव न्यूजीलैंड के अलग-अलग शहरों में रंगीले ढंग से मनाया जाता है। इस खास दिन, शहर के बच्चे, बूढ़े और जवान एकत्र होते हैं और एक-दूसरे के शरीर पर पेंटिंग की प्रतियोगिता होती है। इसके अलावा, रात में नाच-गाने का भी आयोजन किया जाता है। यह उत्सव 6 दिन तक चलता है।

Holi Celebration In Foreign Countries 2024 : चीन की होली
चीन में एक समुदाय ने एक ‘डाए’ नामक उत्सव मनाया, जिसमें लोग भारतीय होली की तरह एक-दूसरे पर पानी फेंकते हैं। इस दिन बहुत सारा गाना-बजाना होता है और युवा मस्ती करते हैं ।
Holi Celebration In Foreign Countries 2024 : कंबोडिया की होली
नए साल की शुरुआत पर, कंबोडिया में ‘चाउन चानम थेमी’ और लाओस में ‘पियामी’ के नाम से एक विशेष त्योहार मनाया जाता है। इस मौके पर, लोग आपस में पानी बाल्टे हैं और आनंद उत्सव मनाते हैं।
Holi Celebration In Foreign Countries 2024 : जापान की होली
जापान में, होली का उत्सव मार्च और अप्रैल के महीने में मनाया जाता है। इस महीने के आने पर लोग अपने परिवार के साथ चेरी के बागों में बैठकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं, क्योंकि चेरी के पेड़ों में फूल खिलने का समय होता है। फूलों की पंखुड़ियों से लोग स्वागत करते हैं और इस उत्सव में खास भोजन और गीत-नृत्य का आनंद लेते हैं।
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Maheshwari Yadav
महेश्वरी यादव
आप वाराणसी की रहने वाली हैं। आप महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पत्रकारिता की छात्रा हैं। आपको खबरें और कहानियां लिखने का शौक है। आप THE HIND MANCH में बतौर कॉपी राइटर के रूप में जुड़ी हैं।