Lok Sabha Election 2024 : लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का बजा गया बिगुल
आगामी Lok Sabha Election 2024 चुनाव के लिए दोपहर में शुरू हुई Lok Sabha Election 2024 आयोग की बैठक में तारीखों की घोषणा हो गई। जहां चुनाव आयोग ने कुछ नए नियम भी देश में पहली बार लागू किए हैं। अब इसी के साथ देश में Lok Sabha Election 2024 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जानकारी के लिए बात दें इससे पहले चुनाव आयोग ने देश में नए मतदाताओं के आंकड़ें जारी किए थे।
अब इसी के साथ देश में Lok Sabha Election 2024 के लिए 96.88 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं Lok Sabha Election 2024 की तारीखों का एलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि,” यह हम लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। वर्ष 2024 भारत ही नहीं दुनिया के लिए चुनावों भरा साल रहने वाला है।

ऐसे में दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। भारत में लोकतंत्र के नए-नए रंग यहां उभरते हैं और इसमें भारत के हर हिस्से का योगदान रहता है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम भरोसा दिलाते हैं कि हम लोकसभा चुनाव इस तरह से करवाने वाले हैं। जिससे देश की चमक बढ़ें। जानकारी के लिए बता दें कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। वहीं देश में कई ऐसे राज्य हैं, जहां विधानसभा चुनाव भी होने हैं। जिनमें जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव होने हैं।
Lok Sabha Election 2024 : देश में 97 करोड़ मतदाता तय करेंगे देश का भविष्य
प्रेस वार्ता के दौरान मुख्या चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा- भौगोलिक, सांस्कृतिक रूप से विविध इस देश के सबसे बड़े चुनाव की तैयारी बीते दो वर्षों से की जा रही थी। हमारे पास 97 करोड़ मतदाता हैं। जो अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से कहीं ज्यादा है। वहीं इस समय चुनाव आयोग के पास 10.5 लाख मतदान केंद्र हैं। जिनकी जिम्मेदारी डेढ़ करोड़ लोगों के पास होती है। वहीं देश में चुनावों की पारदर्शिता के लिए 55 लाख ईवीएम मशीनें हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आजादी के बाद से लेकर अब तक देश में चुनाव आयोग ने कुल 17 लोकसभा चुनाव करवाए हैं। वहीं 400 से ज्यादा विधान सभा चुनाव भी संपन्न हुए हैं।

वहीं चुनाव आयोग ने बताया कि आयोग द्वारा पिछले एक साल में नए वोटरों को जोड़ने पर बल दिया है। हमें बेहद ख़ुशी है कि इस लोकसभा चुनाव में 18 से 19 वर्ष के करीब 1.8 करोड़ मतदाता शामिल होंगे। वहीं 20 से 29 साल उम्र के 19. 74 करोड़ मतदाता होंगे। वहीं इस बार के लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से ज्यादा के मतदाताओं की संख्या 82 लाख है।
चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने के लिए हमने सभी राजनीतिक दलों को शामिल किया है। ताकि में कोई यह न कह पाए की हमें जानकारी नहीं दी गई। देश के हर जिले में जिलाधिकारियों ने राजनीतिक दलों के साथ बैठकें की हैं। जिससे उनकी हर आपत्तियों का समाधान किया जा सके।
चुनाव आयोग ने आज देश में पहली बार एलान किया कि 85 वर्ष से ज्यादा के व्यक्तियों को घर बैठे ही वोट देने की सुविधा होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार पूरे देश में एक व्यवस्था पहली बार लागू होने जा रही है। जो 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाता हैं या जो 40 फीसदी से ज्यादा विकलांगता वाले वोटर हैं, उनके पास फॉर्म 12डी पहुंचाया जाएगा। अगर वे मतदान केंद्र पर नहीं जाना चाहते तो उनके घर जाकर उनका वोट पंजीकृत किया जाएगा। इसके लिए हमने चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मियों को प्रशिक्षित कर दिया है।
Lok Sabha Election 2024 : जानकरी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव में कुल सात चरणों में मतदान होंगे
पहला चरण
मतदान:
19 अप्रैल
राज्य: 21
लोकसभा सीटें: 102
दूसरा चरण
मतदान: 26 अप्रैल
राज्य: 13
लोकसभा सीटें: 89
तीसरा चरण
मतदान: 7 मई
राज्य: 12
लोकसभा सीटें: 94
चौथा चरण
मतदान: 13 मई
राज्य: 10
लोकसभा सीटें: 96
पांचवां चरण
मतदान: 20 मई
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 49
छठा चरण
मतदान: 25 मई
राज्य: 7
लोकसभा सीटें: 57
सातवां चरण
मतदान: 1 जून
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 57
नतीजे: 4 जून 2024
खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़ें :-

Rajesh Mishra
राजेश मिश्रा
आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।
आप THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।