>
Mahindra XUV 400

Mahindra XUV400: भारतीय बाजार में इलेट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। ऐसे में वाहन बनाने वाली कंपनियों ने भी लोगों की पसंद को देखते हुए नए-नए ई-व्हीकल को लांच कर रही हैं। अब इसी कड़ी में SUV रेंज में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक नए ई-व्हीकल को लांच किया है। कंपनी ने कॉम्पैक्ट SUV XUV400 के मॉडल को लांच किया। जिसका इंतजार SUV लवर्स काफी टाइम से कर रहे थे। बताते चलें कि यह ई-व्हीकल कंपनी की कॉम्पैक्ट SUV XUV300
पर आधारित है। आइए जानते हैं इस ई-व्हीकल की कीमत, स्पीड, कलर रेंज जैसे अन्य खूबियों के बारे में,

Mahindra XUV 400: कार की कीमत

इस कार की कीमत कंपनी ने 15.99 -18.99 लाख रुपए के बीच रखी है। कंपनी ने इसी के साथ एलान किया कि यह कीमत शुरुआती 5000 बुकिंग के लिए ही मान्य है। कंपनी में यह भी बताया कि भविष्य में कीमत में बढ़ोतरी भी की जाएगी और कंपनी इसकी 20,000 यूनिट भी डिलीवर करेगी।

Mahindra XUV 400

इन रंगों में मिलेगी Mahindra XUV 400

कंपनी ने इस कार को कई रंगों में लांच किया है। आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट वाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू, सैटिन कॉपर जैसे कलर में यह कार ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहने वाली है।

Mahindra XUV 400

कार की स्पीड और पावर,

Mahindra XUV 400 की टॉप स्पीड 150 किमी/घंटा है। यह कार करीब 9 सेकंड में 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। गाड़ी के पावर की बात करें तो इसमें PSM ई मोटर 147 HP का अधिकतम पावर और 310 NM का पिक टॉर्क पैदा करता है।

बैटरी बैकअप,

कंपनी ने इस कार में मेड इन इंडिया बैटरी का यूज़ किया है। इस कार की बैटरी क्षमता 39.4 kWh हज और बैटरी पैक IP 67 वाटर और डस्ट प्रूफ है। बैटरी के लिए एक चिलर और हीटर भी दिया गया है। इसकी बैटरी को घर या दफ्तर कहीं भी चार्ज किया जाता है।

इंटीरियर और फीचर्स,

Mahindra XUV400 में 17.78 सेमी का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। जो एप्पल और एंड्रॉयड ऑटो दोनों को सपोर्ट करता है। ब्लू सेंस प्लस ऐप के साथ इससे 60 से ज्यादा मोबाइल एप्स को जोड़ा जाता है। इसी के साथ ऑटो हैंडलैम्प, स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी जैसी कई सुविधाएं कंपनी ने अपने इस ई- SUV के साथ जोड़ी हैं।

Mahindra XUV 400 : सेफ्टी फीचर्स

कंपनी ने SUV में कई सुरक्षा उपकरणों को जोड़ा है। इस कार में ग्राहक को 6 एयरबैग, आल राउंड डिस्क ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट इंकरेज जैसी सुविधा भी उपलब्ध होगी।

“देखे XUV400-Brochure-Final.pdf”

Rajesh Mishra
Writer at Hind Manch

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं।

आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

By Rajesh Mishra

राजेश मिश्रा

आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। आपने राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने और लिखने का शौक रखते हैं। आप  THE HIND MANCH में लेखक के रूप में जुड़े हैं।

2 thoughts on “Mahindra XUV 400: महिंद्रा की XUV 400 बुक करने से पहले पढ़ लें यह जानकारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • LinkedIn
  • More Networks
Copy link